TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXXV)

Total Questions: 50

1. ईश्वर मर गया' - यह घोषणा किसने की?

Correct Answer: (d) नीत्शे
Solution:दिए गए विकल्पों में 'ईश्वर मर गया' यह घोषणा नीत्शे ने की।

2. 'रानी केतकी की कहानी' किसने लिखी ?

Correct Answer: (b) इंशा अल्ला खां
Solution:'रानी केतकी की कहानी' इंशा अल्ला खांने लिखी। इसे उदयभान चरित नाम से भी जाना जाता है। इसकी रचना 1798-1803 ई. के मध्य में की। यह हिन्दी का पहली मौलिक लिखित गद्य कथा है।

3. 'भारत-भारती' के रचनाकार कौन हैं?

Correct Answer: (d) मैथिलीशरण गुप्त
Solution:'भारत-भारती' के रचनाकार मैथिलीशरण गुप्त हैं। इस रचना की मूल प्रेरणा 'मुस से हाली' तथा ब्रजमोहन दत्तात्रेय कैफी कृत 'भारत दर्पण' पुस्तक से प्राप्त हुई। इसी रचना को लिखने पर महात्मा गांधी ने इन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी।

4. 'भाषा योग वाशिष्ठ' के रचनाकार कौन हैं

Correct Answer: (a) रामप्रसाद 'निरंजनी'
Solution:'भाषा योग वाशिष्ठ' के रचनाकार रामप्रसाद 'निरंजनी' हैं। इस रचना को परिमार्जित गद्य की प्रथम पुस्तक तथा रचनाकार को प्रथम प्रौढ़ गद्य लेखक स्वीकार किया है। यह मूलतः पंजाबी ब्रजभाषा मिश्रित खड़ी बोली है।

5. 'शकुंतला नाटक' किसने लिखा है?

Correct Answer: (d) राजा लक्ष्मण सिंह
Solution:'शकुंतला नाटक' राजा लक्ष्मण सिंह ने लिखा है। राजा लक्ष्मण सिंह संस्कृतनिष्ठ हिन्दी के समर्थक थे। लेखक ने कालिदास के तीन ग्रंथों का अनुवाद हिन्दी में किया है, जो इस प्रकार हैं- (1) शकुन्तला (1862), (2) रघुवंश (1878), (3) मेघदूत (1882)1

6. निम्नलिखित में से क्या स्वच्छंदतावादी साहित्य की प्रमुख विशेषता नहीं है?

Correct Answer: (a) यह बाह्य जगत को अधिक महत्व देता है
Solution:'यह बाह्य जगत को अधिक महत्व देता है' यह स्वच्छंदतावादी साहित्य की प्रमुख विशेषता नहीं है। शेष स्वच्छंदतावादी साहित्य की विशेषताएँहैं।

7. 'नासिकेतोपाख्यान' किसकी रचना है?

Correct Answer: (a) सदल मिश्र
Solution:'नासिकेतोपाख्यान' या चंद्रावली सदल मिश्र की रचना है। यह रचना यजुर्वेद के आधार पर कठोपनिषद में वर्णित नचिकेता की कथा को आधार बनाकर खड़ी बोली गद्य में की गई है। इनकी अन्य रचना - रामचरित्र, हिन्दी पर्शियन वाकेबुलरी हैं।

8. 'कवि वचन सुधा' के संपादक कौन थे?

Correct Answer: (b) भारतेंदु
Solution:'कवि वचन सुधा'के संपादक भारतेंदु हरिश्चन्द्र थे। इसका प्रकाशन 1868 ई. में होता था। इनकी अन्य पत्रिकाएँ हैं- हरिश्चंद्र मैगजीन 1873 ई. में प्रकाशित मासिक पत्रिका। बाला बोधिनी 1874 ई. में प्रकाशित (महिलाओं से संबंधित)।

9. फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना कब हुई?

Correct Answer: (b) 1800 ई.
Solution:फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना सन् 1800 ई. में हुई। इसके संस्थापक लॉर्ड वेलेजली तथा प्रथम अध्यक्ष जॉन गिलक्राइस्ट और स्थान कलकत्ता है। इसका उद्देश्य कम्पनी के नौकरशाहों को भारतीय भाषा का ज्ञान कराना था।

10. 'हिन्दी नई चाल में ढली, सन् 1873 ई.' यह किसने कहा है?

Correct Answer: (d) भारतेंदु हरिश्चंद्र
Solution:'हिन्दी नई चाल में ढली, सन 1873 ई.' यह भारतेंदु हरिश्चंद्र ने 'कालचक्र' में कहा है।