भारतीय इतिहास की भौगोलिक पृष्ठभूमि

Total Questions: 33

1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

कथन (1) भारतीय उपमहाद्वीप का पश्चिमी और उत्तर- पश्चिमी सीमा पर विस्तार पामीर का पठार और सुलेमान किरथर पर्वत माला तक है।

कथन (2) पश्चिमी सीमा का विस्तार अरब सागर तक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से /सा कथन उपमहाद्वीप के सीमा विस्तार के संबंध में सत्य है / हैं?

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:

भारतीय उपमहाद्वीप की सीमा चारों तरफ निम्न प्रकार है -

दिशाप्राकृतिक भौगोलिक सीमावर्ती संरचना
1. उत्तर मेंI. हिमालय पर्वत
2. पश्चिम और उत्तर मेंII. पामीर का पठार
3. पश्चिमी सीमा परIII. सुलेमान-किर्थर पर्वतमाला
4. पूर्व मेंIV. बंगाल की खाड़ी
5. पश्चिम मेंV. अरब सागर
6. दक्षिण मेंVI. हिंद महासागर

2. निम्नलिखित में से संसार की सबसे ऊंची चोटी है।

Correct Answer: (a) एवरेस्ट
Solution:हिमालय में लगभग 114 चोटियां हैं, जो 20000 फुट से अधिक ऊंची हैं। जिनमें संसार की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट स्थित है।

3. ईरान को भारतीय उपमहाद्वीप से कौन-सी पर्वत मालाएं अलग करती हैं?

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:हिंदुकुश पर्वत जो पामीर के पठार से शुरू होती है, भारतीय उपमहाद्वीप की पश्चिमी प्राकृतिक सीमा बनाती है तथा ईरान को भारतीय उपमहाद्वीप से सफेद कोह, सुलेमान एवं किरथर पर्वत मालाएं अलग करती हैं।

4. निम्नलिखित में से किन पहाड़ियों का संबंध उत्तर पूर्वी राज्यों से है

(1) पटकाई पहाड़ियां

(2) गारो एवं खासी, पहाड़ियां

(3) जयन्तिया पहाड़ियां

(4) लुशाई और चिन पहाड़ियां

सही विकल्प का चयन करें-

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी सत्य हैं।
Solution:उत्तर पूर्वी राज्यों की पहाड़ियों का क्रम निम्नलिखित प्रकार से है- पटकाई पहाड़ियां, गारो, खासी एवं जयन्तिया पहाड़ियां मेघालय में स्थित हैं तथा लुशाई चिन पहाड़ियां मणिपुर में स्थित हैं।

5. सुलेमान पर्वत-श्रृंखला, जो दक्षिण की ओर हिमालय पर्वत- श्रृंखला की कड़ी है, उस कड़ी को निम्नलिखित में से किन / किस दरें /दर्रों द्वारा पार किया जा सकता है?

Correct Answer: (d) सभी
Solution:उत्तर-पश्चिम में स्थित सुलेमान पर्वत श्रृंखला, जो दक्षिण की ओर हिमालय पर्वत-श्रृंखला की कड़ी है, खैबर, बोलन और गोलन दर्रे से पार की जा सकती थी। दक्षिण की ओर सुलेमान पर्वत-श्रृंखला बलूचिस्तान में किरथर पर्वत श्रृंखला से जुड़ी है, जिसे बोलन दर्रे द्वारा पार किया जा सकता था।

6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन (1) उत्तरी मैदान की लंबाई 2200 किलोमीटर है तथा चौड़ाई 240-320 किलोमीटर तक है।

कथन (2) उत्तरी मैदान हिमालय से बहाकर लाई गई अत्यंत उपजाऊ मिट्टी से बना है।

उपर्युक्त कथन में से हिमालय के दक्षिण में स्थित विस्तृत मैदान के संबंध में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:हिमालय के दक्षिण में भारत का अति विस्तृत मैदान स्थित है, जिसकी लंबाई 3200 किलोमीटर से अधिक है और चौड़ाई लगभग 240 से 320 किलोमीटर है अतः कथन (1) गलत है। यह मैदान हिमालय से आने वाली सैकड़ों नदी-सरिताओं द्वारा हिमालय से लाई गई अत्यंत उपजाऊ मिट्टी से बना है। अतः कथन (2) सत्य है।

7. निम्नलिखित नदियों में से सिंधु नदी में किस सहायक नदी के मिलने के पश्चात सिंधु दक्षिण की ओर मुड़कर मैदान में प्रवेश करती है?

Correct Answer: (c) गिलगित
Solution:सिंधु नदी कैलाश मानसरोवर क्षेत्र से निकलती है। यह पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर काराकोरम पर्वत श्रृंखला के बीच लगभग 1300 किलोमीटर तक बहती है, तब इसमें गिलगित नदी आ मिलती है। यहां सिंधु नदी दक्षिण की ओर मुड़ती है और मैदानों में पहुंच जाती है।

8. मिलान करें:

( नदियों के वर्तमान नाम )( प्राचीन नाम )
 (A) सतलज1. परुष्णी
 (B) व्यास2.अस्किनी
 (C) रावी3. शुतुद्री
 (D) चिनाब4. विपासा

कूट:

ABCD
(a)342
(b)341
(c)241
(d)214
Correct Answer: (b)
Solution:सही समेलन निम्न है:
नदी का वर्तमान नामप्राचीन नाम
सतलजशुतुद्री
व्यासविपासा
रावीपरुष्णी
चिनाबअस्किनी

9. गंगा के सबसे पूर्वी मुख को किस नाम से जाना जाता है?

Correct Answer: (b) मेघना
Solution:फरक्का के बाद गंगा दक्षिण-पूर्व की ओर बहते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है और पद्मा कहलाती है। यहां से गंगा कई धाराओं में विभक्त होकर डेल्टाई मैदान के दक्षिण में बहती हुई समुद्री में मिलती है, इस हिस्से को भागीरथी-हुगली नाम से जाना जाता है। पावना के पूर्व ब्रह्मपुत्र पद्मा से मिलती है तत्पश्चात् जमुना नाम से जानी जाती है। चांदपुर के पास मेघना आकर मिलती है, तत्पश्चात् मेघना नाम से जानी जाती है।

10. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रायद्वीपीय नदी/नदियां पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाहित होती है?

Correct Answer: (d) इनमें से सभी
Solution:विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य नर्मदा नदी बहती है, जो अरब सागर में गिरती है। पश्चिम की ओर बहने वाली नदी ताप्ती भी है, जो सतपुड़ा पर्वत के कुछ दक्षिण की ओर स्थित है। प्रायद्वीपीय भारत' की अन्य लगभग सभी नदियां पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि प्रायद्वीपीय पठार पूर्व की ओर झुका हुआ है