1857 की क्रांति (UPPCS) (भाग – 2)

Total Questions: 43

11. इनमें से किसने 1857 के विद्रोह में सक्रिय भाग लिया था? [66th B.P.S.C (Pre) 2020]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:

ईस्ट इंडिया कंपनी के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक तथा धार्मिक कारणों के फलस्वरूप 1857 का विद्रोह प्रारंभ हुआ। लखनऊ में इस विद्रोह का प्रारंभ 30 मई, 1857 में हुआ। यहां पर इस विद्रोह का नेतृत्व बेगम हजरत महल ने किया था। कानपुर में इस विद्रोह का नेतृत्व नाना साहब के द्वारा तथा फैजाबाद में इस विद्रोह को नेतृत्व मौलवी अहमदुल्लाह ने किया था। जबकि बहादुर शाह जफर (अंतिम मुगल बादशाह) की पत्नी बेगम जीनत महल ने अप्रत्यक्ष रूप से इस विद्रोह में भाग लिया था। इस प्रकार दिए गए प्रश्न के सभी विकल्पों में से सबसे उचित उत्तर विकल्प (e) होगा।

12. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के अंत में दिए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016]

सूची-I (क्रांतिकारियों के नाम)सूची-II (स्थान)
A. नाना साहब1. दिल्ली
B. नवाब हामिद अली खान2. कानपुर
C. मौलवी अहमूद उल्लाह3. लखनऊ
D. मणि राम दीवान4. असम

कूट :

A

B

C

D

(a)

1

2

4

3

(b)

1

2

3

4

(c)

2

1

4

3

(d)

2

1

3

4

Correct Answer: (d)
Solution:
सूची-I (क्रांतिकारी)सूची-II (स्थान)
नाना साहबकानपुर
नवाब हामिद अली खानदिल्ली
मौलवी अहमदुल्लाह शाहलखनऊ
मणिराम दीवानअसम

नोट-लखनऊ में मौलवी अहमदुल्लाह शाह ने बेगम हजरत महल को सहयोग प्रदान किया था।

13. निम्नलिखित में से कौन एक (1857 के विद्रोह का स्थान - विद्रोह का आरंभ) सही सुमेलित नहीं है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (b) झांसी - 11 मई, 1857
Solution:

1857 के विद्रोह का स्थान और विद्रोह के आरंभ का सही सुमेलन निम्न है

1857 के विद्रोह का स्थानविद्रोह का आरंभ
लखनऊ30 मई/4 जून 1857
झांसीजून, 1857
मेरठ10 मई, 1857
बैरकपुर29 मार्च, 1857


नोट
-कई संदर्भ पुस्तकों एवं आधिकारिक वेबसाइटों पर लखनऊ में 1857 के विद्रोह के प्रारंभ की तिथि 4 जून, 1857 ही दी गई है, जबकि NCERT की कक्षा 12 की पुस्तक में लनखऊ में इस ब्रिदोह के प्रारंभ की तिथि 30 मई, 1857 दी गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी उत्तर कुंजी में विकल्प (b) को सही उत्तर माना है।

14. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2005 & U.P. P.C.S. (Pre) 1990, 2012 & U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) लॉर्ड कैनिंग
Solution:

1857 के विद्रोह के समय भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग थे। उन्होंने 1856 से 1862 तक भारत के गवर्नर-जनरल के रूप में कार्य किया और विद्रोह के दौरान ब्रिटिश प्रशासन के प्रमुख थे। विद्रोह के बाद, 1858 में भारत का सीधा नियंत्रण ब्रिटिश क्राउन के हाथ में आने पर, वे भारत के पहले वायसराय बने।

15. 1857 ई. के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था? [Uttarakhand P.C.S. (Pre.) 2016]

Correct Answer: (b) लॉर्ड कैनिंग
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

16. 1857 में भारत का गवर्नर जनरल कौन था? [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) कैनिंग
Solution:

लॉर्ड कैनिंग 1857 के विद्रोह के दौरान भारत के गवर्नर जनरल थे और उनका कार्यकाल भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण संधि-काल माना जाता है। वे ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा नियुक्त अंतिम गवर्नर जनरल और भारत के पहले वायसराय बने। उनके समय में ही कलकत्ता, मद्रास और बॉम्बे विश्वविद्यालयों की स्थापना हुई। उन्होंने डलहौजी की विवादित 'हड़प नीति' को समाप्त किया और 1858 के अधिनियम के माध्यम से भारत का शासन सीधे ब्रिटिश क्राउन को हस्तांतरित करने में मुख्य भूमिका निभाई।

17. सिपाही विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था? [I.A.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (a) लॉर्ड कैनिंग
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

18. 1857 विद्रोह के समय बैरकपुर में कौन ब्रिटिश कमांडिंग ऑफिसर था? [U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

Correct Answer: (c) हैरसे
Solution:

1857 के विद्रोह के समय बैरकपुर (पश्चिम बंगाल) में ब्रिटिश कमांडिंग ऑफिसर हेयरसे थे। बैरकपुर वह ऐतिहासिक स्थान है जहाँ मंगल पांडे ने 29 मार्च, 1857 को चर्बी वाले कारतूसों के विरोध में विद्रोह किया था। मंगल पांडे के इस विद्रोह ने ही 10 मई, 1857 को मेरठ में होने वाली बड़ी क्रांति की नींव रखी थी। जनरल हेयरसे ने स्वयं अपनी रिपोर्ट में स्वीकार किया था कि भारतीय सैनिकों के मन में 'एनफील्ड राइफल' के कारतूसों को लेकर गहरा असंतोष था। विद्रोह के बाद 34वीं नेटिव इन्फैंट्री को भंग कर दिया गया था।

19. 1857 में किसने इलाहाबाद को आपातकालीन मुख्यालय बनाया था? [U.P. P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (a) लॉर्ड कैनिंग
Solution:

1857 के विद्रोह के समय तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग ने इलाहाबाद (वर्तमान-प्रयागराज) को आपातकालीन मुख्यालय बनाया था। उस समय लॉर्ड कैनिंग भारत के गवर्नर जनरल थे। विद्रोह के शांत होने के बाद, 1 नवंबर, 1858 को लॉर्ड कैनिंग ने इसी इलाहाबाद में 'महारानी विक्टोरिया का घोषणापत्र' पढ़ा था। इसी घोषणा के साथ भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन समाप्त हुआ और शासन की बागडोर सीधे ब्रिटिश क्राउन (ताज) के हाथों में चली गई थी।

20. 1857 के विद्रोह के समय ब्रिटिश प्रधानमंत्री कौन था? [U.P. P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (b) पामर्स्टन
Solution:

जिस समय भारत में 1857 की क्रांति हुई, ब्रिटेन में विस्कॉन्ट पामर्स्टन (हेनरी जॉन टेंपल, तृतीय विस्कॉन्ट पामर्स्टन) ब्रिटेन का प्रधानमंत्री था। उसका कार्यकाल 1855-1858 ई. तथा 1859-1865 ई. तक था। विद्रोह की विफलता के बाद, पामर्स्टन ने ही 'भारत सरकार अधिनियम 1858' का प्रस्ताव रखा था, जिसके तहत शासन की बागडोर ईस्ट इंडिया कंपनी से लेकर ब्रिटिश क्राउन को सौंपी जानी थी।