तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-3)Total Questions: 5031. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019](a) परतीत(b) प्रतीत(c) प्रतिमान(d) प्रतिबिम्बCorrect Answer: (a) परतीतSolution:'परतीत' शब्द तद्भव है, जिसका तत्सम रूप 'प्रतीत' है।32. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019](a) धृष्ट(b) पृष्ठ(c) पानिप(d) पंकCorrect Answer: (c) पानिपSolution:'पानिप' तद्भव शब्द है, जिसका अर्थ 'पानी' या 'चमक' या 'कान्ति होता है। धृष्ट, पृष्ठ तथा पंक तत्सम शब्द हैं।33. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019](a) नरक(b) स्वर्ग(c) खग(d) पुहुमीजा(e) (a & d)Correct Answer: (e) (a & d)Solution:'पुहुमी' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'पृथ्वी' है। 'नरक' भी तद्भव शब्द है। इसका तत्सम 'नर्क' है। स्वर्ग तथा खग तत्सम हैं।34. फूल का तत्सम है- [UPSSSC (JE) Exam, 2015](a) पुहूप(b) पुष्प(c) प्रसून(d) सुमनCorrect Answer: (b) पुष्पSolution:'फूल' का तत्सम 'पुष्प' होता है। अन्य शब्द फूल या पुष्प के ही पर्याय हैं। 'पुहुप' का तत्सम भी 'पुष्प' होता है।35. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019](a) पुष्प(b) पुहुप(c) सुमन(d) प्रसूनCorrect Answer: (b) पुहुपSolution:'पुहुप' शब्द तद्भव है, जिसका तत्सम पुष्प है। सुमन तथा प्रसून तत्सम शब्द हैं।36. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द कौन-सा है? [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 1998](a) देवर(b) जेठ(c) भतीजा(d) पुत्रवधूCorrect Answer: (d) पुत्रवधूSolution:'पुत्रवधू' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'पतोहू' है, जबकि तद्भव शब्द 'देवर' का तत्सम 'द्विवर' है। इसी प्रकार 'जेठ' का तत्सम 'ज्येष्ठ' तथा 'भतीजा' का तत्सम 'भ्रातृज्य' है।37. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम शब्द नहीं है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (I-पाली)](a) शोक(b) पृथ्वी(c) चन्द्र(d) परखCorrect Answer: (d) परखSolution:'परख' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'परीक्षा' होगा।38. परस' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P. A.P.O. (Mains), 2015](a) परसों(b) स्पर्श(c) साँप(d) पाषाणCorrect Answer: (b) स्पर्शSolution:'परस' शब्द का तत्सम रूप 'स्पर्श' होता है। 'परसों', तथा 'साँप' तद्भव शब्द हैं, जिनके तत्सम क्रमशः 'परश्व' तथा 'सर्प' हैं। 'पाषाण' तत्सम शब्द है, जिसका तद्भव 'पाहन' होता है।39. 'पीपल' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P. A.P.O. (Mains), 2015](a) पिप्पल(b) पैप्पल(c) पिपल(d) पीपरCorrect Answer: (a) पिप्पलSolution:'पीपल' शब्द का तत्सम रूप 'पिप्पल' है। शेष त्रुटिपूर्ण या असंगत शब्द हैं।40. पलंग' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P. S.D.I., 2006 U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010](a) पलँगा(b) प्लवंग(c) पर्यक(d) पटलCorrect Answer: (c) पर्यकSolution:'पलंग' तद्भव है, इसका तत्सम 'पर्यंक' होता है।Submit Quiz« Previous12345Next »