हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (सॉल्वड पेपर 2018)

Total Questions: 100

21. राहुल नेआनन्द से कहा, "कल मैंने मेरी नानी की बेटी के एकलौते भाई को हराया"। राहुल ने किसे हराया ?

Correct Answer: (b) मामा
Solution:

राहुल की नानी की बेटी ⇒ राहुल की माँ
राहुल की माँ का इकलौता भाई ⇒ राहुल का मामा
अतः राहुल ने अपने 'मामा' को हराया है।

22. गणगौर ............. देवी के सम्मान में मनाया जाता है।

Correct Answer: (c) गौरी
Solution:

'गणगौर' गौरी देवी के सम्मान में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है, जो मार्च-अप्रैल (चैत्र) माह में मनाया जाता है। इस दिन विवाहित स्त्रियाँ अपने पति के प्रति प्रेम दर्शाने एवं उनकी कामना हेतु व्रत का अनुष्ठान करती हैं। इस दिन महिलाएँ घर में गोबर अथवा मिट्टी से गणगौर की छोटी-छोटी प्रतिमाएँ भी बनाती हैं तथा उन्हें दीवारों पर स्थापित करती हैं।

23. समरूपता युग्म पूर्ण करें।

पक्षी : मछली : : हवाई जहाज : ?

Correct Answer: (a) पनडुब्बी
Solution:

जिस प्रकार, पक्षी आसमान में उड़ते हैं, और मछली पानी के अन्दर तैरती हैं। ठीक उसी प्रकार हवाई जहाज, हवा में और पनडुब्बी पानी के अन्दर तैरती है।

24. दो पानी के नल एक टंकी को 9⅜ घण्टों में भर सकते हैं। टंकी को अलग से भरने के लिए बड़े व्यास वाला नल छोटे व्यास वाले नल से 10 घण्टे कम लेता है। टंकी को अलग से भरने के लिए छोटे व्यास वाले नल द्वारा लिया जाने वाला समय ज्ञात करें।

Correct Answer: (a) 25 घण्टे
Solution:

25. ............ गुरुग्राम में स्थित एक लोककथा संग्रहालय है।

Correct Answer: (c) उरुस्वती संग्रहालय
Solution:

'उरुस्वती संग्रहालय', गुरुग्राम में स्थित एक लोककथा संग्रहालय है। इस संग्रहालय की स्थापना वर्ष 2002 में की गई थी। 800 वर्ग फीट में विस्तृत इस संग्रहालय की दीवारों पर कई वॉल हैंगिंग, पेंटिंग्स, हस्तशिल्प, मूर्तियाँ एवं मिट्टी के बर्तन उत्कीर्ण हैं।

26. वह देश, जिन्हें ASEAN के संस्थापक सदस्यों के रूप में जाना जाता है

Correct Answer: (d) इण्डोनेशिया, मलेशिया, फिलिपीन्स, सिंगापुर और थाइलैण्ड
Solution:

इण्डोनेशिया, मलेशिया, फिलिपीन्स, सिंगापुर और थाइलैण्ड को आसियान (ASEAN) के संस्थापक सदस्यों के रूप में जाना जाता है। इस संगठन की स्थापना 8 अगस्त, 1967 को थाइलैण्ड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी। इसका मुख्यालय इण्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है। वर्तमान में आसियान के 10 स्थायी सदस्य राष्ट्र हैं, जिनमें उपयुक्त 5 के अतिरिक्त अन्य राष्ट्र हैं- ब्रुनोई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार तथा कम्बोडिया, जबकि भारत इस संगठन का एक अस्थायी सदस्य है।

27. हरियाणा लोकसेवा आयोग के वर्तमान अध्यक्ष .............. हैं।

Correct Answer: (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:

दिए गए प्रश्न में कोई भी वर्तमान में हरियाणा लोकसेवा आयोग का अध्यक्ष नहीं है। वर्ष 2020 में हरियाणा लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष आलोक वर्मा थे। इन्होंने अक्टूबर, 2020 में अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार सम्भाला। पूर्व में यह भारतीय वन सेवा के अधिकारी थे।

28. इसका मान क्या है

Correct Answer: (d)
Solution:

29. यदि P(12, 8) और Q (24, x) को जोड़ने वाली रेखा x- धुरी के समानान्तर है, तो x का मान है

Correct Answer: (a) 8
Solution:

30. C₄ पौधों की मिजोफिल कोशिकाओं में प्राथमिक CO₂ ग्राहीयों का नाम बताइए

Correct Answer: (b) फॉस्फोइनॉल पाइरुवेट