भारत पर मुस्लिम आक्रमण (UPPCS)

Total Questions: 38

1. पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था- [U.P. P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) 570 ई. में
Solution:

मक्का' सऊदी अरब में स्थित है, यहीं पर 570 ई. में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। इसी कारण यह स्थान मुस्लिम अनुयायियों का पवित्र तीर्थ स्थल है। उनके पिता का नाम अब्दुल्ला तथा माता का नाम आमीना था। इनकी मृत्यु 632 ई. में हुई थी।

2. मक्का कहां है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) सऊदी अरब
Solution:

मक्का सऊदी अरब देश में स्थित है। यह देश के पश्चिमी हिस्से में स्थित हिजाज प्रांत की राजधानी है और लाल सागर के तट के करीब बसा है।

3. हिंद (भारत) की जनता के संदर्भ में 'हिंदू' शब्द का प्रथम बार प्रयोग किया था- [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) अरबों ने
Solution:

ऋग्वेद में उल्लिखित 'भरत' कबीले के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा। परंपरानुसार दुष्यंत के पुत्र भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा है। कुछ विद्वानों के अनुसार, ऋषभदेव के ज्येष्ठ पुत्र, भरत के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा है। ईरानियों ने इस देश को 'हिंदुस्तान' कहकर संबोधित किया है तथा यूनानियों ने इसे 'इंडिया' कहा है। हिंद (भारत) की जनता के संदर्भ में 'हिंदू' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग अरबों द्वारा किया गया था।

विभिन्न सभ्यताओं द्वारा दिए गए नाम:

शब्दप्रयोग करने वालेआधार
हिंदू / हिंदअरब और ईरानीसिंधु नदी के आधार पर ('स' को 'ह' बोलकर)
इंडियायूनानी'Indos' (इंडोस) शब्द के आधार पर
भारतप्राचीन भारतीयपौराणिक राजा 'भरत' के नाम पर
सप्त सैंधवआर्य (ऋग्वैदिक काल)सात नदियों की भूमि के आधार पर

4. भारत पर पहला मुस्लिम आक्रमण किस वर्ष हुआ? [M.P. P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:

भारत पर पहला सफल मुस्लिम आक्रमण 712 ई. में अरब आक्रमणकारी मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में हुआ था। मुहम्मद बिन कासिम से पूर्व 711 ई. में ही उबैदुल्लाह के नेतृत्व में एक अभियान दल भेजा गया, परंतु वह पराजित हुआ और मारा गया। इराक के हाकिम अल-हज्जाज ने मुहम्मद-बिन-कासिम के नेतृत्व में अरबों को सिंध पर आक्रमण करने के लिए भेजा। भारी संघर्ष के बाद अरबों ने 712 ई. में सिंध पर विजय प्राप्त कर ली। उस समय सिंध पर दाहिर का शासन था। फारसी ग्रंथ 'चचनामा' से अरबों द्वारा सिंध विजय की जानकारी मिलती है।

5. मुहम्मद-बिन-कासिम द्वारा सिंध की विजय कब हुई? [U.P. P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (c) 712 ई.
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

6. भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी था- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]

Correct Answer: (c) मुहम्मद-बिन-कासिम
Solution:

प्रश्नगत विकल्पों में भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी मुहम्मद -बिन-कासिम था। 712 ई. में मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में सिंध पर अरब आक्रमण हुआ; किंतु उसका कोई स्थायी परिणाम नहीं हुआ।

7. भारत पर सर्वप्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी थे- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) अरब के
Solution:

भारत पर सर्वप्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी अरब थे। यह आक्रमण 712 ईस्वी में मोहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में हुआ था। अरबों ने सबसे पहले भारत के पश्चिमी द्वार (सिंध) पर दस्तक दी थी। हालांकि इससे पहले 636 ईस्वी (खलीफा उमर के समय) में ठाणे (मुंबई) पर एक समुद्री हमला हुआ था, लेकिन वह असफल रहा था। 712 ईस्वी का अरब आक्रमण ही पहला सफल आक्रमण माना जाता है।

क्रमआक्रमणकारी समूहप्रमुख नेतासमय
1.अरबमोहम्मद बिन कासिम712 ईस्वी
2.तुर्क (प्रथम चरण)महमूद गजनवी1000 ईस्वी के आसपास
3.तुर्क (द्वितीय चरण)मोहम्मद गौरी1175 ईस्वी के आसपास

8. मुहम्मद-बिन-कासिम था- [U.P. P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) अरब
Solution:

मुहम्मद-बिन-कासिम अरब का निवासी था। वह इराक के शासक अल- हज्जाज का भतीजा और दामाद दोनों था। जिस समय उसने सिंध पर आक्रमण किया वहां का शासक दाहिर था।

9. चचनामा के अनुसार, 6वीं और 7वीं शताब्दी में सिंधु देश की राजधानी क्या थी? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (b) अरोड़
Solution:

'चचनामा' के अनुसार, 6वीं और 7वीं शताब्दी में सिंधु देश की राजधानी अरोड़ थी। इसे अलोर के नाम से भी जाना जाता था। राजा दाहिर के समय में भी यही सिंध की मुख्य राजधानी थी। यह आधुनिक पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सुक्कुर जिले में रोहड़ी के पास स्थित था। ध्यातव्य है कि चचनामा सिंध के इतिहास से संबंधित एक पुस्तक है। इस पुस्तक में चच राजवंश के इतिहास तथा अरबों द्वारा सिंध विजय का वर्णन किया गया है।

10. इनमें से कौन गजनी राजवंश का संस्थापक था? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) अलप्तगीन
Solution:

गजनी वंश का संस्थापक अलप्तगीन था। गजनी वंश का अन्य नाम यामीनी वंश भी है। अलप्तगीन ने गजनी को अपनी राजधानी बनाया। इस समय उत्तर-पश्चिम भारत में हिंदूशाही राजवंश का राज्य था, जिसका विस्तार हिंदुकुश पर्वतमाला तक था।