तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-9)Total Questions: 501. निम्नलिखित में से तत्सम की दृष्टि से एक युग्म अशुद्ध है- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017](a) दीक्षा - परीक्षा(b) शूकर - बलीवर्द(c) कपूत - सपूत(d) वरिष्ठ - कनिष्ठCorrect Answer: (c) कपूत - सपूतSolution:विकल्प (c) में दिया गया युग्म तद्भव है। इसका तत्सम युग्म कुपुत्र - सुपुत्र है। अन्य विकल्प शुद्ध हैं।2. निम्नलिखित में से तद्भव-तत्सम का कौन-सा शब्द-युग्म सही है? [U.P. A.P.O. (Mains), 2006](a) चौथा-चतुर्थ(b) इकतीस-इकत्रिंशत्(c) अड़सठ-अष्ठजिष्ठ(d) इतना-ईयतCorrect Answer: (a) चौथा-चतुर्थSolution:तद्भव-तत्सम का सही शब्द-युग्म 'चौथा-चतुर्थ' है, जबकि अन्य विकल्पों का शब्द-युग्म के सही रूप में इस प्रकार होंगे -' इकतीस-एकत्रिंशत्, 'अड़सठ-अष्टषष्ठिः' तथा 'इतना-इयत'।3. निम्नलिखित शब्द-युग्मों में से तद्भव-तत्सम के सर्वोत्तम शब्द-युग्म का चयन कीजिए- [U.P. A.P.O. (Mains), 1997, 2002](a) आज-अर्चि(b) आँच-अद्य(c) घर-गृह(d) साँचा-संचकCorrect Answer: (c) घर-गृहSolution:तद्भव-तत्सम का सही शब्द-युग्म 'घर-गृह' है, जबकि अन्य विकल्पों में दिए गए शब्द-युग्म के सही रूप इस प्रकार हैं-' आज-अद्य', 'आँच-अर्चि' तथा 'साँचा-सच्चक'।4. निम्नलिखित में से तद्भव-तत्सम का शुद्धतम शब्द-युग्म है- [U.P. A.P.O. (Spl.) (Mains), 1997](a) अन्धा-अन्धक(b) फूल-पुष्प(c) पसीना-प्रश्वेत(d) चबाना-चबर्णCorrect Answer: (b) फूल-पुष्पSolution:तद्भव-तत्सम का सही शब्द-युग्म 'फूल-पुष्प' है, जबकि अन्य विकल्पों में दिए गए शब्द-युग्म के सही रूप इस प्रकार हैं-'अन्धा-अन्ध', 'पसीना-प्रस्वेद' तथा 'चबाना-चर्वण'।5. निम्नलिखित में से तद्भव-तत्सम का सर्वोत्तम शब्द-युग्म है- [U.P. A.P.O. (Spl.) (Mains), 1997](a) गनेस-गणेश(b) दुल्हा-दुल्लह(c) अनन्त-अन्यत्र(d) अग्रणी-अग्रवर्तीCorrect Answer: (a) गनेस-गणेशSolution:तद्भव-तत्सम का सही शब्द-युग्म 'गनेस-गणेश' है, जबकि अन्य विकल्पों में दिए गए शब्द-युग्म के सही रूप हैं-' दूल्हा-दुर्लभ', 'अनत अन्यत्र' तथा 'अगाड़ी-अग्रवर्ती'।6. इनमें से तत्सम तद्भव का शुद्ध युग्म है- [RO/ARO (Mains 2021)](a) श्रेष्ठ - सेठ(b) अरहट्ट -रहट(c) कंकती - कंघी(d) मिष्ट - मीठाCorrect Answer: (c) कंकती - कंघीSolution:कंकती का तद्भव शब्द कंघी है। श्रेष्ठी का तद्भव सेठ, अरघट्ट का तद्भव रहट तथा मिष्ट का तद्भव शब्द मीठा है।7. निम्नलिखित शब्द-युग्मों में से तद्भव-तत्सम का सर्वोत्तम शब्द-युग्म है- [U.P. A.P.O. (Mains), 2002](a) उगना-उदात(b) लौहार-लौहकार(c) सरसों-सषर्प(d) जीभ-जिह्वाCorrect Answer: (d) जीभ-जिह्वाSolution:तद्भव-तत्सम का सही शब्द-युग्म 'जीभ-जिह्वा' है, जबकि अन्य विकल्पों में दिए गए शब्द-युग्म के सही रूप हैं-' उगना-उद्गात', 'लोहार-लौहकार' तथा 'सरसों-सर्षप'।8. तद्भव से तत्सम बने सही शब्द-युग्म को चिह्नित कीजिए- [U.P. A.P.O. (Mains), 1994](a) पुरुषारथ-पुरुषार्थ(b) भतीजा-भार्तज्य(c) घी-ग्रित(d) गोद-कोर्डCorrect Answer: (a) पुरुषारथ-पुरुषार्थSolution:तद्भव से तत्सम बना सही शब्द-युग्म 'पुरुषारथ-पुरुषार्थ है, जबकि अन्य विकल्पों में दिए गए सही शब्द-युग्म इस प्रकार है-' भतीजा-भ्रातृज्य', 'घी-घृत' तथा 'गोद-क्रोड'।9. तद्भव से तत्सम बने सही शब्द-युग्म को चिह्नित कीजिए- [U.P. A.P.O. (Mains), 1994](a) खटिआ-खट्वा(b) दोपट्टा-द्विपट्ट(c) तीरथ-तीर्थ(d) सरजोना-सज्जापनCorrect Answer: (c) तीरथ-तीर्थSolution:तद्भव से तत्सम बना सही शब्द-युग्म 'तीरथ-तीर्थ' है, जबकि अन्य विकल्पों में दिए गए शब्द-युग्म के सही रूप में इस प्रकार हैं-' खाट-खट्वा', 'दुपट्टा-द्विपट्ट' तथा 'सजाना-सज्जापन'।10. तद्भव-तत्सम का कौन-सा शब्द-युग्म सही है? [U.P. A.P.O. (Mains), 1996](a) गाय-गो(b) कौन-किनु(c) क्यों-किंपु(d) झूठा-झुष्ठCorrect Answer: (a) गाय-गोSolution:तद्भव-तत्सम का सही शब्द-युग्म 'गाय-गो' है, जबकि अन्य विकल्पों में दिए गए शब्द-युग्म सही रूप में इस प्रकार हैं-'कौन-कापुनः', 'क्यों-किंपुनः' तथा 'झूठा-जुष्ठ'।Submit Quiz12345Next »