तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-9)Total Questions: 5021. निम्नलिखित तत्सम तद्भव शब्दों के युग्म में से कौन-सा त्रुटिपूर्ण है? [U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Mains), 2010](a) गोमय-गोबर(b) क्षीर-खीर(c) पर्यंक-पटरी(d) सपत्नी-सौतCorrect Answer: (c) पर्यंक-पटरीSolution:'पर्यंक' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'पलंग' होता है। शेष युग्म सही हैं।22. निम्नलिखित में से तत्सम तद्भव के मेल की दृष्टि से शुद्ध युग्म है- [U.P.P.S.C. (D.L.E.T.-Lec.), 2014](a) हरिद्रा-हरिद्वार(b) पृष्ठ-पन्ना(c) पर्यंक-परख(d) चुल्लीक-चूल्हाCorrect Answer: (b) पृष्ठ-पन्नाSolution:विकल्प (b) में प्रस्तुत पृष्ठ (तत्सम) पन्ना (तद्भव) का मेल सही है। अन्य सही युग्म इस प्रकार होंगे-'हरिद्रा-हल्दी', 'पर्यंक-पलंग' तथा 'चुल्लि-चूल्हा'।23. 'चुल्लि' का तद्भव शब्द है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023](a) चूल्हा(b) चौकी(c) चाँच(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (a) चूल्हाSolution:चुल्लिः (चुल्लि) 'चूल्हा' का तत्सम शब्द है। चौकी का तत्सम चतुष्पादिकाः चोंच का तत्सम 'चंचु चञ्चु' होता है।24. 'सूचि' का तद्भव शब्द है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023](a) सत्तू(b) सलाई(c) सूई(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (c) सूईSolution:'सूई' का तत्सम सूचि सूचिका होता है। सत्तू का तत्सम सक्छु तथा सलाई का तत्सम शलाका होता है।25. 'काष्ठ' का तद्भव शब्द है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023](a) काँटा(b) काठ(c) लकड़ी(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिकSolution:काष्ठ का तद्भव शब्द 'काठ' तथा लकड़ी दोनों होते हैं।26. 'स्वर्ण' का तद्भव शब्द है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023](a) स्वर्णकार(b) सोना(c) सुनार(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (b) सोनाSolution:'स्वर्ण' का तद्भव शब्द 'सोना' है। 'सुनार' का तत्सम 'स्वर्णकार' है।27. निम्नलिखित तत्सम शब्दों के लिए पाँच-पाँच विकल्प (a), (b), (c), (d) और (e) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]'खग'(a) विहग(b) द्विज(c) खगी(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिकSolution:'खग' को विहग तथा द्विज दोनों कहते हैं तथा दोनों तत्सम शब्द भी हैं।28. निम्नलिखित तत्सम शब्दों के लिए पाँच-पाँच विकल्प (a), (b), (c), (d) और (e) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]'गणेश'(a) एकदन्त(b) नन्दी(c) नन्दन(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (a) एकदन्तSolution:'गणेश' तत्सम शब्द है तथा एकदन्त भी गणेश का पर्याय तत्सम शब्द है।29. निम्नलिखित तत्सम शब्दों के लिए पाँच-पाँच विकल्प (a), (b), (c), (d) और (e) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]काक(a) फिसफिस(b) काग(c) पिशुन(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिकSolution:काक, पिशुन, काग सभी 'कौआ' के तत्सम शब्द हैं।30. निम्नलिखित तत्सम शब्दों के लिए पाँच-पाँच विकल्प (a), (b), (c), (d) और (e) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]ठग(a) जालसाज(b) खौफ(c) त्रास(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (a) जालसाजSolution:'ठग' को जालसाज भी कहते हैं। 'जालसाज' शब्द अरबी तथा फारसी मिश्रित शब्द है।Submit Quiz« Previous12345Next »