तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-4)Total Questions: 5021. 'माँ' शब्द का तत्सम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013 U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010](a) माता(b) मातृका(c) मातृ(d) अम्मा(e) (a & c)Correct Answer: (e) (a & c)Solution:डॉ. हरदेव बाहरी कृत राजपाल हिन्दी शब्दकोश के अनुसार 'माँ' शब्द का तत्सम शब्द 'माता' एवं 'मातृ' दोनों हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (c) माना था, किन्तु माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जारी अन्तिम उत्तर-पत्रक में आयोग ने इस प्रश्न के लिए दो उत्तरों (a & c) को सही माना है।22. 'महुआ' शब्द का तत्सम है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2009](a) मधुप(b) मधूक(c) मधुकर(d) मधवाCorrect Answer: (b) मधूकSolution:'महुआ' का तत्सम शब्द 'मधूक' होता है। 'मधुप' तथा 'मधुकर', 'भौंरा' को कहते हैं। 'भौंरा' का तत्सम रूप 'भ्रमर' होता है।23. मुकुट' शब्द निम्नलिखित में से किस कोटि का है? [P.G.T. परीक्षा, 2005](a) तत्सम(b) देशज(c) तद्भव(d) संकरCorrect Answer: (a) तत्समSolution:'मुकुट' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'मौर' होता है।24. निम्नलिखित में तत्सम शब्द है- [P.G.T. परीक्षा, 2010](a) मेघ(b) ठेस(c) भौंरा(d) जेठCorrect Answer: (a) मेघSolution:'मेघ' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'मेह' होता है। भौंरा तथा जेठ तद्भव शब्द हैं, इसका तत्सम क्रमशः भ्रमर तथा ज्येष्ठ होता है।25. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द कौन-सा है? [U.P. Lower Sub. (Mains), 2004](a) मृत्तिका(b) बाग(c) रैन(d) छाजनCorrect Answer: (a) मृत्तिकाSolution:'मृत्तिका' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'मिट्टी' है, जबकि 'बाग', 'रैन' तथा 'छाजन' तद्भव शब्द हैं। इनके तत्सम रूप क्रमशः 'वल्गा', 'रजनी' तथा 'छादन' हैं।26. निम्न में तत्सम शब्द है- [UPPCL JE Exam, 27-अगस्त, 2018 (प्रथम पाली)](a) जीभ(b) जोगी(c) यौवन(d) झरनाCorrect Answer: (c) यौवनSolution:उपर्युक्त शब्दों में 'यौवन' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव शब्द 'जोबन' होगा। अन्य शब्द जीभ, जोगी एवं झरना तद्भव शब्द हैं जिसका तत्सम क्रमशः जिह्वा, योगी एवं निर्झर होगा।27. निम्नलिखित में 'तत्सम' शब्द कौन-सा है? [U.P. SI-2021](a) रात(b) यमुना(c) जनेऊ(d) बिजलीCorrect Answer: (b) यमुनाSolution:'यमुना' तत्सम शब्द है; जबकि जमुना तद्भव शब्द है।तद्भव-तत्समरात-रात्रिबिजली-विद्युतजनेऊ-यज्ञोपवीतजाड़ा-जाड्य28. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O.-2021](a) जोगी(b) जोबन(c) जमाई(d) यौवनCorrect Answer: (d) यौवनSolution:यौवन तत्सम शब्द है। इसका तद्भव 'जोबन' होता है।तद्भव-तत्समजोगी-योगीजमाई-जामातृजम्हाई-जृम्भिकाजवान-युवान29. निम्नलिखित दिये गये शब्दों में से कौन-सा तत्सम शब्द है? [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2008](a) सपना(b) सयाना(c) ओस(d) यज्ञमानCorrect Answer: (d) यज्ञमानSolution:'यज्ञमान' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'जजमान' अथवा 'जिजमान' है, जबकि तद्भव शब्द 'सपना' का तत्सम 'स्वप्न' तथा 'संयाना' का तत्सम 'सज्ञान' है। इसी प्रकार तद्भव शब्द 'ओस' का तत्सम 'अवश्याय' है।30. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विदेशी स्रोत का है? [U.P.P.S.C. (एल.टी. ग्रेड) परीक्षा, 2018](a) रोशनदान(b) आलस(c) उलूक(d) आजCorrect Answer: (a) रोशनदानSolution:'रोशनदान' फारसी शब्द है। अन्य फारसी शब्द हैं- शादी, शिकार, बाजार, बर्फ, जादू, चपरासी, कसूर, कारनामा, नमक, फैसला आदि। आलस तथा आज तद्भव शब्द एवं उलूक तत्सम शब्द है।Submit Quiz« Previous12345Next »