TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXXVII)Total Questions: 501. महादेवी वर्मा की कौन सी कृति में स्त्री-जीवन की समस्याओं से संबंधित निबंधों का संग्रह है?(a) अतीत के चलचित्र(b) मेरा परिवार(c) स्मृति की रेखाएँ(d) श्रृंखला की कड़ियाँCorrect Answer: (d) श्रृंखला की कड़ियाँSolution:महादेवी वर्मा की श्रृंखला की कड़ियाँ स्त्री- जीवन की समस्याओं से संबंधित निबंधों का संग्रह है। इनके अन्य निबंध हैं क्षणदा, संभाषण, साहित्यकार की आस्था, भारतीय संस्कृति के स्वर, संकल्पिता, विवेचनात्मक गद्य आदि।2. 'द्रौपदी' नामक प्रबंध काव्य के रचयिता कौन हैं?(a) नरेंद्र शर्मा(b) शंभुनाथ सिंह(c) प्रभाकर माचवे(d) धर्मवीर भारतीCorrect Answer: (a) नरेंद्र शर्माSolution:'द्रौपदी' नामक प्रबंध काव्य के रचयिता नरेंद्र शर्मा हैं। ये प्रेम और मस्ती के कवियों के अंतर्गत आते हैं। इनके अन्य काव्य प्रभातफेरी, पलाश वन, अग्निशस्य, रक्तचंदन, मिट्टी और फूल, प्रवासी के गीत आदि हैं।3. 'संस्कृति के चार अध्याय' के रचयिता कौन हैं?(a) महावीर प्रसाद द्विवेदी(b) रामचंद्र शुक्ल(c) रामधारी सिंह दिनकर(d) जवाहरलाल नेहरूCorrect Answer: (c) रामधारी सिंह दिनकरSolution:'संस्कृति के चार अध्याय'के रचयिता रामधारी सिंह दिनकर हैं। इनकी अन्य रचनाएँ हैं- द्वन्द्वगीत, रसवंती, हुंकार, रेणुका, उर्वशी, धूप और धुंआ, रश्मिरथी, आत्मा4. निम्नलिखित में से कौन हिन्दी साहित्य के पितामह के रूप में जाने जाते हैं?(a) दोहा(b) चौपदे(c) सॉने(d) रुबाइयाँCorrect Answer: (d) रुबाइयाँSolution:'मधुशाला' में हरिवंशराय बच्चन ने 'रुबाइयाँ छंद का प्रयोग किया है। रुबाई चार पंक्तियों की कविता है, जिसकी पहली दो और चौथी पंक्तियाँ तुकात्मक होती है और तीसरी लाइन को आजाद रखी जाती है। रुबाई का अपना एक छंद होता है।5. निम्नलिखित में से कौन हिन्दी साहित्य के पितामह के रूप में जाने जाते हैं?(a) मैथिलीशरण गुप्त(b) भारतेंदु हरिश्चंद्र(c) रामधारीसिंह दिनकर(d) महावीर प्रसाद द्विवेदीCorrect Answer: (b) भारतेंदु हरिश्चंद्रSolution:भारतेंदु हरिश्चंद्र हिन्दी साहित्य के पितामह के रूप में जाने जाते हैं। मैथिलीशरण गुप्त ने स्वयं को कौटुंबिक कवि मात्र कहा है। रामधारी सिंह दिनकर को 'समय-सूर्य तथा 'अधैर्य का कवि' भी कहा जाता है।6. 'दुक्खम सुक्खम' की रचनाकार कौन हैं?(a) कृष्णा सोबती(b) मैत्रेयी पुष्पा(c) ममता कालिया(d) मन्नूभंडारीCorrect Answer: (c) ममता कालियाSolution:'दुक्खम-सुक्खम' की रचनाकार ममता कालिया हैं। इनकी अन्य रचनाएँ हैं- बेघर, नरक दर नरक, प्रेम कहानी, लड़कियाँ, साथी, एक पत्नी के नोट्स आदि।7. 'आवारा मसीहा' के लेखक कौन हैं?(a) विष्णु खरे(b) शरतचंद्र चटर्जी(c) विष्णु प्रभाकर(d) प्रभाकर माचवेCorrect Answer: (c) विष्णु प्रभाकरSolution:'आवारा मसीहा' (1974 ई.)के लेखक विष्णु प्रभाकर है। यह बांग्ला साहित्यकार शरतचंद्र की जीवनी है।8. वर्ष 2016 का साहित्य अकादमी पुरस्कार नासिरा शर्मा को उनके किस उपन्यास पर दिया गया?(a) ठीकरे की मंगनी(b) सात नदियाँ एक समंदर(c) कुइयांजान(d) पारिजातCorrect Answer: (d) पारिजातSolution:वर्ष2016 का साहित्य अकादमी पुरस्कार नासिरा शर्मा को उनके 'पारिजात' उपन्यास पर दिया गया। सात नदियाँ एक समन्दर, शाल्मली, ठीकरे की मँगनी, जिन्दा मुहावरे, अक्षयवट, कुइयाँजान, अल्फा-बीटा-गामा आदि इनके अन्य प्रमुख उपन्यास हैं।9. भारतेंदु हरिश्चंद्र ने अपने किस नाटक में बड़ौदा के राजपरिवार (गायकवाड़) का वर्णन किया है?(a) भारत दुर्दशा(b) विषस्यविषमौषधम(c) नीलदेवी(d) वैदिकी हिंसा हिंसा न भवतिCorrect Answer: (b) विषस्यविषमौषधमSolution:भारतेंदु हरिश्चंद्र ने अपने विषस्यविषमौषधम नाटक में बड़ौदा के राजपरिवार (गायकवाड़) का वर्णन है।10. निम्नलिखित में से किस रचना को प्रथम एकांकी होने का गौरव प्राप्त है?(a) एक घूँट(b) बुढ़ऊ का ब्याह(c) बादल की मृत्यु(d) विवाह विज्ञापनCorrect Answer: (a) एक घूँटSolution:जयशंकर प्रसाद कृत एक घूँट को प्रथम एकांकी होने का गौरव प्राप्त है। इस रचना के द्वारा आनन्दवादी सिद्धांत को व्यावहारिक भूमि पर खड़ा किया गया है। यह एक एकांकी नाटक है।बादल की मृत्यु (1930 ई.)को डॉ. रामकुमार वर्मा ने हिन्दी में सर्वप्रथम पश्चिमी नाट्य विधान को ध्यान में रखकर एकांकी की रचना की।Submit Quiz12345Next »