Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन 1885 ई. में बंबई में हुआ। इसका सभापतित्व डब्ल्यू.सी. बनर्जी नामक एक बंगाली बैरिस्टर ने किया। 26 जुलाई, 1876 को सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने आनंद मोहन बोस के सहयोग से इंडियन एसोसिएशन या भारत संघ की स्थापना कलकत्ता में की। दिसंबर, 1883 ई. में इंडियन एसोसिएशन ने भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन (इंडियन नेशनल कॉन्फ्रेंस) का आयोजन किया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय सुरेंद्रनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में इंडियन एसोसिएशन का दूसरा अधिवेशन भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन (इंडियन नेशनल कॉन्फ्रेंस) कलकत्ता में हुआ। ऐसा मालूम पड़ता है कि दोनों आंदोलन समकालिक एवं स्वतंत्र थे तथा दोनों में से किसी के भी संगठनकर्ताओं को दूसरे के बारे में उसके अधिवेशनों के पहले कोई जानकारी न थी, अधिवेशनों के ठीक पहले आकर यह जानकारी हुई। दोनों संगठन एक ही ढंग पर सोचे गए तथा दोनों ने एक ही प्रकार का कार्यक्रम अपनाया। यह स्पष्टतः अवांछनीय था कि दो ऐसे संघ हों, जो भारत के दो विभिन्न भागों में स्वतंत्र रूप से काम करें। अतः 1886 ई. के बाद इंडियन नेशनल कान्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया गया। इंडियन एसोसिएशन का कभी भी कांग्रेस में विलय नहीं हुआ। चूंकि 1886 ई. के बाद इंडियन नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं हुआ; इसलिए विकल्प (d) को सही उत्तर माना जा सकता है।