प्रत्यय (Part-2)Total Questions: 5021. 'महिमा' शब्द में कौन प्रत्यय है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2016](a) म(b) महि(c) हिमा(d) इमा(e) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (d) इमाSolution:'महिमा' शब्द में 'इमा' प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है। 'इमा' प्रत्यय से बने अन्य शब्द हैं- अणिमा, अरुणिमा आदि।22. 'रमणीय' में कौन-सा प्रत्यय है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2016](a) अनीय(b) ईय(c) रम(d) णीयCorrect Answer: (a) अनीयSolution:'रमणीय' में 'अनीय' प्रत्यय लगा हुआ है। अनीय प्रत्यय से बने अन्य शब्दों में माननीय, दर्शनीय, पूजनीय तथा श्रवणीय हैं।23. 'सुत्' शब्द को स्त्रीवाचक बनाने के लिए किस प्रत्यय का प्रयोग होगा? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2014](a) ईय(b) ई(c) इक(d) आCorrect Answer: (d) आSolution:'सुत्' शब्द को स्त्रीवाचक बनाने के लिए 'आ' प्रत्यय का प्रयोग होगा, जिससे 'सुता' शब्द बनेगा।24. 'विचार' में 'इक' प्रत्यय लगाने से बना शब्द- [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2015](a) वेचारिक(b) विचारिक(c) विचौरिक(d) वैचारिकCorrect Answer: (d) वैचारिकSolution:'इक' प्रत्यय विशेषज्ञ या पण्डित का अर्थ व्यक्त करता है। जैसे-अलंकार से आलंकारिक, तर्क से तार्किक, न्याय से न्यायिक, विज्ञान से वैज्ञानिक, वेद से वैदिक, विचार से वैचारिक आदि।25. सुमित्रा में प्रत्यय होगा- [UPSSSC राजस्व निरीक्षक परीक्षा, 2016](a) आ(b) अ(c) इत्रा(d) त्राCorrect Answer: (a) आSolution:वे प्रत्यय जो संज्ञा, सर्वनाम एवं विशेषण के साथ जुड़कर उनके स्त्रीलिंग का बोध कराते हैं, उन्हें स्त्रीबोधक तद्धित प्रत्यय कहा जाता है। जैसे-सुता, छात्रा, अनुजा आदि में 'आ' प्रत्यय' लगा है। उसी प्रकार 'सुमित्रा' (सु+मित्र + आ) में भी 'आ' प्रत्यय लगा है। UPSSSC ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (b) दिया था, जो कि त्रुटिपूर्ण है, जबकि इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (a) होना चाहिए।26. 'गौरव' शब्द किस तद्धित प्रत्यय के योग से बना है? [P.G.T. परीक्षा, 2009](a) अ(b) इक(c) आयन(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (a) अSolution:'गुरु' विशेषण में 'अ' तद्धित प्रत्यय के योग से भाववाचक संज्ञा 'गौरव' बना है।27. 'सावधानी' में कौन-सा प्रत्यय है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)](a) नी(b) धानी(c) ई(d) आनीCorrect Answer: (c) ईSolution:'सावधानी' में 'ई' प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। इसमें 'स' उपसर्ग 'अवधान' मूल शब्द तथा 'ई' प्रत्यय' है।28. 'लौकिक' शब्द में प्रत्यय है- [P.G.T. परीक्षा, 2009](a) लोइक(b) किक(c) अक(d) इकCorrect Answer: (d) इकSolution:'लौकिक' शब्द में 'इक' प्रत्यय है। इसके अन्तर्गत 'औ' वृद्धि रूप ग्रहण कर रहा है।29. वर्ण में 'इक' प्रत्यय लगाने पर बनने वाला शब्द होगा- [Chhattisgarh. TET Exam Ist Paper (I-V), 2011](a) वर्णिक(b) वणिक(c) वर्णइक(d) वार्णिकCorrect Answer: (d) वार्णिकSolution:वर्ण में 'इक' प्रत्यय लगाने पर बनने वाला शब्द 'वार्णिक' होगा।30. 'फाँसी' शब्द में कौन-सा प्रत्यय है? [MPSI (SI) Exam, 04 Sep 2016 (02:00 PM)](a) इत्(b) ई(c) ड्या(d) इCorrect Answer: (b) ईSolution:'फाँसी' शब्द में 'ई' प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। इस शब्द में 'फॉस' मूल शब्द है। 'ई' प्रत्यय से बनने वाले शब्द इस प्रकार हैं:- हँसी, गगरी, रेती इत्यादि।Submit Quiz« Previous12345Next »