Correct Answer: (d) जीवाणु, सूक्ष्म शैवाल और कवक
Solution:उद्योगों में जीवाणु, सूक्ष्म शैवाल तथा कवक (Fungi) तीनों ही का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। जीवाणुओं का उपयोग दूध से दही, पनीर, के निर्माण, गन्ने के रस से सिरके का निर्माण तथा विभिन्न प्रकार की एन्टीबायोटिक ओषधियों के निर्माण में किया जाता है। सूक्ष्म शैवाल जैसे डायएटम्स (Diatoms) डायएटोमेशियस मृदा का निर्माण करते हैं, जिसका उपयोग कांच तथा पोर्सिलेन के निर्माण में तथा चीनी मिलों में जीवाणु छन्नों के रूप में प्रयुक्त किए जाते हैं। कवकों का उपयोग पनीर, डबल रोटी उद्योग एवं एल्कोहॉल निर्माण में किया जाता है।