यू.जी.सी. एनटीए नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2019 (हिन्दी)Total Questions: 10071. अरस्तू के विरेचन पद की व्याख्या विद्वानों ने किन अर्थों में की है?(A) धर्मपरक (B) राजनीतिक (C) कलापरक (D) अर्थपरक निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः(a) (A) और (C)(b) (B) और (C)(c) (C) और (D)(d) (A) और (D)Correct Answer: (a) (A) और (C)Solution:प्रश्नगत विकल्पों में (a) और (c) दोनों सही हैं। अरस्तू के विरेचन पद की व्याख्या विद्वानों ने 'धर्मपरक' तथा 'कलापरक' अर्थों में की है। अरस्तू का जन्म मकदूनिया के स्तगिरा नामक नगर में हुआ था। 'अरस्तू' के गुरू 'प्लेटो' थे। अरस्तू 'अनुकरण' एवं 'विरेचन' सिद्धान्त के प्रवर्तक थे।72. रचनाकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम हैः(a) सरहपा, पुष्पदंत, अद्दहमाण, लुइपा(b) लुइपा, सरहपा, अद्दहमाण, पुष्पदंत(c) पुष्पदंत, सरहपा, लुइपा, अद्दहमाण(d) सरहपा, लुइपा, पुष्पदंत, अद्दहमाणCorrect Answer: (d) सरहपा, लुइपा, पुष्पदंत, अद्दहमाणSolution:रचनाकाल व कवियों का सही अनुक्रम इस प्रकार है-कविवर्षसरहपा7वीं-8वीं शतीलुइपा8वीं शतीपुष्पदंत10वीं शतीअद्दहमाण14वीं शती73. 'तात्विक दृष्टि से न तो हम इन्हें (कबीर को) पूरे अद्वैतवादी कह सकते हैं और न एकेश्वरवादी।'- कबीर से सम्बन्धित यह विचार किसका है?(a) हजारीप्रसाद द्विवेदी(b) रामचन्द्र शुक्ल(c) राहुल सांकृत्यायन(d) माताप्रसाद गुप्तCorrect Answer: (b) रामचन्द्र शुक्लSolution:रामचन्द्र शुक्ल कबीर के दर्शन के संबंध की चर्चा करते हुए कहते हैं कि 'तात्विक दृष्टि से न तो हम इन्हें (कबीर को) पूरे अद्वैतवादी कह सकते हैं और न एकेश्वरवादी।' जबकि हजारी प्रसाद द्विवेदी कबीर की भाषा को लेकर काफी प्रभावित हैं भाषा पर जबरदस्त पकड़ के कारण कबीर को हजारी ने 'भाषा का डिक्टेटर' कहा है।74. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालय में सब कार्यवाहियाँ अंग्रेजी भाषा में होंगी?(a) अनुच्छेद 343(b) अनुच्छेद 344(c) अनुच्छेद 346(d) अनुच्छेद 348Correct Answer: (d) अनुच्छेद 348Solution:अनुच्छेद 348 के अनुसार, भारतीय संविधान के अन्तर्गत उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालय में सब कार्यवाहियाँ अंग्रेजी भाषा में होंगी। इसके अलावा संघ तथा राज्यों के स्तरों पर सभी विधेयकों, संशोधनों, अधिनियमों, अध्यादेशों, आदेशों, नियमों, विनियमों तथा उपनियमों के प्राधिकृत पाठ भी केवल अंग्रेजी में ही होंगे। अन्य अनुच्छेद इस प्रकार हैं-अनुच्छेद 343- संघ की राजभाषा हिन्दी तथा लिपि देवनागरी होगी। अनुच्छेद 344- राष्ट्रपति द्वारा राजभाषा आयोग के गठन के प्रावधान से संबंधित है।75. निम्नलिखित ग्रंथों का सही कालक्रम हैः(a) एस्थेटिक, लिटरेरिया बायोग्राफिया, द सैक्रेड वुड, पोयटिक्स(b) पोयटिक्स, लिटरेरिया बायोग्राफिया, एस्थेटिक, द सैक्रेड वुड(c) लिटरेरिया बायोग्राफिया, एस्थेटिक, द सैक्रेड वुड, पोयटिक्स(d) द सैक्रेड वुड, पोयटिक्स, लिटरेरिया बायोग्राफिया, एस्थेटिकCorrect Answer: (b) पोयटिक्स, लिटरेरिया बायोग्राफिया, एस्थेटिक, द सैक्रेड वुडSolution:ग्रंथों का सही अनुक्रम इस प्रकार है-रचनारचनाकारपोयटिक्सअरस्तूलिटरेरिया बायोग्राफियाकॉलरिजएस्थेटिकक्रोचेद सेक्रेड वुडटी.एस. इलियट76. निर्देशः इस प्रश्न में कथन दिए गए है। इनमें से एक स्थापना है और दूसरा तर्क। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।