दिल्ली सल्तनत : कला एवं स्थापत्य (UPPCS)

Total Questions: 15

11. 'कीर्ति स्तंभ प्रशस्ति' के रचयिता थे- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (d) अत्रि कवि
Solution:

चित्तौड़गढ़ के किले में स्थित कीर्ति स्तंभ (विजय स्तंभ) की कीर्ति स्तंभ प्रशस्ति के रचयिता अत्रि भट्ट और उनके पुत्र महेश भट्ट थे। इन्हें संयुक्त रूप से 'अभिकवि' के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रशस्ति महाराणा कुंभा के शासनकाल में 1460 ईस्वी के आसपास उत्कीर्ण की गई थी, जिसमें बप्पा रावल से लेकर कुंभा तक की वंशावली का वर्णन है।

12. निम्नलिखित में से कौन-सही सुमेलित नहीं है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2023]

इमारतनिर्माणकर्ता
लाल महलबलबन
हिंडोला महलहोशंग शाह
जहाज़ महलगयासुद्दीन खिलजी
लाल दरवाजा मस्जिदबीबी राजे
Correct Answer: (b)
Solution:

सही सुमेलन इस प्रकार है-

इमारतनिर्माणकर्ता
लाल महलबलबन
हिंडोला महलगयासुद्दीन खिलजी
जहाज़ महलगयासुद्दीन खिलजी
लाल दरवाजा मस्जिदबीबी राजे

13. चित्तौड़ का 'कीर्ति स्तंभ" निर्मित हुआ था शासनकाल में- [U.P.P.C.S. (Mains) 2008 & U.P.P.C.S. (Pre) 2010 & U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (a) राणा कुंभा के
Solution:

राणा कुंभा के शासनकाल में चित्तौड़ का कीर्ति स्तंभ निर्मित हुआ था। यह स्तंभ उसकी उपलब्धियों का अद्वितीय स्मारक है। इसका निर्माण राणा कुंभा ने महमूद खिलजी पर विजयश्री प्राप्त कर उसकी स्मृति में कराया था। वह विद्वान के साथ-साथ एक महान संगीतकार एवं कुशल वीणावादक था। उसने संगीतशास्त्र पर अनेक ग्रंथों की रचना की थी।

14. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) अज़मेर -- कुव्वत-उल-इस्लाम
Solution:

प्रश्न में दिए गए स्थापत्य और उनसे संबंधित स्थलों का सुमेलन निम्नानुसार है-

Place (स्थल)Architectural Structure (स्थापत्य)
दिल्लीकुव्वत-उल-इस्लाम
जौनपुरअटाला मस्जिद
मांडूजहाज़ महल
गुलबर्गा (कलबुर्गी)जामा मस्जिद

15. सुमेलित कीजिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre) (Re-Exam) 2013]

वास्तु शैलीसंबद्ध राजवंश
A. मेहराब की निचली सतह पर कमलकलि की झालरi. शर्की
B. अष्टभुजीय मकबरों का उदयii. विजयनगर
C. स्तंभों में बोदिगोई का प्रयोगiii. खिलजी
D. झुकी हुई दीवारों के साथ विशाल मुख्य द्वारiv. तुगलक

कूट :

A

B

C

D

(a)

iiiiviii

(b)

iiiiivii

(c)

iiiiviii

(d)

iiiiviii
Correct Answer: (a)
Solution:

सही सुमेलन हैं-

Architectural Style (वास्तु शैली)Associated Dynasty (संबद्ध राजवंश)
मेहराब की निचली सतह पर कमलकलि की झालरखिलजी
अष्टभुजीय मकबरों का उदयतुगलक
स्तंभों में बोदिगोई का प्रयोगविजयनगर
झुकी हुई दीवारों के साथ विशाल मुख्य द्वारशर्की