लोदी वंश (UPPCS)

Total Questions: 12

1. निम्नलिखित सल्तनत शासकों में से कौन अफगान मूल के थे? [U.P.P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (d) लोदी
Solution:

दिल्ली सल्तनत में लोदी वंश के शासक अफगान मूल के थे। लोदी वंश की स्थापना बहलोल लोदी ने 1451 ई. में किया था। इस वंश का शासनकाल 1451-1526 ई. तक रहा। अंतिम लोदी शासक इब्राहिम लोदी था जिसको 1526 ई. में पानीपत के युद्ध में पराजित करके बाबर ने मुगल वंश की स्थापना किया था।

सल्तनत काल के वंश और उनकी मूल उत्पत्ति

वंश मूल उत्पत्ति संस्थापक 
गुलाम वंशतुर्क (इल्बारी तुर्क)कुतुबुद्दीन ऐबक
खिलजी वंशतुर्क (अफगानिस्तान में बसे तुर्क)जलालुद्दीन खिलजी
तुगलक वंशतुर्क (कोरोना तुर्क)गयासुद्दीन तुगलक
सैय्यद वंशअरब (स्वयं को पैगंबर का वंशज माना)खिज्र खाँ
लोदी वंशअफगान (पश्तून/गिल्ज़ई)बहलोल लोदी

2. दिल्ली की राजगद्दी पर अफगान शासकों के शासन का निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही कालानुक्रम है? [I.A.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (c) बहलोल खान लोदी - सिकंदर शाह - इब्राहिम लोदी
Solution:

उपर्युक्त अफगान शासकों का दिल्ली की राजगद्दी पर बैठने का सही कालानुक्रम निम्न प्रकार है- (i) बहलोल खान लोदी (1451-1489 ई.), (ii) सिकंदर लोदी (1489-1517 ई.), (iii) इब्राहिम लोदी (1517-1526 ई.) अतः स्पष्ट है कि विकल्प (c) सही उत्तर है।

3. दिया गया मानचित्र किस लोदी सुल्तान से संबंधित है और मानचित्र में A से चिह्नित स्थान किस नगर को निरूपित करता है? [I.A.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (a) बहलोल लोदी, जौनपुर
Solution:

दिया गया मानचित्र बहलोल लोदी का साम्राज्य इंगित करता है। इसमें 'A' से जौनपुर नगर चिह्नित है। जौनपुर को 'सिराज-ए-हिंद' कहा जाता था।

4. महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को किस युद्ध में परास्त किया था? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (a) खातोली का युद्ध
Solution:

महाराणा सांगा (मेवाड़ के शासक) ने इब्राहिम लोदी को खातौली के युद्ध में बुरी तरह परास्त किया था। यह युद्ध 1517-1518 ईस्वी में हुआ था। इब्राहिम लोदी, जो उस समय दिल्ली का सुल्तान था, ने मेवाड़ की बढ़ती शक्ति को रोकने के लिए आक्रमण किया था, लेकिन उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। खातौली की हार का बदला लेने के लिए लोदी ने अगले ही साल दोबारा हमला किया, लेकिन धौलपुर के युद्ध में भी सांगा ने उसे फिर से हरा दिया। सांगा को 'सैनिकों का भग्नावशेष' कहा जाता था क्योंकि उनके शरीर पर 80 घाव थे।

महाराणा सांगा का संघर्ष:

युद्ध का नामवर्षकिसके बीचविजेता
खातौली का युद्ध1517सांगा बनाम इब्राहिम लोदीमहाराणा सांगा
धौलपुर का युद्ध1518सांगा बनाम इब्राहिम लोदीमहाराणा सांगा
गागरोन का युद्ध1519सांगा बनाम महमूद खिलजी IIमहाराणा सांगा
बयाना का युद्ध1527सांगा बनाम बाबरमहाराणा सांगा
खानवा का युद्ध1527सांगा बनाम बाबरबाबर

5. निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने एक नगर बसाया जहां अब आगरा है? [44th B.P.S.C. (Pre) & 2000 U.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (d) सिकंदर लोदी
Solution:

1504 ई. में सिकंदर लोदी ने राजस्थान के शासकों पर नियंत्रण के ध्येय से यमुना नदी के किनारे आगरा नामक नवीन नगर बसाया और इसे अपनी राजधानी बनाया। उसने कृषि और व्यापार की उन्नति के लिए प्रयत्न किया। नाप का पैमाना 'गज-ए-सिकंदरी' उसी के समय में आरंभ किया गया। वह 'गुलरुखी' उपनाम से कविताएं लिखता था।

6. किस मध्ययुगीन सुल्तान को आगरा शहर की नींव डालने एवं उसे सल्तनत की राजधानी बनाने का श्रेय जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2008 & U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (d) सिकंदर लोदी
Solution:

मध्यकालीन भारत में 1504 ई. में आगरा शहर की नींव डालने और उसे अपनी राजधानी बनाने का श्रेय लोदी वंश के सुल्तान सिकंदर लोदी को जाता है। सिकंदर लोदी, बहलोल लोदी का पुत्र और लोदी वंश का सबसे प्रतापी शासक था। उसने आगरा को एक प्रमुख प्रशासनिक और सामरिक केंद्र के रूप में विकसित किया। सिकंदर लोदी ने आगरा में 'बादलगढ़' नामक किले का निर्माण भी करवाया था। वह 'गुलरुखी' उपनाम से कविताएं लिखता था।

7. आगरा नगर की स्थापना किस शासक ने की ? [Chhattisgarh P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) सिकंदर लोदी
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

8. निम्न में से किसने 'गुलरुखी' उपनाम से अपनी कविताओं की रचना की? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) सिकंदर लोदी
Solution:

लोदी वंश के सुल्तान सिकंदर लोदी ने 'गुलरुखी' उपनाम से फारसी भाषा में अपनी कविताओं की रचना की थी। वह न केवल एक कुशल प्रशासक और सेनापति था, बल्कि साहित्य और विद्या का भी बड़ा प्रेमी था। 'गुलरुखी' का अर्थ होता है—'गुलाब के चेहरे वाला'।

9. निम्नलिखित में से किसने आगरा की स्थापना की थी? [U.P.P.C.S. (Pre) 2011 & U.P. P.C.S. (Pre) 2004 & U.P. U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010 & U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (c) सिकंदर लोदी ने
Solution:

आधुनिक आगरा शहर की स्थापना लोदी वंश के सुल्तान सिकंदर लोदी ने 1504 ईस्वी में की थी। सिकंदर लोदी, बहलोल लोदी का पुत्र और लोदी वंश का सबसे प्रतापी शासक था। उसने न केवल इस शहर को बसाया, बल्कि रणनीतिक कारणों से 1506 ईस्वी में इसे अपनी राजधानी भी बनाया। आगरा उस समय के प्रमुख व्यापारिक और सैन्य मार्गों के केंद्र में स्थित था, जहाँ से मालवा और ग्वालियर पर नज़र रखना आसान था।

10. निम्नलिखित सुल्तानों में से कौन अन्न के ऊपर कर समाप्त करने के लिए जाना जाता है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) सिकंदर लोदी
Solution:

सिकंदर लोदी ने भूमि के मापन के लिए एक समान गज का प्रचलन किया जो 'गज-ए सिकंदरी' के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इस गज का प्रयोग कालांतर में शेरशाह तथा अकबर (प्रारंभ से 31 वर्ष तक) ने अपने शासनकाल में किया। सुल्तान सिकंदर लोदी ने अनाज से जकात (संपत्ति कर) समाप्त कर दिया। सभी इतिहासकार उसके शासनकाल में सल्तनत की समृद्धि का वर्णन करते हैं।