तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-4)Total Questions: 5041. निम्न में से कौन-सा शब्द तत्सम शब्द है? [UPSSSC Forest guard - 2021](a) खीर(b) घोड़ा(c) सपत्नी(d) सत्तूCorrect Answer: (c) सपत्नीSolution:'सपत्नी' तत्सम शब्द है। इसका तद्भव 'सौत' है। खीर, घोड़ा तथा सत्तू तद्भव शब्द हैं। इनके तत्सम क्रमशः क्षीर, घोटक एवं सक्तु हैं।42. निम्नलिखित में से एक शब्द तत्सम है- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017](a) सपूत(b) सरीसृप(c) साँकल(d) साँझCorrect Answer: (b) सरीसृपSolution:'सरीसृप' तत्सम शब्द है। सपूत, साँकल तथा साँझ तद्भव शब्द हैं, इनका तत्सम क्रमशः सुपुत्र, श्रृंखला तथा सन्ध्या होता है।43. इनमें से कौन-सा तत्सम शब्द नहीं है। [UPSI Exam, 20-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)](a) दधि(b) उष्ट्र(c) चक्षु(d) सिंगारCorrect Answer: (d) सिंगारSolution:'सिंगार' तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम शब्द 'श्रृंगार' है। दधि, उष्ट्र एवं चक्षु तत्सम शब्द हैं।44. स्वर्ण शब्द है- [Chhattisgarh. TET Exam Ist Paper (I-V), 2011](a) तत्सम(b) तद्भव(c) देशज(d) विदेशीCorrect Answer: (a) तत्समSolution:'स्वर्ण' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'सोना' होता है।45. 'तत्सम' शब्द कौन-सा है? [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2016](a) सूरज(b) स्वर्ण(c) कुआँ(d) कपूतCorrect Answer: (b) स्वर्णSolution:सूरज, कुआँ तथा कपूत तद्भव शब्द हैं। इनके तत्सम क्रमशः सूर्य, कूप तथा कुपुत्र हैं। स्वर्ण तत्सम शब्द है। इसका तद्भव सोना है।46. सिंघाड़ा का तत्सम रूप है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017](a) श्रृंगाटक(b) सुघट्ट(c) शिंघाड़ा(d) श्रृंगCorrect Answer: (a) श्रृंगाटकSolution:'सिंघाड़ा' का तत्सम रूप श्रृंगाटक होता है। सँडसी का तत्सम-संदंशिका, सगा का स्वक, सजाना का सज्जापन तथा सत्त का तत्सम सत्त्व होता है।47. साखी का मूल तत्सम शब्द क्या है? [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2015](a) शिक्षा(b) साक्षी(c) सखी(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (b) साक्षीSolution:'साखी' का मूल तत्सम 'साक्षी' है। सनीचर का तत्सम शनैश्चर, सुथरा का 'सुस्थिर' सुहाग का 'सौभाग्य' तथा साँई का तत्सम 'स्वामी' होता है।48. सींग' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014](a) श्रृंग(b) शिंग(c) श्रृंग(d) सिंगCorrect Answer: (c) श्रृंगSolution:'सींग' का तत्सम 'श्रृंग' होता है। साड़ी का तत्सम शाटी, साग का तत्सम शाक तथा सिर का तत्सम शिर होता है।49. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द कौन-सा है? [U.K. PCS (C-SAT) Exam, 2012](a) शक्कर(b) सप्तशती(c) होली(d) मोतीCorrect Answer: (b) सप्तशतीSolution:'सप्तशती' तत्सम शब्द है इसका तद्भव 'सतसई' है। 'शक्कर', 'होली' तथा 'मोती' तद्भव शब्द हैं, इनके तत्सम क्रमशः 'शर्करा', 'होलिका' तथा 'मौक्तिक' होते है।50. सीस' का तत्सम रूप क्या है? [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2017](a) शीशा(b) शीर्ष(c) सिरा(d) शीर्षकCorrect Answer: (b) शीर्षSolution:'सीस' तद्भव शब्द है। इसका तत्सम 'शीर्ष' होता है। साला का तत्सम श्यालक, सितार का तत्सम सप्ततार तथा सौरी का तत्सम सूतिग्रह होता है।Submit Quiz« Previous12345