Solution:इस प्रणाली की शुरुआत रॉबर्ट क्लाइव ने 1765 में 'इलाहाबाद की संधि' के बाद की थी। वॉरेन हेस्टिंग्स के कार्य में 1772 ई. में 'कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स' ने दोहरी शासन प्रणाली को समाप्त करने का निर्णय लिया तथा कलकत्ता परिषद एवं उसके प्रधान को आज्ञा दी कि वे स्वयं दीवान बनें और बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा के प्रबंध को अपने हाथ में ले लें। वॉरेन हेस्टिंग्स ने दोनों उप-दीवानों मुहम्मद रजा खां और राजा शिताब राय को पदच्युत कर दिया।
वारेन हेस्टिंग्स के इसी कार्यकाल के दौरान 1773 का रेगुलेटिंग एक्ट पारित हुआ, जिसके तहत वह बंगाल का पहला 'गवर्नर जनरल' बना।