ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के नवाब (UPPCS)

Total Questions: 29

1. निम्नलिखित में से कौन एक मुगल सम्राट द्वारा नियुक्त बंगाल का अंतिम गवर्नर था ? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (b) मुर्शीद कुली खान
Solution:

मुगल सम्राट फर्रुखसियर द्वारा 1717 ई. में मुर्शीद कुली खान को बंगाल का गवर्नर (सूबेदार) नियुक्त किया गया। मुर्शीद कुली खान की मृत्यु 1727 ई. में हो गई। 1727 ई. में उसका दामाद शुजाउद्दीन बंगाल का सूबेदार बना, जिसे तत्कालीन मुगल सम्राट मुहम्मद शाह 'रंगीला' द्वारा मान्यता प्रदान की गई। अतः मुगल सम्राट द्वारा नियुक्त बंगाल का अंतिम गवर्नर मुर्शीद कुली खान था।

2. मुगल बादशाह द्वारा नियुक्त बंगाल का अंतिम सूबेदार था- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) मुर्शीद कुली खां
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा युद्ध था, जिसने भारत में ब्रिटिश प्रभुत्व को प्रारंभ किया? [M.P. P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) प्लासी का युद्ध
Solution:

भारत में ब्रिटिश प्रभुत्व का प्रारंभ प्लासी के युद्ध से हुआ। प्लासी के युद्ध (23 जून, 1757) में रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में अंग्रेजों ने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को पराजित किया। नवाब की सेना तीन राजद्रोहियों-मीर जाफर, यार लतीफ और राय दुर्लभ के सेना नायकत्व में थी। नवाब की एक अग्रगामी टुकड़ी के नेता मीर मदन तथा मोहनलाल थे। सहसा एक गोली से रणभूमि में ही मीर मदन मारा गया। नवाब सिराजुद्दौला द्वारा अपने प्रमुख अधिकारियों से मंत्रणा के दौरान मीर जाफर ने उसे पीछे हटने को कहा तथा यह भी कहा कि नवाब को सेना का  नेतृत्व सेनाध्यक्षों के हाथों में छोड़ युद्ध क्षेत्र से चले जाना चाहिए।

सिराजुद्दौला वापस मुर्शिदाबाद लौट गया। यही उसकी हार का कारण बना। प्लासी के युद्ध ने अंग्रेजों को तात्कालिक सैनिक एवं वाणिज्यिक लाभ प्रदान किए। इसने कृषि उत्पादन और दस्तकारियों के क्षेत्र में अग्रणी तीन राज्यों-बिहार, बंगाल और उड़ीसा में राज्यों नीतिक प्रभुत्व स्थापित करने के लिए पृष्ठभूमि तैयार की। इस युद्ध ने वस्तुतः भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की नींव डाली तथा इसे भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की पहली निर्णायक सफलता माना जाता है, जबकि सर्वाधिक निर्णायक युद्ध बक्सर का युद्ध (1764 ई.) था, जिसने भारत में वास्तविक रूप से ब्रिटिश प्रभुसत्ता स्थापित की।

4. इंग्लैंड की ईस्ट इंडिया कंपनी की भारत में प्रथम निर्णायक सैन्य सफलता मानी जाती है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) प्लासी का युद्ध
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

5. प्लासी का युद्ध लड़ा गया था, वर्ष - [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007 & M.P. P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) 1757 में
Solution:

प्लासी का प्रसिद्ध युद्ध 1757 ई. में लड़ा गया था। इसकी सटीक तिथि 23 जून, 1757 थी। यह युद्ध बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के सेनापति रॉबर्ट क्लाइव की सेनाओं के बीच हुआ था। यह युद्ध पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भागीरथी नदी के किनारे 'प्लासी' नामक स्थान पर हुआ था। इसका मुख्य कारण नवाब द्वारा अंग्रेजों के व्यापारिक विशेषाधिकारों का विरोध और अंग्रेजों द्वारा की गई किलेबंदी। नवाब के सेनापति मीर जाफर के विश्वासघात के कारण सिराजुद्दौला की हार हुई। इस युद्ध ने भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की नींव रखी और बंगाल पर अंग्रेजों का प्रभाव स्थापित कर दिया।

