बंगाल विभाजन (1905) तथा स्वदेशी आंदोलन (UPPCS)

Total Questions: 34

1. निम्नलिखित में सबसे बाद में क्या हुआ? [U.P. P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) बंगाल का विभाजन
Solution:

• उपर्युक्त घटनाओं में सर्वप्रथम 1793 ई. में लॉर्ड कार्नवालिस ने स्थायी बंदोबस्त प्रणाली लागू की।
• लॉर्ड वेलेजली (1798-1805) ने भारतीय राज्यों को अंग्रेजी राजनैतिक परिधि में लाने के लिए सहायक संधि प्रणाली का प्रयोग किया।
• लॉर्ड डलहौजी (1848-56) ने अंग्रेजी साम्राज्य का विस्तार करने हेतु हड़प नीति का प्रयोग किया।
• प्रश्नगत विकल्पों में सबसे बाद में लॉर्ड कर्जन द्वारा वर्ष 1905 में बंगाल का विभाजन किया गया।

2. बंग-भंग विरोधी आंदोलन का प्रारंभ किस तिथि से हुआ? [U.P. P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) 7 अगस्त, 1905
Solution:

ब्रिटिश सरकार ने 20 जुलाई, 1905 को बंगाल विभाजन के निर्णय की घोषणा कर दी। 7 अगस्त, 1905 को कलकत्ता के टाउन हॉल में एक ऐतिहासिक बैठक में स्वदेशी आंदोलन की विधिवत घोषणा कर दी गई। इसमें ऐतिहासिक बहिष्कार प्रस्ताव पारित हुआ। इसी के बाद से बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में बंग-भंग (जिसे स्वदेशी आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है) विरोधी आंदोलन औपचारिक रूप से एकजुट होकर प्रारंभ हो गया।

16 अक्टूबर, 1905 को बंगाल विभाजन प्रभावी हो गया। रवींद्रनाथ टैगोर के सुझाव पर 16 अक्टूबर को 'रक्षा बंधन' के रूप में मनाया गया, जहाँ हिंदुओं और मुसलमानों ने एक-दूसरे की कलाई पर राखियाँ बाँधकर एकता का प्रदर्शन किया।विदेशी कपड़ों की होली जलाई गई और स्वदेशी वस्तुओं (जैसे स्वदेशी नमक, चीनी और कपड़े) के उपयोग पर जोर दिया गया।

3. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में 16 अक्टूबर, 1905 निम्नलिखित कारणों में से किसके लिए प्रसिद्ध है? [I.A.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (b) बंगाल का विभाजन हुआ
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

4. बंग-भंग के बाद कौन-सा आंदोलन शुरू हुआ था? [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) स्वदेशी आंदोलन
Solution:

लॉर्ड कर्जन द्वारा 1905 में बंगाल विभाजन की घोषणा के विरोध में स्वदेशी आंदोलन शुरू हुआ था। इस आंदोलन की औपचारिक शुरुआत 7 अगस्त, 1905 को कलकत्ता के टाउन हॉल में एक विशाल जनसभा के साथ हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना और भारतीय उद्योगों व शिक्षा को बढ़ावा देना था। आंदोलन के दौरान 16 अक्टूबर, 1905 को पूरे बंगाल में 'शोक दिवस' मनाया गया और रवींद्रनाथ टैगोर के आह्वान पर लोगों ने एक-दूसरे को राखी बाँधकर एकता प्रदर्शित की। यह पहला ऐसा राष्ट्रीय आंदोलन था जिसने 'वंदे मातरम्' के नारों के साथ भारतीय जनता में आत्मनिर्भरता और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूती से स्थापित किया।

5. बंगाल-विभाजन की घोषणा की गई - [63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) 19 जुलाई, 1905 को
Solution:

बंगाल विभाजन का निर्णय की घोषणा ब्रिटिश सरकार द्वारा 20 जुलाई, 1905 को किया गया था; परंतु कुछ प्रमुख लेखकों द्वारा इसकी तिथि 19 जुलाई, 1905 दिया गया है। जिसके आधार पर बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी प्रारंभिक और अंतिम उत्तर कुंजी में इसका उत्तर विकल्प (a) दिया है।

6. वर्ष 1905 में बंगाल विभाजन किस वायसराय ने किया? [42nd B.P.S.C. (Pre) 1997 & Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) लॉर्ड कर्जन
Solution:

बंगाल का विभाजन लॉर्ड कर्जन (1899-1905 ई.) के काल में वर्ष 1905 में किया गया था। इसके निर्णय की घोषणा 20 जुलाई, 1905 को की गई थी तथा यह 16 अक्टूबर, 1905 से लागू हुआ। वर्ष 1911 के दिल्ली दरबार में बंगाल के विभाजन को निरस्त करने की घोषणा की गई।

7. बंगाल का विभाजन करने वाला गवर्नर जनरल कौन था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (a) कर्जन
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

8. बंगाल के विभाजन के समय, बंगाल का लेफ्टिनेंट गवर्नर था- [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) सर ऐंड्रूज़ फ्रेजर
Solution:

सर एंडूज हेंडरसन लीथ फ्रेजर भारतीय सिविल सेवा के अधिकारी थे। इन्होंने वर्ष 1903 से 1908 तक बंगाल के लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। बंगाल विभाजन (1905) की योजना में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उन्हें 'फ्रेजर कमीशन' (1902-03) के अध्यक्ष के रूप में भी जाना जाता है, जिसे भारत में पुलिस प्रशासन में सुधार की सिफारिशें देने के लिए नियुक्त किया गया था।

9. निम्नलिखित में से किसने बंगाल के विभाजन (1905) के विरोध में हुए आंदोलन का नेतृत्व किया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने
Solution:

बंगाल विभाजन के विरोध में हुए स्वदेशी आंदोलन का शुरुआती और मुख्य नेतृत्व सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने किया था। 7 अगस्त, 1905 को कलकत्ता के टाउन हॉल में जब इस आंदोलन की औपचारिक घोषणा हुई, तब सुरेंद्रनाथ बनर्जी इसके सबसे प्रमुख वक्ता और नेता थे। उनके समाचार पत्र 'बंगाली' ने विभाजन के विरुद्ध जनमत तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्हें 'बेताज बादशाह' भी कहा जाता था।

10. बंगाल विभाजन के विषय में किसने कहा था, "विभाजन हमारे ऊपर बम की तरह गिरा"? [67th B.P.S.C. (Re. Exam) (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) सुरेंद्रनाथ बनर्जी
Solution:

बंगाल विभाजन के विषय में सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने कहा था "विभाजन हमारे ऊपर बम की तरह गिरा।" बंगाल विभाजन लॉर्ड कर्जन के काल में हुआ था।