Solution:"धनी कौन होता है, इसका कोई विचार नहीं करता है। वह जो अपने कौशल से दूसरो को बेवकूफ बना सकता है।" उपर्युक्त संवाद गोदान उपन्यास के पात्र 'गोविन्दी ओर मेहता के मध्य हुआ है। गोदान (1936) उपन्यास के लेखक मुंशी प्रेमचन्द्र है इस उपन्यास के प्रमुख पात्र होरी, हीरा, धनिया, गोबर, मेहता, मालती, राय साहब, गोबिन्दी, दातादीन, मातादीन, झुनिया, मि. खन्ना, ओंकार नाथ आदि। 'गोदान' उपन्यास को किसान जीवन की महागाथा कहा जाता है। मुंशी प्रेमचन्द्र द्वारा रचित अन्य उपन्यास है। देवस्थान रहस्य (1905), प्रेमा (1907), सेवासदन (1918), वरदान (1921) प्रेमाश्रय (1922), रंगभूमि (1925), कायाकल्प (1926), निर्मला (1927), गबन (1931), कर्मभूमि (1932), गोदान (1936) मंगल सूत्र (अधूरा)।