हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (सॉल्वड पेपर 2018)

Total Questions: 100

1. 'देसन में देस हरियाणा' के लेखक कौन थे?

Correct Answer: (b) उदय भानु हंस
Solution:

'देसन में देस हरियाणा' के लेखक उदय भानु हंस थे। ये हरियाणा के राज्य कवि और हिन्दी में 'रुबाई' के प्रवर्तक कवि हैं। इन्हें 'रुबाई सम्राट' भी कहा जाता है। हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग द्वारा इन्हें वर्ष 1994 में विद्यावाचस्पति की मानद् उपाधि दी गई थी।

2. क्षेत्रफल के सन्दर्भ में भारत का वृहत्तम् राज्य है

Correct Answer: (c) राजस्थान
Solution:

क्षेत्रफल के सन्दर्भ में भारत का वृहत्तम् राज्य राजस्थान है, जिसका क्षेत्रफल 3,42,236 वर्ग किमी है, जबकि क्षेत्रफल के मामले में मध्य प्रदेश को दूसरा, महाराष्ट्र को तीसरा तथा उत्तर प्रदेश को चौथा स्थान प्राप्त है, जिनके क्षेत्रफल क्रमश: 3,08,252 वर्ग किमी, 3,07,713 वर्ग किमी तथा 2,40,902 वर्ग किमी है, जबकि सबसे कम क्षेत्रफल वाला राज्य गोवा है।

3. पूरे राष्ट्र में पंचायतीराज और नगरपालिका संस्थाओं की संरचनाओं में समानता लाने वाला संशोधन है

Correct Answer: (b) 73 और 74
Solution:

पंचायतीराज और नगरपालिका संस्थाओं की संरचनाओं में समानता लाने वाले संशोधन अनुच्छेद 73 और 74 हैं। इस संशोधन के द्वारा क्रमशः पंचायतीराज संस्थाओं तथा शहरी क्षेत्र की स्थानीय स्वशासी संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया। इसके द्वारा संविधान में क्रमशः भाग-9 और भाग-१ (क) में 11वीं एवं 12वीं अनुसूची जोड़ी गई।

4. संस्थाओं के भीतर आन्तरिक सम्प्रेषण ........... के माध्यम से किया जाता है।

Correct Answer: (b) LAN
Solution:

LAN (लोकल एरिया नेटवर्क) नेटवर्को के सभी कम्प्यूटर्स एक सीमित क्षेत्र में स्थित होते हैं। यह क्षेत्र लगभग एक किलोमीटर की सीमा में होना चाहिए; जैसे- संस्था के भीतर।

5. वह शब्द चुनिए जो समूह में अन्य शब्दों से सबसे कम मिलता है

Correct Answer: (c) ओलिवर ट्विस्ट

6. गुरुद्वारा धमतान साहिब ............... की स्मृति में बनाया गया।

Correct Answer: (c) गुरु तेग बहादुर
Solution:

गुरुद्वारा धमतान साहिब सिखों के 9वें गुरु, गुरु तेग बहादुर की स्मृति में बनवाया गया था। यह गुरुद्वारा हरियाणा के जीन्द जिले में स्थित है। ऐसी मान्यता है कि दिल्ली में अपनी शहादत से पूर्व गुरु तेग बहादुर यहाँ रुके थे।

7. एक अवतल दर्पण के सामने एक वस्तु फोकस से व दूरी पर रखी गई है और वास्तविक प्रतिबिम्ब d, दूरी पर बनता है, तो दर्पण की फोकल लम्बाई है

Correct Answer: (a)

8. निम्नलिखित में से किस राज्य का निजी संविधान है?

Correct Answer: (a) जम्मू-कश्मीर
Solution:

जम्मू-कश्मीर राज्य का अपना निजी संविधान था, किन्तु धारा-370 के समाप्त हो जाने के पश्चात् अब जम्मू-कश्मीर का अपना कोई निजी संविधान नहीं है और वह 31 अक्टूबर, 2020 से भारतीय संविधान के अन्तर्गत शासित एक केन्द्रशासित प्रदेश बन गया है।

9. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में एक विश्व विरासत स्थल नहीं है?

Correct Answer: (c) बेलूरु-हलेबीडू स्थल
Solution:

बेलूरु-हलेबीडू स्थल भारत में एक विश्व विरासत स्थल नहीं हैं, जबकि हम्पी के स्मारक वर्ष 1986 में तथा अहमदाबाद को वर्ष 2017 में विश्व विरासत स्थलों की सूची में स्थान दिया गया था।

10. फरल ग्राम में फाल्गू उत्सव .............. पर होता है।

Correct Answer: (b) सोमवती अमावस्या
Solution:

फरल ग्राम में फाल्गू उत्सव का आयोजन 'सोमवती अमावस्या' को किया जाता है। यह उत्सव कैथल जिले में आश्विन मास में आयोजित किया जाता है एवं इस दिन यहाँ मेला भी लगता है। यह स्थान फाल्गू ऋषि से सम्बन्धित माना जाता है।