सिख संप्रदाय (UPPCS)

Total Questions: 20

11. निम्न में से किस स्थान पर एक प्रसिद्ध सिख गुरुद्वारा अवस्थित है? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2006]

Correct Answer: (b) हेमकुंड
Solution:

हेमकुंड साहिब उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों का एक प्रमुख और विश्व का सबसे ऊँचा (लगभग 15,200 फीट) गुरुद्वारा है। हिमालय की सात बर्फीली चोटियों (हेमकुंड पर्वतमाला) से घिरी यह पवित्र झील मई से अक्टूबर के बीच तीर्थयात्रियों के लिए खुलती है, जहाँ गोबिंदघाट से ट्रेकिंग के माध्यम से पहुँचा जाता है।

12. पटना में किस सिख गुरु का जन्म हुआ था? [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) गोविंद सिंह
Solution:

पटना में सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म हुआ था। उनका जन्म 22 दिसंबर 1666 (कुछ स्रोतों के अनुसार 26 दिसंबर) को पटना साहिब में माता गुजरी और गुरु तेग बहादुर जी के घर हुआ था। उनके सम्मान में ही आज वहाँ सिखों का एक अत्यंत पवित्र धार्मिक स्थल 'तख्त श्री पटना साहिब' स्थित है।  उन्होंने गुरु परंपरा को समाप्त कर 'गुरु ग्रंथ साहिब' को सिखों का शाश्वत और जीवित गुरु घोषित किया।  जबकि मृत्यु 7 अक्टूबर, 1708 को नांदेड़ (महाराष्ट्र) में हुई थी।

13. किसकी समाधि के कारण नांदेड़ गुरुद्वारा सिक्खों द्वारा पवित्र माना जाता है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]

Correct Answer: (d) गुरु गोविंद सिंह की
Solution:

सिक्खों के दसवें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह की नांदेड़ (वर्तमान महाराष्ट्र) में एक अफगान सरदार द्वारा हत्या कर दी गई थी। वहां पर उनके समाधि स्थल पर नांदेड़ (तख्त सचखंड श्री हजूर अबचलनगर साहिब) गुरुद्वारा स्थित है। ज्योति जोत समाने से पहले गुरु जी ने इसी स्थान पर ऐतिहासिक घोषणा की थी कि उनके बाद कोई देहधारी गुरु नहीं होगा और 'गुरु ग्रंथ साहिब' ही सिखों के शाश्वत गुरु होंगे।

14. गुरु गोविंद सिंह की महानता निहित है, इसमें कि- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) उन्होंने सिक्खों की सैनिक व्यवस्था का गठन किया।
Solution:

सिक्खों के दसवें एवं अंतिम गुरु गोविंद सिंह ने सिक्खों को एक सैनिक-संप्रदाय 'खालसा पंथ' में परिवर्तित कर दिया। उन्होंने संपूर्ण सिख समुदाय को 'खालसा' पुकारा। प्रत्येक सिख को अपने नाम के आगे सिंह (पुरुष) तथा कौर (महिला) लगाने के लिए कहा तथा प्रत्येक को केश, कंघा, कृपाण, कच्छा और कड़ा रखने के आदेश दिए।

15. किस सिख गुरु के द्वारा सिक्खों का 'खालसा' में रूपांतरण किया गया था? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) गुरु गोविंद सिंह
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

16. 'खालसा पंथ' कितने वर्ष पहले प्रारंभ हुआ? [M.P. P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) 300
Solution:

खालसा पंथ की स्थापना अंतिम सिख (10वें) गुरु गोविंद सिंह जी ने 1699 ई. में को बैसाखी के दिन 'आनंदपुर साहिब' में की थी। अतः खालसा पंथ की स्थापना हुए 300 वर्ष से अधिक बीत चुके हैं।

17. निम्न में से किस सिख गुरु ने खालसा पंथ की स्थापना की थी? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) गुरु गोविंद सिंह
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

18. सिक्खों के अंतिम गुरु कौन थे? [M.P. P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) गुरु गोविंद सिंह
Solution:

गुरु गोविंद सिंह (1666-1708) सिखों के दसवें और अंतिम मानव गुरु, एक महान योद्धा, कवि और दार्शनिक थे। उन्होंने 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की और 'पंज प्यारों' को अमृतपान कराकर सिख धर्म को एक निडर संत-सिपाही पहचान दी। उन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए मुगलों के खिलाफ युद्ध लड़े और अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया।

19. 'खालसा' के संस्थापक गुरु थे- [U.P. P.C.S. (Mains) 2006 & Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006 & Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (d) गोविंद सिंह
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

20. बंदा बहादुर का मूल नाम था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (b) लच्छन देव
Solution:

बंदा बहादुर का मूल नाम लक्ष्मण देव अथवा लच्छन देव था। लक्ष्मण देव को यह नाम सिख गुरु गोविंद सिंह ने दिया था। यह उनका जन्म का नाम था। उनका जन्म जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में एक डोगरा राजपूत परिवार में हुआ था। 1708 ई. में नांदेड़ में उनकी मुलाकात गुरु गोविंद सिंह जी से हुई। गुरु जी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उन्होंने स्वयं को गुरु का 'बंदा' (सेवक) कहा। गुरु जी ने उन्हें 'बंदा सिंह बहादुर' नाम दिया और उन्हें पंजाब में मुगलों के अत्याचार के खिलाफ लड़ने के लिए भेजा।