तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-3)Total Questions: 501. 'जीत' शब्द का तत्सम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013 U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2014](a) दृष्ट(b) पुष्ट(c) दृश्य(d) धृष्टCorrect Answer: (d) धृष्टSolution:'ढीठ' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'धृष्ट' होता है।2. 'तिलक' किस प्रकार का शब्द है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II परीक्षा, 2016](a) तत्सम(b) तद्भव(c) देशज(d) संकरCorrect Answer: (a) तत्समSolution:'तिलक' शब्द तत्सम है, इसका तद्भव टीका है। 'तत्सम' शब्द वे शब्द होते हैं, जिन्हें सीधे संस्कृत भाषा से हिन्दी भाषा में शामिल कर लिया गया है।3. 'तिनका' का तत्सम शब्द है- [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022](a) त्रिनक(b) तृन(c) त्रीणि(d) तृणCorrect Answer: (d) तृणSolution:'तिनका' शब्द का तत्सम 'तृण' होता है।4. ताँबा' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P. A.P.O. (Mains), 2015](a) ताम्बा(b) ताम्र(c) ताम्ब(d) ताम्ब्रCorrect Answer: (b) ताम्रSolution:'ताँबा' शब्द का तत्सम रूप 'ताम्र' होता है।5. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2010](a) गरम(b) नरक(c) नरम(d) तीर्थCorrect Answer: (d) तीर्थSolution:'तीर्थ' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'तीरथ' है। अन्य विकल्पों में तद्भव शब्द हैं।6. 'थाली' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016](a) स्थाली(b) थालिका(c) थ्याली(d) थालिCorrect Answer: (a) स्थालीSolution:'थाली' का तत्सम रूप 'स्थाली' है। शेष विकल्प त्रुटिपूर्ण हैं। थाल का तत्सम स्थाल है।7. निम्नलिखित शब्दों में से अर्ध तत्सम शब्द को पहचानिए- [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)](a) रात्रि(b) दई(c) बच्चा(d) कानCorrect Answer: (b) दईSolution:'दई' अर्ध तत्सम है जिसका तत्सम 'दैव' है। बच्चा-वत्स का रात-रात्रि का तथा कान का तत्सम कर्ण होता है।8. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द कौन-सा है? [U.P. A.P.O. (Spl.) (Mains), 1997](a) दुग्ध(b) ईख(c) दही(d) खीरCorrect Answer: (a) दुग्धSolution:'दुग्ध' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'दूध' है, जबकि 'ईख', 'दही' तथा 'खीर' तद्भव शब्द हैं। इनके तत्सम क्रमशः 'इक्षु', 'दधि' तथा 'क्षीर' हैं।9. दीठि' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2013](a) द्रष्टि(b) दिष्टि(c) दीष्टि(d) दृष्टिCorrect Answer: (d) दृष्टिSolution:'दीठि' का तत्सम रूप दृष्टि है। दातुन-दन्तधावन, दियासलाई-दीपशलाका दुपहरी-द्विप्रहरी तद्भव तत्सम युग्म हैं।10. 'दाहिना' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P. N.T., 2006](a) दाक्षिण्य(b) दक्षिण(c) दाहिणा(d) दायाँCorrect Answer: (b) दक्षिणSolution:'दाहिना' का तत्सम रूप 'दक्षिण' है। शेष विकल्प गलत हैं।Submit Quiz12345Next »