6. सिराजुद्दौला लॉर्ड क्लाइव द्वारा परास्त हुआ था ____ के युद्ध में। [U.P. P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (a) प्लासी
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

7. भारतवर्ष में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक कौन था? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (c) लॉर्ड रॉबर्ट क्लाइव
Solution:

भारतवर्ष में ब्रिटिश साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक लॉर्ड रॉबर्ट क्लाइव को माना जाता है। रॉबर्ट क्लाइव को यह श्रेय मुख्य रूप से 23 जून, 1757 को हुए प्लासी के युद्ध में मिली जीत के कारण दिया जाता है। इस जीत ने ही बंगाल में ब्रिटिश राजनीतिक प्रभुत्व की नींव रखी थी। क्लाइव ने ही बंगाल में शासन की 'दोहरी प्रणाली' की शुरुआत की थी।

8. निम्नलिखित में से किसे 'स्वर्ग से उत्पन्न सेनानायक' कहा गया? [U.P. P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (b) रॉबर्ट क्लाइव
Solution:

रॉबर्ट क्लाइव को 'स्वर्ग से उत्पन्न सेनानायक' कहा गया है। यह प्रसिद्ध कथन प्रसिद्ध ब्रिटिश इतिहासकार विलियम पिट का है। उन्होंने क्लाइव की सैन्य प्रतिभा और रणनीतिक कौशल की सराहना करते हुए उसे एक ऐसा सेनापति बताया जिसे किसी औपचारिक सैन्य प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं पड़ी और जो प्राकृतिक रूप से युद्ध कौशल में निपुण था। 1751 में अकोट की जीत ने क्लाइव की सैन्य प्रतिभा को पहली बार दुनिया के सामने रखा। मात्र 32 वर्ष की आयु में उसने प्लासी के युद्ध में नवाब सिराजुद्दौला की विशाल सेना को परास्त कर भारत में ब्रिटिश भाग्य का मार्ग प्रशस्त किया।

9. प्लासी का युद्ध मैदान कहां स्थित है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) पश्चिम बंगाल
Solution:

प्लासी (वर्तमान नाम-पलाशी) का ऐतिहासिक युद्ध मैदान पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में स्थित है। यह स्थान मुर्शिदाबाद के दक्षिण में और कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर में भागीरथी नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। यह युद्ध 23 जून 1757 को नवाब सिराजुद्दौला और रॉबर्ट क्लाइव के बीच हुआ था।

10. निम्न में से किसने अपनी राजधानी मुर्शिदाबाद से मुंगेर स्थानांतरित की? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2003 & I.A.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) मीर कासिम
Solution:

अपनी राजधानी मुर्शिदाबाद से मुंगेर स्थानांतरित करने वाला नवाब मीर कासिम था। मीर जाफर को हटाने के बाद जब अंग्रेजों ने 1760 ई. में मीर कासिम को बंगाल का नवाब बनाया, तो उसने खुद को अंग्रेजों के अत्यधिक हस्तक्षेप से बचाने के लिए कई कदम उठाए।

उसने आंतरिक व्यापार पर लगने वाले सभी करों को समाप्त कर दिया था ताकि भारतीय व्यापारियों को अंग्रेजों (जो 'दस्तक' का उपयोग कर कर-मुक्त व्यापार कर रहे थे) के समान अवसर मिल सकें। यही कदम अंग्रेजों के साथ उसके विवाद का मुख्य कारण बना। इसी विवाद के कारण अंततः 1764 में बक्सर का युद्ध हुआ, जिसमें मीर कासिम की हार हुई।