तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-3)

Total Questions: 50

41. इनमें से तत्सम रूप है- [U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) पाद
Solution:'पाद' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'पैर' अथवा 'पाँव' है। 'भैंस' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'महिषी' तथा तद्भव शब्द 'बारह' का तत्सम 'द्वादश' होता है। 'सच' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'सत्य' है।

42. निम्नलिखित में से कौन-सा तद्भव शब्द है? [U.P. P.S.C. (R.I.), 2014]

Correct Answer: (a) पंख
Solution:'पंख' तद्भव शब्द है। इसका तत्सम 'पक्ष' होता है। 'पृष्ठ' तत्सम शब्द है, जिसका त‌द्भव 'पीठ' होता है। 'लज्जा' तत्सम शब्द है। इसका तद्भव 'लाज' होता है।

43. पनही' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P. N.T., 2006 UPSSSC (JE) Exam, 2016]

Correct Answer: (d) उपानह
Solution:'पनही' का तत्सम 'उपानह' है। 'पर्ण' तत्सम शब्द है। इसका तद्भव 'पान' है, जबकि 'ताम्बूल' पान का पर्यायवाची है। 'पर्णहि' का इससे कोई साम्य नहीं है।

44. पत्थर शब्द का तत्सम शब्द क्या है? [U.P. Lower Sub. (Mains), 2015]

Correct Answer: (b) प्रस्तर
Solution:'पत्थर' शब्द का तत्सम 'प्रस्तर' होता है। 'पाहन' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'पाषाण' होता है। 'पहाड़', 'पर्वत' का पर्यायवाची है।

45. निम्नलिखित में से 'पीठ' का तत्सम शब्द कौन-सा है? [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2006]

Correct Answer: (c) पृष्ठ
Solution:'पीठ' का तत्सम शब्द 'पृष्ठ' है, जबकि 'प्रतिवेश', 'पड़ोस' का तत्सम है। 'प्रस्वेद' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'पसीना' है। इसी प्रकार 'पुष्कर' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'पोखर' है।

46. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द कौन-सा है? [U.P. Lower Sub. (Mains), 2004]

Correct Answer: (d) पाषाण
Solution:'पाषाण' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'पाहन' है। 'पत्थर' तद्भव है, इसका तत्सम 'प्रस्तर' होता है, जबकि 'साँचा' का तत्सम 'सच्चक' तथा 'रीस' का तत्सम 'ईर्ष्या' है।

47. पोखर' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P. N.T., 2006]

Correct Answer: (a) पुष्कर
Solution:'पोखर' का तत्सम रूप 'पुष्कर' है। शेष विकल्प गलत हैं।

48. निम्न में कौन-सा शब्द तत्सम है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (a) प्रिय
Solution:'प्रिय' शब्द तत्सम है, जिसका तद्भव 'पिय' है। पिया, मोर एवं चार तद्भव शब्द हैं, जिनके तत्सम क्रमशः प्रिया, मयूर तथा चत्वारः हैं।

49. निम्न में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (d) फूल
Solution:'फूल' शब्द तत्सम शब्द नहीं है, यह तद्भव शब्द है। इसका तत्सम शब्द 'पुष्प' है। अग्नि, चतुर्दश एवं वत्स तत्सम शब्द हैं, इनके तद्भव शब्द क्रमशः आग, चौदह एवं बच्चा हैं।

50. 'बच्चा' शब्द का तत्सम रूप होता है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) वत्स
Solution:'बच्चा' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'वत्स' होता है।