जनजातियां एवं उनकी गतिविधियां : (छत्तीसगढ़)Total Questions: 4941. बस्तर के कृषि पर आधारित लोकोत्सव को कृषि कार्य से सुमेलित कीजिए। [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2023]सूची-1सूची-2 (A) कारे पण्डुम(i) कटाई परब(B) बोटिगटी पण्डुम(ii) बियासी परब(C) पछिय पण्डुम(iii) वृक्ष काटने, जलाने का परब(D) तोरम पण्डुम(iv) बीज बोने का परबकूट:(A)(B)(C)(D)(a)(iii)(iv)(ii)(i)(b)(i)(ii)(iii)(iv)(c)(iv)(iii)(ii)(i)(d)(ii)(iv)(iii)(i)(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (a)Solution:बस्तर के कृषि पर आधारित लोकोत्सव कृषि कार्य से सुमेलित हैसूची 1सूची 2 (A) कारे पण्डुम(i) वृक्ष काटने, जलाने का पर्व(B) बोटिगटी पण्डुम(ii) बीज बोने का पर्व(C) पछिय पण्डुम(iii) बियासी परब(D) तोरम पण्डुम(iv) कटाई परब42. 'ढुकु विवाह' किस जनजाति में प्रचलित है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2020](a) पण्डो(b) कोरबा(c) मुरिया(d) कमारCorrect Answer: (b) कोरबाSolution:'ढुकु विवाह' कोरबा जनजाति में प्रचलित है। इस प्रकार के विवाह में लड़की, लड़के के घर जाकर जबरदस्ती बैठ जाती है। यह विवाह 'हठ विवाह' का एक प्रकार है।43. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है। [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2023]अभिकथन (A) : घोटुल की उत्पत्ति के जनक 'लिंगो पेन' हैं।कारण (R) : 'लिंगो पेन' बस्तर भूमि का खेतिहर देव भी है।(a) (A) और (R) दोनों सही हैं(b) (A) गलत है और (R) सही है(c) (A) सही है और (R) गलत है(d) (A) और (R) दोनों गलत हैंCorrect Answer: (c) (A) सही है और (R) गलत हैSolution:घोटुल की उत्पत्ति के जनक 'लिंगो पेन' हैं। बस्तर के घोटुल-मुरिया, झोरिया और अबूझमाड़िया कुटुंब 'लिंगो' अर्थात 'नटराज' को आदि संगीतज्ञ (अमूर्त) मानकर उनकी उपासना करते हैं। लोक विश्वास के अनुसार, 'लिंगो' ने ही उन्हें नाचना, गाना और बजाना सिखाया है। 'लिंगो पेन' बस्तर भूमि का खेतिहर देव नहीं है।44. किस जनजाति के युवागृह को 'गीतुओना' कहा जाता है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2020](a) उरांव(b) कमार(c) बिरहोर(d) बैगाCorrect Answer: (c) बिरहोरSolution:बिरहोर जनजाति के युवागृह को 'गीतुओना' के नाम से जाना जाता है। कहीं-कहीं इसे 'गीतुओरा' भी कहते हैं।45. युवागृह घोटुल के युवती सदस्यों की प्रमुख होती है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2014](a) केवरा(b) बालीफूल(c) बेलोसा(d) मोटियारिन(e) दुरीCorrect Answer: (d) मोटियारिनSolution:युवागृह घोटुल के युवती सदस्यों की प्रमुख मोटियारिन होती हैं। पुरुष सदस्यों को 'चेलिक' कहा जाता है। घोटुल प्रमुख सिरेदार अपने सहायकों-मुंशी एवं कोटवार की नियुक्ति करता है। घोटुल, मुरिया जनजाति की परंपरा है, जिसमें गांव के सभी कुंवारे लड़के-लड़कियां शाम होने पर गांव के घोटुल (युवागृह) में रहने जाते हैं। कुछ अन्य जनजातियों के युवागृह हैं-जनजातियुवागृहमुड़िया/मुरियाघोटुलभुजियांधांगरबांसाभारियारंग-बंगउरांवधुमकुरियामुंडागतिओरा46. 'धुमकुरिया' किस जनजाति का युवागृह है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2018](a) नगेसिया(b) कमार(c) उरांव(d) भैनाCorrect Answer: (c) उरांवSolution:युवागृह घोटुल के युवती सदस्यों की प्रमुख मोटियारिन होती हैं। पुरुष सदस्यों को 'चेलिक' कहा जाता है। घोटुल प्रमुख सिरेदार अपने सहायकों-मुंशी एवं कोटवार की नियुक्ति करता है। घोटुल, मुरिया जनजाति की परंपरा है, जिसमें गांव के सभी कुंवारे लड़के-लड़कियां शाम होने पर गांव के घोटुल (युवागृह) में रहने जाते हैं। कुछ अन्य जनजातियों के युवागृह हैं-47. छत्तीसगढ़ में घोषित अनुसूचित क्षेत्र के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-कौन से सही हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2022](i) सरगुजा-संपूर्ण जिला (ii) कोरबा-संपूर्ण जिला(iii) रायगढ़-संपूर्ण जिला (iv) जशपुर-संपूर्ण जिला(a) (i), (ii), (iii), (iv)(b) केवल (i), (ii)(c) केवल (i), (ii), (iii)(d) केवल (i), (ii), (iv)Correct Answer: (d) केवल (i), (ii), (iv)Solution:छत्तीसगढ़ में घोषित अनुसूचित क्षेत्र के संबंध में सरगुजा, कोरबा तथा जशपुर का संपूर्ण जिला अनुसूचित क्षेत्र घोषित है, जबकि रायगढ़ जिले में धर्मजयगढ़, घरघोड़ा, तमनार, लैंलूगा और खरसिया विकासखंड को अनुसूचित क्षेत्र घोषित किया गया है।48. जनजातीय विकास प्रशासन में, माडा (MADA) के अंतर्गत क्षेत्र शामिल है : [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2022](i) बलौदा बाजार (ii) नचनिया(iii) कवर्धा (iv) गौरेला(a) (i), (ii), (iii), (iv)(b) केवल (i), (ii), (iv)(c) केवल (i), (ii), (iii)(d) केवल (ii), (iii), (iv)Correct Answer: (c) केवल (i), (ii), (iii)Solution:जनजातीय विकास प्रशासन में माडा (MADA) के अंतर्गत शामिल क्षेत्र हैं- महासमुंद-1, महासमुंद-2, बलौदा बाजार, गंगरेल, रूगजा, सारंगढ़, गोपालपुर, कवर्धा (कबीरधाम), नचनिया।49. जनगणना 2011 के अनुसार, छत्तीसगढ़ का लगभग कितना क्षेत्र आदिवासी उपयोजना क्षेत्र के अंतर्गत आता है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2020](a) 78000 वर्ग किमी.(b) 88000 वर्ग किमी.(c) 98000 वर्ग किमी.(d) 108000 वर्ग किमी.Correct Answer: (b) 88000 वर्ग किमी.Solution:जनगणना, 2011 के अनुसार, छत्तीसगढ़ का लगभग 88000 वर्ग किमी. आदिवासी उपयोजना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जनगणना-2011 के अनुसार, छत्तीसगढ़ का अनुसूचित क्षेत्र 81,861,88 वर्ग किमी. है।Submit Quiz« Previous12345