विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 ईस्वी में हरिहर और बुक्का नामक दो भाइयों ने की थी। इन्होंने अपने गुरु विद्यारण्य के आशीर्वाद से तुंगभद्रा नदी के तट पर इस महान हिंदू साम्राज्य की नींव रखी। उस समय दिल्ली पर मुहम्मद बिन तुगलक का शासन था। संगम वंश के इन संस्थापकों ने अपनी राजधानी हम्पी को बनाया, जो अपनी वास्तुकला और समृद्धि के लिए विश्व प्रसिद्ध हुई।