TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXVI)Total Questions: 501. “बावनदास" किस उपन्यास का प्रमुख पात्र है?(a) जुलूस(b) मैला आँचल(c) दीर्घतपा(d) परिती परिकथाCorrect Answer: (b) मैला आँचलSolution:'बावनदास' फणीश्वरनाथ रेणु' द्वारा लिखित हिन्दी के प्रथम आंचलिक उपन्यास 'मैला आँचल' का पात्र है। बावनदास गाँधीवादी विचारधारा का व्यक्ति है। जुलूस, दीर्घतपा तथा परती परिकथा सभी फणीश्वरनाथ रेणु' के ही उपन्यास हैं।2. “उपन्यास" मासिक पत्र के सम्पादक कौन थे?(a) किशोरी लाल गोस्वामी(b) राधाचरण गोस्वामी(c) बालकृष्ण भट्ट(d) ठाकुर जगमोहन सिंहCorrect Answer: (a) किशोरी लाल गोस्वामीSolution:'उपन्यास' नामक मासिक पत्रिका के सम्पादक किशोरी लाल गोस्वामी थे। इसका प्रारम्भ गोपालराम गहमरी ने वर्ष 1898 ई. में काशी से किया।3. 'रधिया' महादेवी वर्मा के किस संस्मरण की पात्र है?(a) घीसा(b) सबिया(c) बदलू(d) रामाCorrect Answer: (c) बदलूSolution:रधिया' महादेवी वर्मा के संस्मरण 'बदलू की पात्र है। इसमें कुम्हार 'बदलू' और 'रधिया' का सरल दाम्पत्य प्रेम प्रकट किया गया हैं। दिये गये सभी संस्मरण 'अतीत के चलचित्र' में संकलित हैं।4. "लाल चीन" उपन्यास के लेखक का नाम बताइए।(a) ब्रजनन्दन सहाय(b) लाला सीताराम(c) लाला श्रीनिवास दास(d) श्रीपत रायCorrect Answer: (a) ब्रजनन्दन सहायSolution:'लाल चीन' उपन्यास के लेखक ब्रजनन्दन सहाय हैं। सौन्दर्योपांसक, राधाकान्त एवं राजेन्द्र मालती इनकी अन्य औपन्यायिक कृतियाँ है। इनका सर्वश्रेष्ठ उपन्यास 'सौन्दर्योपासक' है। परीक्षा गुरु श्रीनिवासदास का प्रमुख उपन्यास हैं।5. अवस्था भेद के आधार पर कौन सा भेद लोक गीत का नहीं है?(a) युवाओंद्वारा गेय गीत(b) वृद्धों द्वारा गेय गीत(c) बालकों द्वारा गेय गीत(d) किशोरों द्वारा गेय गीतCorrect Answer: (d) किशोरों द्वारा गेय गीतSolution:अवस्था भेद के आधार पर 'किशोरों द्वारा गेय गीत' लोक गीत का भेद नहीं है। शेष सभी युवाओं द्वारा गेय गीत, वृद्धों द्वारा गेय गीत तथा बालकों द्वारा गेय गीत अवस्था भेद के आधार पर 'लोक गीत' के भेद हैं।6. 'विशुद्ध चरितावली' (जीवन चरित) का लेखक कौन है?(a) माधव प्रसाद मिश्र(b) शकुदेव बिहारी मिश्र(c) केशव प्रसाद मिश्र(d) बालकृष्ण भट्टCorrect Answer: (a) माधव प्रसाद मिश्रSolution:'विशुद्ध चरितावली' (जीवन चरित) के लेखक माधव प्रसाद मिश्र हैं। ये 'सुदर्शन' एवं 'वैश्योपकारक' के संपादक भी रहे।7. निम्नलिखित में कौन सा नाटक जयशंकर प्रसाद का नहीं हैं?(a) कामना(b) करुणालय(c) अजातशत्रु(d) कल्पतरुCorrect Answer: (d) कल्पतरुSolution:'कल्पतरु' नाटक जयशंकर प्रसाद का नहीं है। जयशंकर प्रसाद के नाटक हैं- सज्जन, कल्याणी परिणय, करुणालय, प्रायश्चित, राज्यश्री, अजातशत्रु, जनमेजय का नागयज्ञ, कामना, स्कन्दगुप्त, एक छूट, चन्द्रगुप्त, ध्रुवस्वामिनी।8. 'लगता नहीं है दिल मेरा' किसकी आत्मकथा है?(a) रमानाथ त्रिपाठी(b) कृष्णा अग्निहोत्री(c) रामदरश मिश्र(d) मनू भण्डारीCorrect Answer: (b) कृष्णा अग्निहोत्रीSolution:'लगता नहीं है दिल मेरा' कृष्णा अग्निहोत्री की आत्मकथा है। इसका प्रकाशन 1997 ई.में हुआ था।9. 'जब लड़कों की तरह लड़कियों की शिक्षा और जीविका की सुविधाएँ निकल आएगी तो दहेज प्रथा भी विदा हो जाएगी उसके पहले सम्भव नहीं। यह कथन किस कहानी से उद्धत है?(a) नशा(b) गिला(c) घर जमाई(d) बड़े भाई साहबCorrect Answer: (b) गिलाSolution:"जब लड़कों की तरह लड़कियों की शिक्षा और जीविका की सुविधाएँ निकल आएगी तो दहेज प्रथा भी विदा हो जाएगी उसके पहले सम्भव नहीं।" यह कथन सम्राट मुंशी प्रेमचन्द की 'गिला' कहानी से उद्धृत है। नशा, घर जमाई तथा बड़े भाई साहब ये सभी मुंशी प्रेमचन्द की कहानियाँ हैं।10. 'हिन्दी साहित्य में शुक्ल जी का वही महत्व है जो उपन्यासकार प्रेमचन्द या कवि निराला का।' यह कथन किसका है?(a) डॉ. नन्ददुलारे वाजपेयी(b) डॉ.रामविलास शर्मा(c) डॉ. नगेन्द्र(d) डॉ. दीन दयाल गुप्तCorrect Answer: (b) डॉ.रामविलास शर्माSolution:"हिन्दी साहित्य में शुक्ल जी (आचार्य रामचन्द्र शुक्ल जी)का वही महत्त्व है जो उपन्यासकार प्रेमचन्द या कवि निराला का।" यह कथन प्रमुख प्रगतिवादी आलोचक डॉ.राम विलास शर्मा का है।Submit Quiz12345Next »