हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (सॉल्वड पेपर 2024)

Total Questions: 100

1. सर्वथा भिन्न चुनिए।

Correct Answer: (d) व्हेल
Solution:

'व्हेल' को छोड़कर बाकी सभी सरीसृप वर्ग के है लेकिन व्हेल स्तनधारी हैं।

2. हरियाणा में 26वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता कहाँ आयोजित की गई?

Correct Answer: (b) पंचकूला
Solution:

हरियाणा में 26वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता (AIFSM) पंचकूला में आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मन्त्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में हरियाणा वन विभाग द्वारा आयोजित की गई थी।
इस खेल प्रतियोगिता का शुभंकर 'काला हिरण' था, जो हरियाणा का राज्य पशु भी है।
28वीं प्रतियोगिता (2025) उत्तराखण्ड के देहरादून में आयोजित हुई और 'हेमू' (हिम तेन्दुआ) इसका शुभंकर था।

3. नौसेना स्टॉफ के प्रमुख का रैंक क्या है?

Correct Answer: (b) एडमिरल
Solution:

भारतीय नौसेना के स्टाफ प्रमुख का रैंक एडमिरल (Admiral) होता है।
यह नौसेना का सर्वोच्च सक्रिय पद (एक चार-सितारा रैंक) है और वे नौसेना की कमान और नियन्त्रण के लिए जिम्मेदार होते हैं।
थल सेना में इसके समकक्ष रैंक 'जनरल' और वायु सेना में 'एयर चीफ मार्शल' होता है।
इनकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा मन्त्रिमण्डल की नियुक्ति समिति (ACC) की सिफारिश पर की जाती है।

4. मेरिनो भेड़ की उत्पत्ति कहाँ से हुई है?

Correct Answer: (a) स्पेन
Solution:

मेरिनो भेड़ की उत्पत्ति मुख्य रूप से स्पेन से हुई है। यह नस्ल अपने अत्यन्त महीन और मुलायम ऊन के लिए विश्व प्रसिद्ध है। मैरिनो भेड़ें शुष्क और अर्ध-शुष्क जलवायु के लिए अत्यधिक अनुकूलित होती हैं, यही कारण है कि अब इनका सर्वाधिक पालन ऑस्ट्रेलिया में होता है। मेरिनो भेड़ों के साथ संकरण (Cross- breeding) का प्रयोग किया जाता है।

5. इसका मान क्या है

Correct Answer: (d) 10
Solution:

6. हरियाणा में उत्तर भारत का पहला परमाणु ऊर्जा संयन्त्र कहाँ स्थापित किया गया है?

Correct Answer: (c) गोरखपुर
Solution:

हरियाणा में उत्तर भारत का पहला परमाणु ऊर्जा संयन्त्र गोरखपुर (जिला फतेहाबाद) में स्थापित किया जा रहा है। इस परियोजना का नाम 'गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना' (GHAVP) है। इसमें स्वदेशी डिजाइन पर आधारित 700 मेगावाट क्षमता की दो प्रेशराइज्ड हेवी वाटर रिएक्टर (PHWR) इकाइयाँ शामिल हैं। यह संयन्त्र हरियाणा की बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

7. बत्तख के अण्डों का ऊष्मायन काल कितने दिनों का होता है?

Correct Answer: (b) 28
Solution:

सामान्यतः बत्तख के अण्डों का ऊष्मायन काल 28 दिनों का होता है। लेकिन यह नस्ल के आधार पर 26 से 37 दिनों तक भिन्न हो सकता है; जैसे कि मस्कॉवी बत्तखों को 35-37 दिन लगते हैं। ऊष्मायन काल वह समयावधि है जो अण्डा देने और उसमें से चूजा निकलने के बीच लगती है। मुर्गी के अण्डों का ऊष्मायन काल लगभग 21 दिन होता है।

8. 5 लड़कों के समूह में वसन्त, मनोहर से लम्बा है, परन्तु राजू जितना लम्बा नहीं है। जयन्त, दत्ता से लम्बा है, परन्तु मनोहर से छोटा है। समूह में सबसे छोटा कौन है?

Correct Answer: (b) दत्ता
Solution:

प्रश्नानुसार,
लम्बाई के अनुसार लड़कों का अवरोही क्रम निम्न है
राजू > बसंत > मनोहर > जयंत > दत्ता
अतः समूह में सबसे छोटा दत्ता हैं।

9. उत्तर ज्ञात कीजिए

Correct Answer: (c) 36x
Solution:

10. प्रोग्रामिंग में फंक्शन्स का उपयोग करने का मुख्य लाभ क्या है?

Correct Answer: (c) कोड की पुनःप्रयोज्यता बढ़ाता है