यू.जी.सी. NTA नेट (जून) परीक्षा, 2020 दृश्य कला

Total Questions: 100

71. नीचे दो कथन दिए गए है। एक का अधिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है।

अभिकथन (A): चित्रकारी में तकनीकी और शैलीगत प्रयोग प्रदर्शन के मामले में बच्चों की सचिव पुस्तकों का श्रेष्ठ अब समृद्ध नही रह गया है।
तर्क (R) : दुनिया भर के कलाकारों ने अपनी कृतियों में अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से लिखा है जो लेखक के शब्दों में चित्रीय टिप्पणी जोड़ता है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (d) (A) सही नहीं है, परन्तु (R) सही है।
Solution:

चित्रकारी में तकनीकी और शैलीगत प्रयोग प्रदर्शन के मामले में बच्चो की सचित्र पुस्तकों को क्षेत्र अब भी समृद्ध है। साथ ही दुनिया भर के कलाकारों ने अपनी कृतियों में अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से लिया है, जो लेखक के शब्दों में चित्रित टिप्पणी जोड़ता है।

72. सूची I और सूची II के साथ सुमेलित करेंः

सूची I (कलाकार)सूची II (कलाकृति)
(A) धनराज भगत(i) क्लाउड गेट
(B) के. जी. सुब्रामण्यम(ii) हार्वेस्टर
(C) अनीश कपूर(iii) किंग आफ द डार्क चेंबर
(D) रामकिंकर बैज(iv) स्पिरिट आफ वर्क

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (d) (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(ii)
Solution:
सूची I (कलाकार)सूची II (कलाकृति)
(A) धनराज भगत(iv) स्पिरिट आफ वर्क
(B) के. जी. सुब्रामण्यम(iii) किंग आफ द डार्क चेंबर
(C) अनीश कपूर(i) क्लाउड गेट
(D) रामकिंकर बैज(ii) हार्वेस्टर

73. ड्राई पॉइन्ट में किस प्रकार की प्लेट का प्रयोग किया जाता है?

(A) ताँबा               (C) दफ्ती (Card Board)
(B) जस्ता              (D) एक्रेलिक
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिये :

Correct Answer: (c) केवल (A), (B) व (D)
Solution:ताँबा, जस्ता और एफ्रेलिक प्लेट का प्रयोग ड्राई पॉइन्ट में किया जाता है ड्रेनेज ब्लाक के केन्द्रों को ड्राई पॉइन्ट माना जाता है और एक ब्लाक के अंदर सभी तत्वों केवल अपने ड्राई पाँइन्ट पर प्रवाहित होता है।

74. प्रहलाद कक्कड अपनी किन निम्न कृतियों (विज्ञापन फिल्में) के लिए सर्वाधिक जाने जाते है?

(A) ये ही है राइट च्वाइस        (B) एवरेस्ट का तीखा लाल
(C) आई लव यू रसना            (D) एम आर एफ मसल मैन
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

Correct Answer: (d) केवल (A), (B) और (C)
Solution:ये ही है राइट च्वाइस, एवरेस्ट का तीखा लाल और आई लव यू रसना विज्ञापन फिल्मों के लिए प्रहलाद कक्कड़ सर्वाधिक जाने जाते है। कक्कड़ स्टार वन चैनल के लघु फिल्म 'बाली' तथा कामसूत्र के विज्ञापन के लिए भी जाने जाते है।

75. पुनर्जागरण के प्ररांभिक दौर में किसने पेन्टिंग में परिप्रेक्ष्य के साथ शुरूआती प्रयोग किए?

Correct Answer: (b) जियोतो
Solution:

जियोत्तो ने पुनर्जागरण के प्रारम्भिक दौर में पेंटिंग में परिप्रेक्ष्य के साथ शुरूआती प्रयोग किया। 'वार्जिन के जीवन' और 'मसीह के जीवन' जियोत्तो की प्रसिद्ध कृतियाँ है, जिसे प्रारम्भिक पुर्नजागरण की सर्वोच्च कृतियों में से एक माना जाता है।

76. नीचे दो कथन दिए गए हैं।

कथन (1) : आंगस्ते रोदिन माइकलएंजेलो की अपूर्ण मूतियों का प्रशंसक था।
कथन (II) :उसने अपनी संगमरमर की अनेक शिल्प को जानबूझकर अधूरा छोड़ दिया।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) कथन (1) और (II) दोनों सही हैं
Solution:आंगस्ते रोदिन माइकल ऐंजेलो की अपूर्ण मूर्तियों का प्रशंसक था। उसने अपनी संगमरमर की अनेक शिल्प को जानबूझकर अधूरा छोड़ दिया।

77. लिथोग्राफी प्रक्रिया का सही अनुक्रम चुनेंः

(A) गोंद लगाना             (B) सतह की सफाई करना
(C) घिसना                    (D) आरेखन
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (d) (C), (B), (D), (A)
Solution:घिसना, सतह की सफाई करना, आरेखन तथा गोंद लगाना लिथोग्राफी प्रक्रिया का सही क्रम है। लियोग्राफी एक छवि बनाने के लिए सरल रासायनिक प्रक्रियाओं का उपयोग करता है। यह एक फ्लैट, प्रिंट प्लेट का उपयोग करता है।

78. दीपिका पादुकोण किन ब्रांडों का चेहरा है?

(A) विस्तारा एअरलाइंस         (B) ओप्पो
(C) लक्स                               (D) झारखण्ड पर्यटन
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (b) केवल (A), (B) और (C)
Solution:विस्तारा एयर लाइंस, ओप्पो और लक्स साबुन के ब्रांड का चेहरा दीपिका पादुकोण है। दीपिका भारत की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है, जो प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी है।

79. सूची I और सूची II के साथ सुमेलित करें:

सूची I (कृति)सूची II (कलाकार)
(A) डेड और अलाइव(i) जार्ज रुओ
(B) ब्लू सर्कस(ii) मार्क शगाल
(C) क्लाउन(iii) फ्रांस हाल्स
(D) जिप्सी गर्ल(iv) राबर्ट मदरवेल

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

Correct Answer: (c) (A)-(iv), (B)-(ii), (C)-(i), (D)-(iii)
Solution:
सूची I (कृति)सूची II (कलाकार)
(A) डेड और अलाइव(iv) राबर्ट मदरवेल
(B) ब्लू सर्कस(ii) मार्क शगाल
(C) क्लाउन(i) जार्ज रुओ
(D) जिप्सी गर्ल(iii) फ्रांस हाल्स

80. नंदगोपाल के मूर्तिशिल्प की अनुपम शैलीः

(A) ग्रीक कला से प्रेरित है                          (B) लोक और उत्तर आधुनिक कला का मिश्रण है
(C) जनजातीय मूर्ति शिल्प से प्रेरित है         (D) पारंपरिक और समकालीन कला का मिश्रण है
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (c) केवल (C) और (D)
Solution:नंदगोपाल के मूर्तिशिल्प की अनुपम शैली जनजातीय मूर्ती शिल्प से प्रेरित है तथा पारंपरिक और समकालीन कला का मिश्रण है। इन्हे 1970 में ललित कला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।