Correct Answer: (c) (B) और (C)
Solution:व्यतिरेक अलंकार और उत्प्रेक्षा अलंकार सादृश्यमूलक हैं अतः यहाँ विकल्प (c) सही है। व्यतिरेक - जहाँ उपमेय को उपमान से श्रेष्ठ बताया जाए और उसका कारण भी दिया जाए, वहाँ व्यतिरेक अलंकार होता है।
उदाहरण - जनम सिन्धु, पुनि बंधु बिषु, दिन मलीन सकलंक ।
सिय मुख समता पाव किमि, चन्दु बापुरो रंक ।।
उत्प्रेक्षा - जहाँ उपमेय में उपमान की संभावना की जाती है, वहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार होता है। मानों, मानहु, मनहु, मन जानो, जानहु, जनु, निश्चय, मेरे जान, इव आदि उत्प्रेक्षा के वाचक शब्द हैं।
उदाहरण- चमचमात चंचल चयन बिच घूँघट पट झीन।
मानहु सुरसरिता विमल जल उछरत जुग मीन ।।
उक्त अन्य विकल्प (a) विभावना और विकल्प (d) असंगति अलंकार सादृश्यमूलक नहीं है।