विविध (कंप्यूटर) (Part-I)

Total Questions: 50

11. दूसरी जनरेशन के कंप्यूटर किस पर आधारित थे [RRB NTPC CBT-I (12/03/2021) Morning]

Correct Answer: (a) ट्रांजिस्टर (Transistors)
Solution:पहली पीढ़ी (1940-1950) वैक्यूम ट्यूब आधारित। तीसरी पीढ़ी (1960-1970) इंटीग्रेटेड सर्किट (IC)। चौथी पीढ़ी (1970-2010) - माइक्रोप्रोसेसर। पांचवीं पीढ़ी (2010 वर्तमान) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।

12. IBM 370 एक ....... जनरेशन (generation) का कंप्यूटर था। [RRB NTPC CBT - I (19/03/2021) Evening]

Correct Answer: (a) 3rd
Solution:तीसरी पीढ़ी के उदाहरण - PDP-11, IBM सिस्टम/360, UNIVAC 1108, हनीवेल - 6000, DEC सीरीज (series), और ICL 2900 |

13. एक वेब एड्रेस (address) में, डोमेन संकेतक (suffix) '.com' का अर्थ है: [RRB NTPC CBT-I (12/01/2021) Evening]

Correct Answer: (d) commercial
Solution:डोमेन नाम (domain name) इंटरनेट पर प्रत्येक वेबसाइट को दिया जाने वाला एक विशिष्ट नाम है। डोमेन नाम (domain name) के अंतिम भाग को डोमेन एक्सटेंशन के रूप में जाना जाता है। डोमेन एक्सटेंशन- .edu (educational institution), mil (military), .org (organisation), .gov (Government agencies)।

14. निम्न में से कौन एक ऑडियो फ़ाइल एक्सटेंशन (audio file extension) है ? [RRB NTPC CBT-I (19/01/2021) Evening]

Correct Answer: (a) wma
Solution:wma (Windows Media Audio) माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित ऑडियो कोडेक्स (audio codecs) और उनके संबंधित ऑडियो कोडिंग फॉर्मेट (audio coding formats) की एक श्रृंखला (series) है। mov - Apple द्वारा विकसित, mov फ़ाइल एक्सटेंशन QuickTime वीडियो फॉर्मेट का प्रतिनिधित्व (represents) करता है। wmv माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित "विंडोज मीडिया वीडियो Windows Media Video है।

15. निम्नलिखित में से कौन एक वीडियो फ़ाइल (video file) का एक्सटेंशन नहीं है ? [RRB NTPC CBT-I (20/01/2021) Evening]

Correct Answer: (c) .jpeg
Solution:jpeg का विस्तार "Joint Photographic Experts Group" है। यह इमेज फाइल का एक्सटेंशन है। avi ऑडियो वीडियो इंटरलीव (Audio Video Interleave) है।

16. 'psd' किस प्रकार की कंप्यूटर फाइल के लिए एक फाइल एक्सटेंशन (file extension) है? [RRB NTPC CBT-I (01/03/2021) Morning]

Correct Answer: (b) एडोब फोटोशॉप (Adobe Photoshop)
Solution:.psp - पेंटशॉप प्रो (paintshop pro), .xls - Ms excel के लिए फाइल एक्सटेंशन है।

17. PNG फ़ाइल एक है: [RRB NTPC CBT - I (15/03/2021) Morning]

Correct Answer: (b) छवि फ़ाइल (Image File)
Solution:पोर्टेबल नेटवर्क ग्राफिक (PNG) फ़ाइल फॉर्मेट डिजिटल कला (file format is ideal for digital art) फ्लैट छवियों (flat image), लोगो (logo), आइकन (icon), आदि के लिए आदर्श है, और नींव (foundation) के रूप में 24 बिट रंग का उपयोग करता है।

18. निम्नलिखित में से कौन माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft word) फाइलों का विस्तार (extension) है ? [RRB NTPC CBT-I (23/07/2021) Evening]

Correct Answer: (a) docx
Solution:अन्य प्रकार की फ़ाइल एक्सटेंशनः स्प्रेडशीट फ़ाइलें csv, xls, xlsx । छवि (image) फ़ाइलें bmp, gif, jpeg, jpg, png। ऑडियो और वीडियो फ़ाइलें- aiff, mov, mp3, mp4, mpg, wav, wma, wmv.।

19. कंप्यूटर मेमोरी बड़ी संख्या में सेल्स (cells) से बनी होती है। प्रत्येक सेल (cell) बाइनरी नंबरों (binary number) के रूप में ....... जानकारी संग्रहीत करने में सक्षम है। [RRB NTPC CBT - II (16/06/2022) Shift - III]

Correct Answer: (b) एक बिट (one bit)
Solution:कंप्यूटर बिट एक बाइनरी वैल्यू है। कंप्यूटर में सब कुछ 0 और 1 है, एक बाइट 8 बिट के बराबर होती है। दो बिट्स को क्रम्ब (crumb) कहा जाता है, चार बिट्स को निबल कहा जाता है, और आठ बिट्स को 1 बाइट कहा जाता है।

20. 1 पेटाबाइट (petabyte) = ....... [RRB NTPC CBT - I (19/01/2021) Morning]

Correct Answer: (b) 1024 TB
Solution:8 बिट (bits) = 1 बाइट (Byte), 1024 बाइट्स (Bytes) = 1 किलोबाइट (Kilobyte), 1024 किलोबाइट (Kilobyte) = 1 मेगाबाइट (Megabyte), 1024 मेगाबाइट (Megabyte) = 1 गीगाबाइट (Gigabyte), 1024 गीगाबाइट (Gigabyte) = 1 टेराबाइट (Terabyte), 1024 टेराबाइट (Terabyte) = 1 पेटाबाइट (Petabyte). 1024 पेटाबाइट (Petabyte) = 1 एक्साबाइट (Exabyte), 1024 एक्साबाइट (Exabyte) = 1 ज़ेटाबाइट (Zettabyte), 1024 जेटाबाइट्स (Zettabytes) = 1 योटाबाइट (Brontobyte), 1024 योटाबाइट्स (Brontobytes) = 1 ब्रोंटोबाइट (Brontobyte), 1024 ब्रॉटोबाइट्स (Brontobytes) = 1 जीओपबाइट (Geopbyte) |