यू.जी.सी. NTA नेट (जून) परीक्षा, 2020 दृश्य कला

Total Questions: 100

21. अक्सर किसे अंग्रेजी जल रंग (English Water Colour) का जनक कहा जाता है?

Correct Answer: (d) पॉल सैन्डबी
Solution:पॉल सैन्डबी को अंग्रेजी जल रंग का जनक कहा जाता है। पॉल रायल अकादमी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। ये अंग्रेजी मानचित्र बनाने वाली पानी के रंग में परिदृश्य चित्रकार थे। इनका जन्म 1725 में नाँतिधम में हुआ था।

22. एक पूर्णतया रंगीन मैगजीन में, छायाचित्रों की तरह, रंगत की एक रेंज बनाने के लिए निम्नलिखित का प्रयोग होता है:

Correct Answer: (b) 300 डी पी आई
Solution:एक पूर्णतया रंगीन मैगजीन में छायाचित्रों की तरह रंगत की एक रेंज बनाने के लिए 300 डी. पी. आई. का प्रयोग होता है। छायाचित्रण की प्रक्रिया एक कला है इस कार्य के लिए कैमरे का प्रयोग किया जाता है।

23. सूची । को सूची II के साथ सुमेलित करें:

सूची-I (कला आंदोलन)सूची-II (संबंधित व्यक्ति)
(A) कला और शिल्प आंदोलन(i) विलियम मोरिस
(B) नव कला आंदोलन(ii) आर्थर एवं मेक्मुर्डों
(C) बॉहौस आंदोलन(iii) वाल्टर ग्रोपियस
(D) जेपोनिज्म(iv) एम.सी. पेरी

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (b) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv)
Solution:
सूची-I (कला आंदोलन)सूची-II (संबंधित व्यक्ति)
(A) कला और शिल्प आंदोलन(i) विलियम मोरिस
(B) नव कला आंदोलन(ii) आर्थर एवं मेक्मुर्डों
(C) बॉहौस आंदोलन(iii) वाल्टर ग्रोपियस
(D) जेपोनिज्म(iv) एम.सी. पेरी

24. नीचे दो कथन दिए गए हैं।

कथन (1): एलोरा का कैलाशनाथ मंदिर एकल पाषाण मंदिर है, जो जीवंत पाषाण पहाड़ी का उत्कीर्णत करके बनाया गया है।
कथन (II) : इस भव्य वास्तु शिल्पीय मंदिर का उत्णन, ऊपर से नीचे की ओर व पीछे से आगे की ओर, निर्माण के विपरीत क्रम में आरंभ किया गया था।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) कथन (1) और (II) दोनों सही हैं न (II) सही है
Solution:

कथन (i) और कारण (ii) दोनों सही है। ऐलोरा का कैलाशनाथ मंदिर एकल पाषाण मंदिर है, जो जीवंत पाषाण पहाड़ी को उत्कीर्ण करके बनाया गया है। इस भव्य वास्तु शिल्पीय मंदिर का उत्कीर्णन ऊपर से नीचे की ओर व पीछे से आगे की ओर निर्माण के विपरीत क्रम में आरम्भ किया गया था।

25. 'एंड देन व्हाट' मूर्ति निम्नलिखित में से किसने बनाई ?

Correct Answer: (c) एन. पुष्पमाला
Solution:'एंड देन व्हाट हैप्पन्ड' मूर्ति एन. पुष्पमाला ने बनायी। पुष्पमाला को समकालीन भारतीय कला का सबसे मनोरंजक कलाकार 'आइफोनक्लास्ट' कहा गया है। वह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (1984)सहित कई सम्मनों की प्राप्तकर्ता है।

26. निम्नलिखित में से प्रिंट मेकर की पहचान करें:

(A) पॉल लिंग्रेन                 (C) ब्लादीमीर तातलिन
(B) अलब्रेख्त ड्यूरर          (D) मरीनो मरीनी
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) केवल (A) व (B)
Solution:

पॉल लिंग्रेन और अलब्रेख्त ड्यूरर प्रिंट मेकर है। प्रिंटमेकिंग सामान्य रूप से कागज पर छपाई द्वारा कलाकृतियाँ बनाने की प्रक्रिया है। प्रिंटमेकिंग आमतौर पर केवल एक पेंटिंग के फोटोग्राफिक प्रजनन होने के बजाय प्रिंट बनाने की प्रक्रिया को शामिल करता है।

27. अलेक पद्मसी ने निम्नलिखित कौन से ब्रांड बनाएः

(A) लिटिल गर्ल इन द वाटरफॉल
(B) चेरी ब्लासम शू पालिश
(C) सर्फ बाली ललिताजी
(D) हर एक फ्रेंड जरूरी होता है।
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (c) केवल (A), (B) और (C)
Solution:अलेक पद्मसी ने लिटिल गर्ल इन द वॉटरफाल, चेरी ब्लासम शू पालिस व सर्फ वाली ललिताजी ब्राड बनाए। पद्मसी एक भारतीय थिएटर व्यक्तित्व और विज्ञापन फिल्म निर्माता थे। फिल्म 'गाँधी' में जिन्ना की भूमिका इन्होंने निभाई थी।

28. पी. वी. जानकीराम की प्रातिनिधिक धातु की उ तियां (रिलीफ) किस से बनी है?

Correct Answer: (d) रिपोजी प्रोसेस
Solution:पी. बी. जानकीराम की प्रतिनिधिक धातु की रिलीफ रिपोजी प्रोसेस से बनी है। इनका जन्म 1930 में हुआ तथा गवर्नमेंट कालेज आर्ट और क्राफ्ट चेन्नई से फाइन आर्ट में इन्होंने डिप्लोमा प्राप्त की।

29. टैगोर की पुस्तक "सहज पथ' के चित्र किसने बनाए थे?

Correct Answer: (d) नन्द लाल बोस
Solution:

टैगोर की पुस्तक 'सहज पथ' के चित्र नन्द लाल बोस ने बनाए है। 'सहजपथ' एक बंगाली भाषा सीखने की किताब है, जिसे रविन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा है। इसके 2 संस्करणों में इस पुस्तक में बंगाली भाषा और साहित्य की मूल बाते वर्णित है।

30. किस मुगल स्मारक में मशहूर मूसाम्मान बुर्ज स्थित है?

Correct Answer: (a) लाल किला, आगरा
Solution:लाल किला आगरा में मसहूर मूस्समन बूर्ज स्थित है। आगरे के किले को निर्माण अकबर ने करवाया था। 1638 तक यह मुगल राजवंश का निवास स्थल रहा। 1983 में इसे युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी गयी।