1. जब शिमला सम्मेलन हुआ, तब लॉर्ड माउंटबेटन वायसराय थे।
2. भारतीय नौसेना का विद्रोह, 1946 तब हुआ जब मुंबई और कराची से रॉयल इंडियन नेवी के भारतीय नौसैनिक सरकार के विरुद्ध उठ खड़े हुए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:शिमला सम्मेलन जून, 1945 में लॉर्ड वेवेल के कार्यकाल में हुआ था, न कि लॉर्ड माउंटबेटन के। अतः कथन 1 गलत है। 18 फरवरी, 1946 को एच.एम.आई.एस. (HMIS) तलवार नामक जहाज के रॉयल इंडियन नेवी के भारतीय कर्मचारियों ने ब्रिटिश सरकार के समक्ष निम्नस्तरीय भोजन व्यवस्था की शिकायत की, पर सरकार द्वारा ध्यान न दिए जाने पर बंबई, कराची और मद्रास के भारतीय नौसैनिकों ने सरकार के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। 24 फरवरी, 1946 को सरदार वल्लभभाई पटेल के आश्वासन पर विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण किया। अतः कथन 2 सत्य है। इस प्रकार विकल्प (b) सही उत्तर है।