विलोम (Part-2)Total Questions: 5011. निम्न शब्द के विलोम के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024, U.P.A.P.O. (Mains), 1996, U.P.P.C.S. (Mains), 1999, 2005, 2015]'अनन्त' (a) अन्त(b) सन्त(c) पन्त(d) महन्तCorrect Answer: (a) अन्तSolution:'अनन्त' का अर्थ है, जिसका अन्त न हो, अतः इसका सही विलोम शब्द 'अन्त' होता है। 'सन्त' का विलोम असन्त होता है। मठ के प्रधान को महन्त कहते हैं तथा 'पन्त' पहाड़ी ब्राह्मण की एक उपजाति है।12. 'अगम' का विलोम शब्द निम्नलिखित में से कौन-सा है? [U.P.A.P.O. (Mains), 1996 M.P. Professional Exam.14.12.2017 रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024](a) आगम(b) सुगम(c) आवागमन(d) अवलोकनCorrect Answer: (b) सुगमSolution:'अगम' शब्द का विलोम 'सुगम' है। विलोम शब्द का अर्थ 'उल्टा' होता है, अर्थात् किसी शब्द का विलोम उसी व्याकरणिक कोटि का होगा जिसका वह मूल शब्द होता है।13. 'आवर्त्तक' का विपरीतार्थक शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) - 2021](a) प्रवर्त्तक(b) अनावर्त्तक(c) आवृत(d) प्रकर्षकCorrect Answer: (b) अनावर्त्तकSolution:'आवर्त्तक' का विपरीतार्थक शब्द 'अनावर्त्तक' होता है।अन्य शब्दों के विपरीतार्थक शब्दआवृत्त - अनावृत्तप्रकर्षक अपकर्षकप्रवर्त्तक - अप्रवर्त्तकप्रखर - मन्द14. इनमें से विलोम शब्दों का सही युग्म है- [UPPCS (C-SAT) Exam - 2023](a) अल्पज्ञ-अवज्ञ(b) सन्मुख-उन्मुख(c) आकुंचन-प्रसारण(d) स्थावर - चंचलCorrect Answer: (c) आकुंचन-प्रसारणSolution:उपर्युक्त में आकुंचन-प्रसारण सही विलोम युग्म है। 'आकुंचन' पुल्लिंग शब्द है, जिसका अर्थ सिकुड़ना या सिमटना है। 'प्रसारण' भी पुल्लिंग शब्द है, जिसका अर्थ फैलाना या बढ़ाना है।अन्य महत्त्वपूर्ण विलोम शब्द15. 'आविर्भूत' का सही विलोम शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2016 (पुनर्परीक्षा)](a) अनास्था(b) अनेकता(c) तिरोभूत(d) अनावृष्टिCorrect Answer: (c) तिरोभूतSolution:'आविर्भूत' का सही विलोम 'तिरोभूत' होता है। अनास्था, अनेकता तथा अनावृष्टि का विलोम क्रमशः आस्था, एकता तथा अतिवृष्टि हैं।16. 'आवृत्त' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2014 UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019](a) अनादृत्त(b) आवरण(c) अनावृत्त(d) अनासक्तCorrect Answer: (c) अनावृत्तSolution:'आवृत्त' शब्द का विलोम 'अनावृत्त' होता है। 'आदृत' शब्द का विलोम 'अनादृत' तथा 'आसक्त' शब्द का विलोम 'अनासक्त' है। आवरण का विलोम अनावरण होता है।17. आशा जीवन में प्रकाश का संचार करती है। रेखांकित शब्द का उचित विलोम शब्द बताइए- [High Court (Group D) Exam, 2015](a) उदास(b) दुःख(c) निराशा(d) हताशाCorrect Answer: (c) निराशाSolution:'आशा' शब्द का विलोम 'निराशा' होता है। 'दुःख', 'सुख' का शब्द विलोम है।18. 'आधुनिक' का विलोम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) - 2021](a) समीचीन(b) अर्वाचीन(c) प्राचीन(d) समसामयिकCorrect Answer: (c) प्राचीनSolution:आधुनिक का विलोम 'प्राचीन' होता है। 'पुराना' भी 'आधुनिक का विलोम शब्द है।अन्य शब्दों के विलोमसमीचीन - असमीचीनअर्वाचीन - प्राचीनसमसामयिक - असमसामयिकसमवायी - असमवायीनवीन - प्राचीन19. आगत का विलोम क्या होगा? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 2006](a) अनागत(b) विगत(c) तथागत(d) स्वागतCorrect Answer: (a) अनागतSolution:'आगत' शब्द का विलोम 'अनागत' होता है। 'आगामी' शब्द का विलोम 'विगत' होता है। 'गत' शब्द का विलोम 'आगत' होता है।20. निम्नलिखित में विलोम शब्दों का सही युग्म है - [RO/ARO (Mains 2021)](a) आग्रह - विग्रह(b) गणतन्त्र लोकतन्त्र(c) आकीर्ण - विकीर्ण(d) थोक - परचूनCorrect Answer: (c) आकीर्ण - विकीर्णSolution:आकीर्ण का विलोम विकीर्ण है। 'आग्रह' का विलोम दुराग्रह, गणतन्त्र का विलोम राजतन्त्र तथा थोक का विलोम फुटकर /खुदरा है।Submit Quiz« Previous12345Next »