मौर्य साम्राज्य (UPPCS) (Part-1)

Total Questions: 50

21. बुलंदीबाग प्राचीन स्थान था- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (b) पाटलिपुत्र का
Solution:

बुलंदीबाग प्राचीन काल में पाटलिपुत्र (आधुनिक पटना, बिहार) का एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल था। यह मुख्य रूप से मौर्यकालीन राजधानी पाटलिपुत्र की रक्षात्मक लकड़ी की दीवार (पालिसेड) और राजप्रासाद के अवशेषों के लिए प्रसिद्ध है, जिसकी खोज 1895 में की गई थी।

22. निम्नलिखित में से किस मौर्य राजा ने दक्कन की विजय प्राप्त की थी? [46th B.P.S.C. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) चंद्रगुप्त
Solution:

मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य ने दक्षिण भारत की विजय प्राप्त की थी। इस संदर्भ में अशोक के अभिलेखों, जैन एवं तमिल साक्ष्यों से जानकारी प्राप्त होती है। दक्षिण भाग के अनेक स्थलों में अशोक के अभिलेख प्राप्त हुए हैं; किंतु अशोक ने एकमात्र कलिंग विजय ही की थी। अतः ऐसी स्थिति में दक्षिण में विजय का श्रेय हमें चंद्रगुप्त मौर्य को ही देना पड़ेगा; क्योंकि बिंदुसार की विजय अत्यंत संदिग्ध है एवं इतिहास में उसे एक विजेता के रूप में स्मरण नहीं किया जाता। जैन एवं तमिल साक्ष्य भी चंद्रगुप्त मौर्य की दक्षिण विजय की पुष्टि करते हैं।

23. मालवा, गुजरात एवं नहाराष्ट्र किस शासक ने पहली बार जीता? [U.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (d) चंद्रगुप्त मौर्य
Solution:

मालवा, गुजरात और महाराष्ट्र को पहली बार जीतने वाला शासक चंद्रगुप्त मौर्य था। उसने इन क्षेत्रों को अपने साम्राज्य में मिलाकर मौर्य वंश का विस्तार किया था, जो भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण सैन्य उपलब्धि मानी जाती है। कुछ स्रोतों के अनुसार, गुप्त शासक चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य) ने भी इन क्षेत्रों पर विजय प्राप्त की थी।

24. अभिलेख, जिससे यह प्रमाणित होता है कि चंद्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत पर था, है- [39th B.P.S.C. (Pre) 1994 & U.P.P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) रुद्रदामन का जूनागढ़ शिलालेख
Solution:

150 ई. के रुद्रदामन के जूनागढ़ शिलालेख (या गिरनार अभिलेख) में सौराष्ट्र (गुजरात) प्रदेश में चंद्रगुप्त मौर्य के प्रांतीय राज्यपाल 'पुष्यगुप्त वैश्य' द्वारा सिंचाई के लिए 'सुदर्शन झील' के निर्माण का उल्लेख मिलता है, जिससे यह सिद्ध होता है कि पश्चिम भारत का यह भाग मौर्य साम्राज्य में शामिल था।

25. गुजरात चंद्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य में सम्मिलित था, यह प्रमाणित होता है - [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) रुद्रदामन के जूनागढ़ शिला अभिलेख से
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

26. सेल्यूकस, जिनको अलेक्जेंडर द्वारा सिंध एवं अफगानिस्तान का प्रशासक नियुक्त किया गया था, को किस भारतीय राजा ने हराया था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) चंद्रगुप्त
Solution:

305 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य और यूनानी शासक सेल्यूकस निकेटर के बीच सिंधु नदी के तट पर भीषण युद्ध हुआ। इस संघर्ष में चन्द्रगुप्त की विशाल सेना ने यूनानी शक्ति को पराजित किया। युद्ध के बाद हुई संधि ने भारत की सीमाओं को हिंदूकुश पर्वत तक विस्तारित कर दिया, जिससे अफ़गानिस्तान और बलूचिस्तान के बड़े हिस्से मौर्य साम्राज्य में मिल गए। सेल्यूकस ने न केवल अपनी पुत्री का विवाह चन्द्रगुप्त से किया, बल्कि मेगास्थनीज को अपना राजदूत बनाकर उनके दरबार में भेजा। यह विजय सिद्ध करती है कि चन्द्रगुप्त ने सिकंदर के उत्तराधिकारियों को रोककर भारत को विदेशी प्रभुत्व से मुक्त कराया था।

27. चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को किस वर्ष में पराजित किया था? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014]

Correct Answer: (c) 305 ई.पू.
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

28. दिया गया मानचित्र संबंधित है- [I.A.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) अशोक से, उसके शासनकाल के अंतिम समय
Solution:

सम्राट अशोक (शासनकाल: ~268-232 ईसा पूर्व) का मौर्य साम्राज्य भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा साम्राज्य था, जो पश्चिम में अफगानिस्तान से लेकर पूर्व में बांग्लादेश तक फैला था। इसमें आधुनिक भारत का लगभग पूरा हिस्सा (दक्षिण में केरल/तमिलनाडु छोड़कर) शामिल था। अपनी राजधानी पाटलिपुत्र से शासन करते हुए, उन्होंने 'कलिंग युद्ध' के बाद बौद्ध धर्म अपनाकर अहिंसा, धम्म और जनकल्याण को अपना राष्ट्रीय धम्म बनाया।

29. किसने सहिष्णुता, उदारता और करुणा के त्रिविध आधार पर राजधर्म की स्थापना की ? [U.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) अशोक
Solution:

अशोक ने अपनी प्रजा के विशाल समूह को ध्यान में रखकर ही एक ऐसे व्यावहारिक 'धम्म' का प्रतिपादन किया, जिसका पालन आसानी से सब कर सकें। अशोक का 'धम्म' सदाचार का धर्म था, ये ऐसे नैतिक नियम थे, जिनका संप्रदाय विशेष से कोई संबंध नहीं था और जो मानवता के कल्याण के लिए घोषित किए गए थे। सहिष्णुता, उदारता एवं करुणा इसके त्रिविध आयाम थे।

30. निम्न में से कौन-सा क्षेत्र अशोक के साम्राज्य में सम्मिलित नहीं था? [42nd B.P.S.C. (Pre) 1997]

Correct Answer: (c) श्रीलंका
Solution:

श्रीलंका अशोक के साम्राज्य में स्थित नहीं था। अशोक के द्वितीय वृहद शिलालेख से स्पष्ट होता है कि भारत में अशोक का अधिकार चोल, पाण्ड्य, सतियपुत्त, केरलपुत्त को छोड़कर सर्वत्र था; क्योंकि इन राज्यों को प्रत्यंत या सीमावर्ती राज्य कहा गया है।