गांधी एवं उनके प्रारंभिक आंदोलन (UPPCS) (भाग – 1)

Total Questions: 50

1. करमचंद गांधी दीवान थे- [U.P P.C.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी राज्यों के
Solution:

करमचंद गांधी पोरबंदर, राजकोट एवं वंकानेर राज्यों में दीवान के पद पे कार्य किया। ये गांधीजी के पिता थे। इनका उपनाम कबा गांधी था।

2. निम्न में से किस कॉलेज में गांधीजी ने पढ़ाई की थी ? [66th B.P.S.C (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) शामलदास कॉलेज, भावनगर
Solution:

महात्मा गांधी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख नेता थे। इनकी प्रारंभिक शिक्षा पोरबंदर में संपन्न हुई। इन्होंने हाईस्कूल की शिक्षा राजकोट स्थित अल्फ्रेड हाईस्कूल से प्राप्त की थी। इसके उपरांत उन्होंने भावनगर स्थित शामलदास आर्ट कॉलेज में अपना नामांकन करवाया। इसके उपरांत इन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से विधि की पढ़ाई पूरी की।

3. दक्षिण अफ्रीका में रहने की अवधि में महात्मा गांधी ने निम्न में से जिस पत्रिका का प्रकाशन किया, उसका नाम था- [U.P P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (d) इंडियन ओपिनियन
Solution:

दक्षिण अफ्रीका में रहने के दौरान महात्मा गांधी ने 'इंडियन ओपिनियन' नामक पत्रिका का प्रकाशन किया था। इसकी शुरुआत वर्ष 1903 में हुई थी। यह पत्रिका गुजराती, हिंदी, तमिल और अंग्रेजी—इन चार भाषाओं में प्रकाशित होती थी। इसके प्रथम संपादक मनसुखलाल नजर थे (गांधी जी इसके संस्थापक और मुख्य लेखक थे)। बाद में इस पत्रिका के प्रेस को गांधी जी द्वारा स्थापित 'फीनिक्स फार्म' में स्थानांतरित कर दिया गया था।

4. महात्मा गांधी द्वारा दक्षिण अफ्रीका में प्रकाशित समाचार-पत्र का नाम क्या था? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) दि इंडियन ओपिनियन
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

5. फीनिक्स फॉर्म कहां है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) डरबन (द. अफ्रीका)
Solution:

फीनिक्स फार्म दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर के पास स्थित है। महात्मा गांधी ने इसकी स्थापना 1904 में की थी।  गांधी जी ने इस आश्रम की शुरुआत 'सादा जीवन और उच्च विचार' के सिद्धांत पर आधारित सामुदायिक जीवन जीने के लिए की थी। यहाँ 'रस्किन' के 'अनटू दिस लास्ट' के सिद्धांतों का पालन किया जाता था। गांधी जी की प्रसिद्ध पत्रिका 'इंडियन ओपिनियन' का प्रेस इसी फार्म में स्थित था। इसे गांधी जी द्वारा स्थापित पहला आश्रम माना जाता है। यहाँ से उन्होंने सत्याग्रह की अपनी शुरुआती रणनीतियों पर काम किया था।

6. एम. के. गांधी समर्थक थे- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

Correct Answer: (d) दार्शनिक अराजकतावाद के
Solution:

गांधी जी के विचारों में आदर्शवाद की बजाए व्यावहारिक आदर्शवाद पर अत्यधिक जोर दिया गया है। मार्क्स की तरह गांधी जी भी राज्य को हटाने की इच्छा रखते थे तथा उन्होंने स्वयं को 'दार्शनिक अराजकतावादी' कहे जाने से गुरेज नहीं किया।

7. निम्न में से गांधी जी के रामराज्य के युगल सिद्धांत कौन थे? [U.P P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (b) सत्य तथा अहिंसा
Solution:

महात्मा गांधी के रामराज्य की अवधारणा के दो सबसे महत्वपूर्ण आधार स्तंभ या युगल सिद्धांत सत्य तथा अहिंसा थे। गांधीजी का मानना था कि एक आदर्श समाज (रामराज्य) की स्थापना केवल इन्हीं दो शाश्वत मूल्यों के आधार पर की जा सकती है। गांधीजी का 'रामराज्य' किसी विशेष धर्म का राज्य नहीं था, बल्कि एक ऐसा नैतिक लोकतंत्र था जहाँ समाज के सबसे गरीब व्यक्ति (अंत्योदय) को भी समान अधिकार और न्याय प्राप्त हो।

8. गांधी जी की दृष्टि में अहिंसा का अर्थ है- [U.P P.C.S (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) सत्य की प्राप्ति का रास्ता
Solution:

महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपने सपनों के नवीन समाज का आधार बनाया। गांधी जी कहा करते थे, कि "सत्य और अहिंसा को निरपेक्ष रूप से अंगीकार करना आवश्यक है। अहिंसा मेरे धर्म का सिद्धांत है, वही मेरे कर्म का अंतिम सिद्धांत है। सत्याग्रही का अनिवार्य कर्तव्य है कि वह अहिंसा द्वारा सत्य का साक्षात्कार करने का प्रयत्न करे।"

9. गांधी के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा सही है? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) समाजवादियों में एक व्यक्तिवादी और समाजवादियों में एक मार्क्सवादी
Solution:

गांधी जी के राज्य संबंधी विचारों को व्यावहारिक दृष्टिकोण से व्यक्तिवादी कहा जा सकता है। गांधी जी एक सच्चे समाजवादी भी थे। वे व्यक्ति के हित के साथ-साथ समाज के हित का ध्यान रखते थे। गांधीजी ने लुई फिशर से स्वयं कहा, "मैं सच्चा समाजवादी हूं। मेरे समाजवाद का अर्थ है सर्वोदया" गांधी जी के समाजवाद में मार्क्सवाद की भी झलक मिलती है। गांधी जी स्वयं कहते थे कि "मैं उसी समस्या को सुलझाने में लगा हूं जो कि वैज्ञानिक समाजवाद के सामने है।" अतः गांधी जी को समाजवादियों में एक व्यक्तिवादी और समाजवादियों में एक मार्क्सवादी कहा जा सकता है।

10. गांधी की सत्याग्रह रणनीति में निम्नलिखित में से किसे सबसे अंतिम स्थान प्राप्त है? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) हड़ताल
Solution:

महात्मा गांधी की सत्याग्रह रणनीति में हड़ताल को सबसे अंतिम स्थान प्राप्त है। गांधीजी के अनुसार सत्याग्रह एक पवित्र संघर्ष था, जिसमें उन्होंने विभिन्न चरणों का सुझाव दिया था। गांधीजी ने उपवास को सत्याग्रह का 'सबसे घातक' या 'अमोघ' अस्त्र कहा था, लेकिन यह रणनीति का एक हिस्सा होने के साथ-साथ एक आध्यात्मिक प्रक्रिया भी थी। हालांकि, व्यावहारिक संघर्ष (जैसे औद्योगिक विवादों या आंदोलनों) में हड़ताल को ही अंतिम विकल्प के रूप में देखा जाता था।