भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (UPPCS) (भाग – 1)

Total Questions: 50

41. कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थीं? [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (c) सरोजिनी नायडू
Solution:

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू थीं। उन्होंने 1925 के कानपुर अधिवेशन की अध्यक्षता की थी। सरोजिनी नायडू न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थीं, बल्कि एक प्रसिद्ध कवयित्री भी थीं, जिसके कारण उन्हें 'भारत कोकिला' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वे गांधीजी के साथ दांडी मार्च (1930) में भी शामिल थीं। स्वतंत्रता के बाद, वे उत्तर प्रदेश (तत्कालीन संयुक्त प्रांत) की राज्यपाल नियुक्त की गईं, जिससे वे भारत की पहली महिला राज्यपाल भी बनीं।

42. इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थीं? [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) सरोजिनी नायडू
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

43. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2004 & Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011]

1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कलकत्ता में हुआ था।
2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन दादाभाई नौरोजी की अध्यक्षता में हुआ था।
3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग, दोनों ने लखनऊ में 1916 में अधिवेशन किया तथा लखनऊ समझौता संपन्न किया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (c) 2 और 3
Solution:

• भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कलकत्ता में नहीं, बल्कि बंबई में हुआ, जिसमें कुल 72 सदस्यों ने हिस्सा लिया (यद्यपि इसे पुणे में आयोजित होना था; किंतु वहां हैजा फैल जाने के कारण यह बंबई में आयोजित किया गया), अतः कथन 1 असत्य है।
• दूसरा अधिवेशन 1886 ई. में कलकत्ता में दादाभाई नौरोजी की अध्यक्षता में हुआ था।
• भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग दोनों ने वर्ष 1916 में लखनऊ में अधिवेशन किया। तद्नुसार, कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच लखनऊ समझौता हुआ, जो कांग्रेस-लीग योजना तथा 'लखनऊ पैक्ट' के नाम से जाना जाता है। इसी अधिवेशन में उग्रपंथियों को जिन्हें पिछले नौ वर्ष से कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था पुनः कांग्रेस में शामिल किया गया। कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन की अध्यक्षता अंबिका चरण मजूमदार ने की थी।

44. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 27वां अधिवेशन किस स्थान पर हुआ? [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) बांकीपुर
Solution:

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 27वां अधिवेशन वर्ष 1912 में बाँकीपुर (पटना), बिहार में हुआ था। बिहार में आयोजित होने वाला यह कांग्रेस का पहला अधिवेशन था। इस अधिवेशन की अध्यक्षता आर.एन. मुधोलकर ने की थी। इसी अधिवेशन में ए.ओ. ह्यूम को आधिकारिक रूप से 'कांग्रेस का पिता' घोषित किया गया था।

कांग्रेस के प्रमुख अधिवेशन (1885-1947):
• 1885, बॉम्बे (प्रथम अधिवेशन): व्योमेश चंद्र बनर्जी की अध्यक्षता में प्रथम सत्र, 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
• 1886, कलकत्ता: दादा भाई नौरोजी की अध्यक्षता में, नेशनल कॉन्फ्रेंस का कांग्रेस में विलय।
• 1887, मद्रास: बदरुद्दीन तैयबजी (प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष)।
• 1907, सूरत: रास बिहारी घोष की अध्यक्षता में कांग्रेस का नरम दल और गरम दल में विभाजन।
• 1911, कलकत्ता: बिशन नारायण धर की अध्यक्षता में पहली बार 'जन-गण-मन' गाया गया।
• 1916, लखनऊ: अंबिका चरण मजूमदार की अध्यक्षता में कांग्रेस के दोनों गुटों में एकता और मुस्लिम लीग के साथ समझौता (लखनऊ पैक्ट)।
• 1917, कलकत्ता: एनी बेसेंट (प्रथम महिला अध्यक्ष)।
• 1920 (विशेष सत्र), कलकत्ता: लाला लाजपत राय की अध्यक्षता में असहयोग प्रस्ताव पारित।
• 1924, बेलगाम: महात्मा गांधी ने एकमात्र अधिवेशन की अध्यक्षता की।
• 1925, कानपुर: सरोजिनी नायडू (प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष)।
• 1929, लाहौर: जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में 'पूर्ण स्वराज्य' की मांग पारित की गई।
• 1931, कराची: सरदार वल्लभभाई पटेल की अध्यक्षता में मौलिक अधिकारों और आर्थिक नीति पर प्रस्ताव पारित।
• 1938, हरिपुरा: सुभाष चंद्र बोस ने अध्यक्षता की और राष्ट्रीय नियोजन समिति का गठन किया।

