तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-3)Total Questions: 5021. निम्नलिखित शब्दों में से 'नया' का तत्सम रूप है- [U.P.P.S.C. (D.I.E.T.-Lec.), 2014](a) नव्य(b) नूतनी(c) नवल(d) नवीनCorrect Answer: (a) नव्यSolution:'नया' का तत्सम 'नव्य' या 'नव' होता है। शेष इसके पर्यायवाची हैं।22. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम है? [U.P. Lower Sub. (Mains), 2003](a) नेह(b) तपसी(c) निम्ब(d) दाखCorrect Answer: (c) निम्बSolution:'निम्ब' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'नीम' है। इसी प्रकार 'नेह', 'तपसी' तथा 'दाख' तद्भव हैं। इनके तत्सम क्रमशः 'स्नेह', 'तपस्वी' तथा 'द्राक्षा' हैं।23. कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [UPSSSC सम्मि. अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 (III)](a) पार्श्व(b) पाषाण(c) पाहुना(d) पिटकCorrect Answer: (c) पाहुनाSolution:'पाहुना' शब्द तद्भव है। पार्श्व, पाषाण और पिटक शब्द तत्सम हैं, जिनके तद्भव क्रमशः पास (बगल के अर्थ में), पत्थर एवं पिटारी हैं।24. तत्सम शब्द है- [BPSC School Teacher Exam, 2024](a) प्रकृति(b) दवा(c) मुल्क(d) उपर्युक्त में से एक से(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (a) प्रकृतिSolution:दिए गए शब्दों में 'प्रकृति' तत्सम शब्द है, जबकि दवा तथा मुल्क विदेशज शब्द हैं।25. इनमें तत्सम शब्द है- [BPSC School Teacher Exam, 2024](a) बच्चा(b) पुष्प(c) चौदह(d) उपर्युक्त में से एक से(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (b) पुष्पSolution:'पुष्प' तत्सम शब्द है, जिसका तद्भव 'पुहुप' होता है। बच्चा तथा चौदह तद्भव शब्द हैं, जिनके तत्सम क्रमशः वत्स तथा चतुर्दश हैं।26. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम है? [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) भालू(b) हिरन(c) पाषाण(d) बच्चाCorrect Answer: (c) पाषाणSolution:'पाषाण' शब्द 'तत्सम है, जबकि पाषाण का तद्भव रूप है 'पाहन।' भालू का तत्सम 'भल्लूक', हिरन का तत्सम हरिण तथा बच्चा का तत्सम 'वत्स' होता है।27. 'परिवा' शब्द का तत्सम रूप क्या है? [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) प्रतिपदा(b) पर्यवाह(c) पड़वा(d) परवाCorrect Answer: (a) प्रतिपदाSolution:'प्रतिपदा' शब्द 'परिवा' का तत्सम रूप है।तद्भवतत्समसत्तूसक्तुबीचवर्त्मछिलकाशकलजागनाजाग्रणकाढ़ाक्वाथ28. इनमें से कौन-सा शब्द तत्सम है? [U.P. SI-2021](a) पंख(b) पारा(c) पवन(d) पकवानCorrect Answer: (c) पवनSolution:उपर्युक्त में से 'पवन' शब्द 'पौन' का तत्सम है, जबकि पंख, पारा तथा पकवान क्रमशः पक्ष, पारद तथा पक्वान्न के तद्भव रूप हैं।29. निम्नलिखित में से तत्सम और तद्भव का कौन-सा युग्म सही नहीं है? [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) पौत्र - पुत्तर(b) वर्तिका - बत्ती(c) वणिक् - बनिया(d) वधू - बहूCorrect Answer: (a) पौत्र - पुत्तरSolution:वर्तिका-बत्ती, वणिक्-बनिया तथा वधू-बहू सही तत्सम तद्भव शब्द युग्म हैं, जबकि पौत्र का तद्भव पोता होता है।30. निम्नलिखित में 'तत्सम' शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O.-2021](a) पंक्ति(b) पंख(c) पन्दरह(d) पंगतCorrect Answer: (a) पंक्तिSolution:'पंक्ति तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'पंगत' होता है। पंख का तत्सम 'पक्ष' तथा 'पन्दरह' का तत्सम 'पंचाशत' होता है।Submit Quiz« Previous12345Next »