पर्यटन स्थल

Total Questions: 13

1. भारत में निम्नलिखित नगरों में से किसे 'गुलाबी नगरी' कहते हैं? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) जयपुर
Solution:
राजस्थान राज्य के राजधानी शहर जयपुर को 'गुलाबी नगरी' (Pink City) के नाम से भी जाना जाता है।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) जैसलमेर - झीलों का नगर
Solution:'झीलों का नगर' उदयपुर को कहा जाता है। अतः विकल्प (d) सुमेलित नहीं है। अन्य प्रश्नगत युग्म सुमेलित हैं।

3. विश्व प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर (तिरुपति) का मंदिर निम्नलिखित पहाड़ियों में किसमें अवस्थित है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (e) शेषाचलम
Solution:भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में स्थित है। यह मंदिर शेषाचलम पर्वत श्रेणी में स्थित है। ज्ञातव्य है कि शेवराय पहाड़ियां तमिलनाडु के सलेम में, जावादी पहाड़ियां वेल्लोर एवं तिरुवन्नामलाई जिला, तमिलनाडु में तथा बिलीगिरि रंगा पहाड़ी कर्नाटक में स्थित है। मल्लमल्ला नाम की कोई पहाड़ी अस्तित्व में नहीं है।

4. दक्षिण भारत के भगवान रंगनाथा (जिन्हें भगवान वेंकटेश भी कहते हैं), का मंदिर स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (a) बिलिगिरि रंगा पहाड़ी पर
Solution:बिलिगिरि रंगा पहाड़ियां कर्नाटक के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित हैं। यह तमिलनाडु तथा कर्नाटक के मध्य सीमा निर्धारण करती हैं। भगवान रंगनाथा (वेंकटेश) का प्रसिद्ध मंदिर इसी पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। भगवान रंगनाथा को समर्पित इस मंदिर में आराध्य की मूर्ति खड़ी अवस्था में स्थित है।

5. भारतीय पर्यटन मंत्रालय ने भारत में पर्यटन को प्रोत्साहित करने हेतु जिस अवधारणा को लोकप्रिय करने का उपयोग किया है, वह है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) अतुल्य भारत
Solution:भारतीय पर्यटन मंत्रालय ने भारत में पर्यटन को प्रोत्साहित करने हेतु जिस अवधारणा को लोकप्रिय करने का उपयोग किया है, वह 'अतुल्य भारत' है।

6. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : [I.A.S. (Pre) 2015]

(तीर्थस्थान)(अवस्थिति)
(1) श्रीशैलमनल्लमला पहाड़ियां
(2) ओंकारेश्वरसतमाला पहाड़ियां
(3) पुष्करमहादेव पहाड़ियां

उपर्युक्त में से कौन-सा/युग्म सही सुमेलित है/हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:श्रीशैलम, आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में नल्लमला पर्वत पर बसा हुआ एक धार्मिक नगर है। यह भगवान मल्लिकार्जुन स्वामी और भ्रमराम्बिका देवी को समर्पित मंदिर है। यह भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ओंकारेश्वर मंदिर, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मान्धाता पहाड़ियों पर स्थित एक पवित्र स्थल है। यह भी भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। पुष्कर राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित एक विख्यात तीर्थस्थल है, यह अरावली पहाड़ियों पर स्थित है। अतः विकल्प (३) सही उत्तर है।

7. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains), 2017]

सूची-I (चारागाह/हिल स्टेशन)सूची-II (स्थिति/राज्य)
A. बन्नी चारागाह1. उत्तराखंड
B. बग्याल चारागाह2. जम्मू एवं कश्मीर
C. खज्जियार3. गुजरात
D. पहलगाम4. हिमाचल प्रदेश

कूट:

ABCD
(a)1324
(b)3142
(c)3124
(d)4213
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन है-
(चारागाह/हिल स्टेशन)(स्थिति/राज्य)
बन्नी चारागाहगुजरात
बग्याल चारागाहउत्तराखंड
खज्जियारहिमाचल प्रदेश
पहलगामजम्मू एवं कश्मीर (वर्तमान में केंद्रशासित प्रदेश

8. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [LA.S. (Pre) 1999 U.P.P.C.S. (Pre) 2003 U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002]

सूची-I (पर्यटन स्थल)सूची-II (राज्य)
A. चकराता1. असम
B. हफ्लांग2. पश्चिम बंगाल
C. कालिमपोंग3. उत्तराखंड
D. कुफरी4. हिमाचल प्रदेश

कूट:

ABCD
(a)1324
(b)3142
(c)3124
(d)1342
Correct Answer: (c)
Solution:उपर्युक्त प्रश्न में दिए गए पर्यटन स्थल और उनके राज्यों का विवरण इस प्रकार है-

चकराता (Chakrata)- यह वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित है।

हफ्लांग (Haflong)- यह असम राज्य के दिमा हसाओ जिले का एक कस्बा है।

कालिमपोंग (Kalimpong)- यह पश्चिम बंगाल के कालिमपोंग जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है।

कुफरी (Kufri)- यह हिमाचल प्रदेश में शिमला से मात्र 20 किमी. की दूरी पर स्थित है।

9. सूची-। तथा सूची-II का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P. P.C.S. (Pre) 1997]

सूची-I
(राज्य)
सूची-II
(पर्यटक केंद्र)
A. जम्मू एवं कश्मीर1. उडवाड़ा
B. हिमाचल प्रदेश2. प्वाइंट कैलीमर
C. गुजरात3. गुलमर्ग
D. तमिलनाडु4. कसौली

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)3412
(c)4321
(d)3241
Correct Answer: (b)
Solution:उपर्युक्त प्रश्न में दिए गए पर्यटक केंद्रों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-

उडवाड़ा (Udvada) - यह गुजरात राज्य का एक कस्बा है, जो 'पारसी फॉयर टेंपल' के लिए प्रसिद्ध है।

प्वाइंट कैलीमर (Point Calimere) - यह तमिलनाडु के नागपट्टनम जिले में स्थित है। यह कोरोमंडल तट पर स्थित है।

गुलमर्ग (Gulmarg)- केंद्रशासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित कस्बा है। यह एक हिल स्टेशन है।

कसौली (Kasauli)-हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित कस्बा है।

10. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]

सूची-Iसूची-II
(A) हिमाचल प्रदेश1. औली
(B) उत्तराखंड2. ऊटी
(C) कर्नाटक3. कीलांग
(D) तमिलनाडु4. चिकमंगलूर

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)3142
(c)3412
(d)4321
Correct Answer: (b)
Solution:हिमाचल प्रदेश में कीलांग, उत्तराखंड में औली, कर्नाटक में चिकमंगलूर तथा तमिलनाडु में ऊटी प्रमुख पर्यटक स्थल हैं।