विविध (रोग एवं उपचार) Part – I

Total Questions: 50

41. जब डॉक्टर किसी को कहता है कि उसे 'टेट्राप्लेजिया' हो गया है. तो उसका आशय होता है कि उसे पक्षाघात हो गया है- [U.P.P.C.S. (Pre) (Re. Exam) 2015]

Correct Answer: (d) दोनों हाथों एवं दोनों पैरों का
Solution:'टेट्राप्लेजिया' से तात्पर्य दोनों हाथों एवं दोनों पैरों के पक्षाघात से है। इसे क्वाड्रीप्लेजिया (Quadriplegia) भी कहा जाता है। पैराप्लेजिया (Paraplegia) एक ऐसी अवस्था है, जिसमें चोट या बीमारी के कारण शरीर के निचले हिस्से (दोनों पैरों) में पक्षाघात हो जाता है।

42. प्राणियों में आहार, श्वसन और संश्लेषण, तीन प्रमुख गुण हैं: [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (b) उपापचय के
Solution:पोषण, श्वसन और संश्लेषण उपापचय के तीन प्रमुख गुण हैं। उपापचय जीवों में जीवन-यापन के लिए होने वाली रासायनिक प्रतिक्रियाओं को कहते हैं। साधारणतः उपापचय को दो भागों में बांटा गया है-

(i) अपचय-कार्बनिक पदार्थों का विघटन करता है। जैसे- कोशिकीय श्वसन से ऊर्जा का उत्पादन।

(ii) उपचय-उपचय ऊर्जा का प्रयोग करके प्रोटीनों और नाभिकीय अम्लों जैसे-कोशिकाओं के अंशों का निर्माण करता है।

43. कृत्रिम रेशम का निम्नलिखित नाम भी है- [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) रेयॉन
Solution:

कृत्रिम रेशम एक प्रकार का सिंथेटिक फाइबर है, जिसे रेयॉन नाम से भी जाना जाता है।

44. निम्नांकित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019 U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (d) रेयॉन - रूपांतरित स्टार्च
Solution:रेयॉन विनिर्मित फाइबर है, जिसे प्राकृतिक स्रोतों यथा वृक्ष एवं अन्य कृषि उत्पादों से प्राप्त किया जाता है। यह रूपांतरित स्टार्च नहीं है। शेष सभी सुमेलित है।

45. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2015 U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) रेयान - रूपांतरित स्टॉर्च ।
Solution:

रेयॉन पुनर्जीवित सेल्युलोज से निर्मित एक तंतु (फाइबर) है।

46. निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ जैव-निम्नीकरणीय है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) ऊन
Solution:'जैव-निम्नीकरणीय' अपशिष्ट, क्रिया-कलापों द्वारा जनित वह कचरा है, जो जैविक तरीके से हमारी प्रकृति में घुलकर नष्ट हो जाता है। यह पर्यावरण को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। ऊन जैव-निम्नीकरणीय पदार्थ है। सब्जी और फलों के छिलके, कागज, सूती कपड़ा, लकड़ी आदि भी जैव-निम्नीकरणीय पदार्थ (Bio-degradable) है।

47. रेशम तंतु, रोम, पिच्छ, नख तथा नखर निर्मित होते हैं : [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

Correct Answer: (c) किरेटिन से
Solution:रेशम तंतु, रोम, पिच्छ, नख तथा नखर किरेटिन से निर्मित होते हैं।

48. निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ प्रोटीन नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) कपास
Solution:कपास एक मुलायम, रोयेंदार स्टेपल रेशा होता है, जो कपास के पौधे के बीजों के चारों ओर एक संरक्षण आवरण में विकसित होता है। यह लगभग पूरी तरह सेल्युलोज का बना होता है। केश/बाल, लूता रेशम (स्पाइडर सिल्क) और खुर मुख्यतः प्रोटीन के बने होते हैं।

49. निम्नलिखित में से कौन-सा पादप रेशा, तने से प्राप्त होता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) सनई
Solution:सनई एक प्रकार का पादप रेशा है, जो उष्णकटिबंधीय एशियाई पौधे (Crotalaria juncea) के तने से प्राप्त होता है।

50. पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान में प्रयुक्त शुक्राणओं को ______ में संगृहीत किया जाता है। [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) तरल नाइट्रोजन
Solution:पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान में प्रयुक्त शुक्राणुओं को 'शुष्क बर्फ एवं एल्कोहल' (-100 °F) अथवा तरल नाइट्रोजन (-320 °F) में संगृहीत किया जा सकता है। हालांकि तरल नाइट्रोजन में संग्रह को वरीयता दी जाती है, क्योंकि इसमें समय के साथ शुक्राणुओं के जनन क्षमता (Fertility) में हास नहीं होता, जबकि 'शुष्क बर्फ-एल्कोहल' में समय के साथ जनन क्षमता में हास होता जाता है।