स्थापना : आधुनिकता एक अनवरत और अंतहीन प्रक्रिया है। तर्क : क्योंकि प्रत्येक परिवर्तन नए संशयों, सिद्धांतों और संभावनाओं को जन्म देता है। विकल्पः(a) (A) गलत (R) गलत(b) (A) सही (R) सही(c) (A) गलत (R) सही(d) (A) सही (R) गलतCorrect Answer: (b) (A) सही (R) सहीSolution:प्रश्नगत स्थापना में (A) और (R) दोनों सही हैं। आधुनिकता एक अनवरत और अंतहीन प्रक्रिया है, क्योंकि परिवर्तन नए, संशयों, सिद्धांतों और संभावनाओं को जन्म देता है।77. 'मैं कहता हौं आँखिन देखी, तू कहता कागद की 80. लेखी।'इस काव्य पंक्ति का आशय है:(a) प्रत्यक्ष ज्ञान और पुस्तकीय ज्ञान एक ही है(b) प्रत्यक्ष ज्ञान को ही पुस्तकों में लिखा जाता है(c) प्रत्यक्ष ज्ञान पुस्तकीय ज्ञान से हीन है(d) स्वानुभव शास्त्रीय ज्ञान से बड़ा हैCorrect Answer: (d) स्वानुभव शास्त्रीय ज्ञान से बड़ा हैSolution:'मैं कहता हौं आँखिन देखी, तू कहता कागद की लेखी।' इस काव्य पंक्ति का आशय हैः स्वानुभव शास्त्रीय ज्ञान से बड़ा है। यह 'कबीर दास' जी की पंक्ति है।78. 'मैंने भावना में एक भावना का वरण किया है। मेरे लिए वह सम्बन्ध और सम्बन्धों से बड़ा है। मैं वास्तव में अपनी भावना से प्रेम करती हूँ जो पवित्र है, कोमल है, अनश्वर है...........' यह संवाद किस पात्र का किसके प्रति है?(a) कालिदास का मल्लिका के प्रति(b) मल्लिका का स्वागत(c) मल्लिका का अम्बिका के प्रति(d) मल्लिका का कालिदास के प्रतिCorrect Answer: (c) मल्लिका का अम्बिका के प्रतिSolution:'मैंने भावना में एक भावना का वरण किया है। मेरे लिए वह सम्बन्ध और सम्बन्धों से बड़ा है। मैं वास्तव में अपनी भावना से प्रेम करती हूँ जो पवित्र है, कोमल है, अनश्वर है।' यह कथन प्रसिद्ध नाटककार मोहन राकेश के प्रसिद्ध नाटक 'आषाढ़ का एक दिन' से उद्धृत है जिसमें मल्लिका अपनी माँ अंबिका से यह संवाद बोलती है, मल्लिका नाटक के नायक कालिदास की प्रेयसी है। नाटक में कालिदास का नाम मातृगुप्त है। मोहन राकेश के अन्य प्रसिद्ध नाटक आधे-अधूरे और लहरों के राजहंस हैं।79. निम्नलिखित मिथकीय कविताओं को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए:सूची-I (मिथकीय कविताएँ)सूची-II (कवि)(A) प्रमथ्युगाथा(i) कुंवर नारायण(B) जयभारत(ii) धर्मवीर भारती(C) आत्मजयी(iii) नरेश मेहता(D) संशय की एक रात(iv) मैथिलीशरण गुप्त(v) नरेंद्र शर्मानिम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिएः(a) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)(b) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(v)(c) (A)-(v), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(i)(d) (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(v), (D)-(ii)Correct Answer: (a) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)Solution:मिथकीय कविताएं एवं उनके कवि इस प्रकार हैं-मिथकीय कविताएँकविप्रमथ्युगाथाधर्मवीर भारतीजयभारतमैथिलीशरण गुप्तआत्मजयीकुँवर नारायणसंशय की एक रातनरेश मेहता80. 'सर्वसुख नामक अग्रवाल बनिया' की कथा किस उपन्यास में उल्लिखित है?(a) देवरानी जेठानी की कहानी(b) वामा शिक्षक(c) भाग्यवती(d) निःसहाय हिन्दूCorrect Answer: (a) देवरानी जेठानी की कहानीSolution:'सर्वसुख नामक अग्रवाल बनिया की कथा' पं. गौरीदत्त के प्रसिद्ध उपन्यास 'देवरानी जेठानी की कहानी' में उल्लिखित है। जबकि 'वामा शिक्षक अर्थात् दो भाई और चार बहनों की कहानी' उपन्यास मुंशी ईश्वरी प्रसाद मुदरिस रियाजी और मुंशी कल्याण राय द्वारा मिलकर लिखित है। 'भाग्यवती' पंजाब में हिंदी के यशस्वी प्रचारक श्रद्धाराम फिल्लौरी का उपन्यास है तथा 'निःसहाय हिंदू राधाकृष्ण दास का चर्चित उपन्यास है।Submit Quiz« Previous12345678910Next »