45. निम्नलिखित में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में बाल गंगाधर तिलक ने अभिव्यक्त किया था, "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, मैं उसे लेकर रहूंगा"? [U.P. P.C.S. (Spl) (Mains) 2004]

Correct Answer: (d) लखनऊ अधिवेशन, 1916
Solution:

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन, 1916 में बाल गंगाधर तिलक ने कहा था, "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं उसे लेकर रहूंगा।" इस अधिवेशन में उग्रवादियों की पुनः कांग्रेस में वापसी हुई तथा बाल गंगाधर तिलक एवं मुहम्मद अली जिन्ना के प्रयासों से कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच समझौता हुआ। यह समझौता 'लखनऊ समझौता' या 'कांग्रेस लीग समझौता' के नाम से भी प्रसिद्ध है।

46. "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर ही रहूंगा।" किसने कहा था? [65th B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) बाल गंगाधर तिलक
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

47. "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूंगा" यह वक्तव्य किससे संबंधित है? [42nd B.P.S.C. (Pre) 1997 & 46th B.P.S.C. (Pre) 2003 & U.P P.C.S. (Pre) 2005 & Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (c) बाल गंगाधर तिलक
Solution:

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन, 1916 में बाल गंगाधर तिलक ने कहा था, "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं उसे लेकर रहूंगा।" इस अधिवेशन में उग्रवादियों की पुनः कांग्रेस में वापसी हुई तथा बाल गंगाधर तिलक एवं मुहम्मद अली जिन्ना के प्रयासों से कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच समझौता हुआ। यह समझौता 'लखनऊ समझौता' या 'कांग्रेस लीग समझौता' के नाम से भी प्रसिद्ध है।

48. "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, मैं इसे पाकर रहूंगा।" किसने कहा ? [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (c) बाल गंगाधर तिलक
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

49. निम्नलिखित में से किसने कहा था 'स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है'? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) बी.जी. तिलक
Solution:

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन, 1916 में बाल गंगाधर तिलक ने कहा था, "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं उसे लेकर रहूंगा।" इस अधिवेशन में उग्रवादियों की पुनः कांग्रेस में वापसी हुई तथा बाल गंगाधर तिलक एवं मुहम्मद अली जिन्ना के प्रयासों से कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच समझौता हुआ। यह समझौता 'लखनऊ समझौता' या 'कांग्रेस लीग समझौता' के नाम से भी प्रसिद्ध है।

50. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2000]

1. सरोजिनी नायडू कांग्रेस की अध्यक्ष होने वाली प्रथम महिला थीं।
2. सी.आर. दास ने जब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, वे जेल में थे।
3. एलन आक्टेवियन ह्यूम प्रथम ब्रिटिश नागरिक थे, जो कांग्रेस अध्यक्ष बने।
4. अल्फ्रेड वेब 1894 में कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

इनमें से कौन-कौन से कथन सही हैं?

Correct Answer: (b) 2 और 4
Solution:

• भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष होने का गौरव एनी बेसेंट को प्राप्त है, जिन्होंने वर्ष 1917 में कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता की।
• ए.ओ. ह्यूम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक थे, ये इसके अध्यक्ष कभी नहीं रहे, केवल महासचिव बने।
• सी. आर. दास ने वर्ष 1922 में गया अधिवेशन की अध्यक्षता की थी। जबकि वर्ष 1921 के अहमदाबाद अधिवेशन में भी सी.आर. दास को अध्यक्ष नामित किया गया था; परंतु इस दौरान उनके जेल में होने के कारण इस अधिवेशन की अध्यक्षता हकीम अजमल खां ने की थी और दास ने जेल से कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
• अल्फ्रेड वेब मद्रास अधिवेशन (1894) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।