विद्युत धारा और उसके प्रभाव (भौतिक विज्ञान) (Part-IV)Total Questions: 10081. 10 V विभवांतर के दो बिंदुओं के बीच 2 कुलोम (C) आवेश को प्रवाहित करने में कितना कार्य किया जायेगा? [RRB Group D 05/10/2018 (Morning)](a) 20 N(b) 20 J(c) 20 Pa(d) 20 CCorrect Answer: (b) 20 JSolution:दिया गया है, Q = 2 C और V = 10 V⇒ कार्य = आवेश (Q) × विभवांतर (V)⇒ कार्य = 2 × 10 = 20 J.82. विद्युत बल्ब के एक फिलामेंट द्वारा 5 मिनट में 0.8A की धारा खींची जाती है। परिपथ के माध्यम से प्रवाहित होने वाले विद्युत आवेश की मात्रा ज्ञात कीजिए। [RRB Group D 05/10/2018 (Afternoon)](a) 240 C(b) 4 C(c) 40 C(d) 24 CCorrect Answer: (a) 240 CSolution:दिया गया है कि, धारा (I)= 0.8 A, समय (t) = 5 मिनट या 300 सेकंड.∴ Q=I × t⇒ Q = 0.8 × 300 = 240 C.83. 10V के विभवांतर वाले दो बिंदुओं पर 5C के आवेश को स्थानांतरित करने में कितना कार्य करना पड़ता है? [RRB Group D 05/10/2018 (Evening)](a) 50 C(b) 50 J(c) 50 V(d) 50 ACorrect Answer: (b) 50 JSolution:दिया गया है, आवेश (Q) = 5 C, विभवांतर (V) = 10 V.किया गया कार्य = Q × V = 5 × 10 = 50 J.84. 20 किलो के हथौड़े को 15 मीटर की ऊँचाई तक उठाने पर प्राप्त स्थितिज ऊर्जा की गणना करें (g = 10ms⁻² दिया गया है)। [RRB Group D 05/10/2018 (Evening)](a) 3000 J(b) 3000 W(c) 3000 N(c) 3000 PaCorrect Answer: (a) 3000 JSolution:दिया गया है, द्रव्यमान = 20 kg, ऊँचाई = 15 m.स्थितिज ऊर्जा = m × g × h = 20 × 10 × 15= 3000 J.85. एक विद्युत गैजेट द्वारा 10 मिनट में धारा प्रवाह 0.6 A है। परिपथ के माध्यम से प्रवाहित होने वाले विद्युत आवेश की मात्रा ज्ञात कीजिए। [RRB Group D 08/10/2018 (Morning)](a) 6 C(b) 36 C(c) 360 C(d) 60 сCorrect Answer: (c) 360 CSolution:दिया गया है, धारा (I) = 0.6A, समय (t) = 10 × 60 = 600 सेकंड। शुद्ध आवेश (∆Q) = ? हम जानते हैं, ∴ ∆Q = I × t ∆Q = 0.6 × 600 = 360 C.86. यदि किसी सर्किट में विभवांतर और धारा प्रवाह दोगुना कर दिया जाए, तो सर्किट का प्रतिरोध है: [RRB Group D 09/10/2018 (Morning)](a) वृद्धि होगी(b) वैसा ही रहेगा(c) शून्य होगा(d) घटेगाCorrect Answer: (b) वैसा ही रहेगाSolution:दिया गया है, V₁ = 2V, I₁= 2Iइसलिए, R₁ = V₁/I₁, R₁ = 2V/2I ⇒ अपरिवर्तित।87. 0.9 A कि धारा दो मिनट के लिए विद्युत बल्ब के एक फिलामेंट द्वारा प्राप्त होती है। सर्किट के माध्यम से बहने वाला आवेश है : [RRB Group D 09/10/2018 (Afternoon)](a) 1.08(b) 10.8 C(c) 108 C(d) 1.8 CCorrect Answer: (c) 108 CSolution:दिया है : धारा (I) = 0.9 A, समय (t) = 2 मिनट = 2 × 60 सेकंड = 120 सेकंड∴ Q = I × tसूत्र का उपयोग करने पर :Q = 0.9 A × 120 s ⇒ Q = 108 C.88. अगर कॉइल का प्रतिरोध 100 ओम है, तो 220 V स्रोत से इलेक्ट्रिक हीटर कॉइल कितनी धारा प्रवाहित करेगी? [RRB Group D 09/10/2018 (Afternoon)](a) 22 C(b) 2.2 A(c) 2.2 C(d) 22 ACorrect Answer: (b) 2.2 ASolution:दिया गया है : वोल्टेज (V) = 220 V, प्रतिरोध (R) = 100 Ωइलेक्ट्रिक हीटर कॉइल द्वारा प्रवाहित धारा की गणना ओम के नियम का उपयोग करके की जा सकती है : I = V/RI = 220 V / 100 Ω = 2.2 A.89. 10 min में सर्किट के माध्यम से 300 C का आवेश प्रवाहित होता है। सर्किट द्वारा प्रवाहित होने वाली धारा ज्ञात करें। [RRB Group D 09/10/2018 (Evening)](a) 50 A(b) 0.5A(c) 5A(d) 0.05 ACorrect Answer: (b) 0.5ASolution:दिया गया है, आवेश (Q) = 300 C, समय (t) = 10 मिनट = 10 x 60 = 600 सेकेंड।∴ आवेश (Q) = धारा (I) x समय (t)90. यदि बल्ब फिलामेंट का प्रतिरोध 500 ओम है, तो 220 V स्रोत के विद्युत बल्ब से कितनी धारा प्रवाहित होगी ? [RRB Group D 09/10/2018 (Evening)](a) 44 A(b) 4.4 A(c) 0.44 A(d) 40 ACorrect Answer: (c) 0.44 ASolution:दिया गया है, वोल्टेज (V) = 220 V, प्रतिरोध (R) = 500 Ωओम के नियम के अनुसारवोल्टेज (V) = धारा (I) × प्रतिरोध (R)I = V/R = 220/500 = 0.44 A.Submit Quiz« Previous12345678910Next »