Solution:ईरानी शासक डेरियस प्रथम या दारा प्रथम (522-486 ई.पू.) ने सर्वप्रथम भारत के कुछ भाग को अपने अधीन किया था। हेरोडोटस के अनुसार, डेरियस प्रथम के साम्राज्य में संपूर्ण सिंधु घाटी का प्रदेश शामिल था तथा पूर्व की ओर इसका विस्तार राजपूताना के रेगिस्तान तक था। पर्सिपोलिस, बेहिस्तून एवं नक्श-ए-रूस्तम के शिलालेखों के अनुसार, पंजाब एवं सिंध के कुछ भाग भी उसके साम्राज्य में शामिल था।