Solution:दी गई कहानियों में से 'वापसी' कहानी में नौकरी के सिलसिले में बाहर रहने के कारण गजाधर बाबू की लम्बी अनुपस्थिति उन्हें परिवार के ढाँचे से बाहर कर देती है। 'वापसी' कहानी की लेखिका उषा प्रियंवदा हैं। 'चीफ की दावत' भीष्म साहनी द्वारा लिखित कहानी है। इसका मुख्य पात्र शामनाथ है जो माँ जैसे रिश्ते की अवहेलना करके भी तरक्की पाना चाहता है। भीष्म साहनी इस कहानी के माध्यम से ऐसी मानसिकता पर करारा चोट करते हैं।
और यह संदेश देते हैं कि मूल से जुड़े बिना तरक्की सम्भव नहीं। 'दोपहर का भोजन' अमरकान्त द्वारा लिखित कहानी है। सिद्धेश्वरी इस कहानी की प्रमुख महिला पात्र है। इस कहानी के माध्यम से एक भारतीय नारी द्वारा अपने पति एवं पुत्रों के लिए नित्यप्रति त्याग एवं संघर्ष को व्यक्त किया गया है जिसकी गणना कहीं भी नहीं की जाती है। 'बूढ़ी काकी' मुंशी प्रेमचन्द द्वारा लिखित कहानी है जिसके द्वारा बुजुर्गों के प्रति उदासीनता की भावना को तगड़े कथा-शिल्प के माध्यम से व्यक्त किया गया है।