Solution:क्षेत्रफल के सन्दर्भ में भारत का वृहत्तम् राज्य राजस्थान है, जिसका क्षेत्रफल 3,42,236 वर्ग किमी है, जबकि क्षेत्रफल के मामले में मध्य प्रदेश को दूसरा, महाराष्ट्र को तीसरा तथा उत्तर प्रदेश को चौथा स्थान प्राप्त है, जिनके क्षेत्रफल क्रमश: 3,08,252 वर्ग किमी, 3,07,713 वर्ग किमी तथा 2,40,902 वर्ग किमी है, जबकि सबसे कम क्षेत्रफल वाला राज्य गोवा है।