Correct Answer: (b) परीक्षा गुरु
Solution:'ब्रजकिशोर' लाला श्रीनिवासदास कृत 'परीक्षा गुरु' (1882 ई.) उपन्यास का पात्र है। इस उपन्यास के अन्य पात्र लाला श्री निवास, मदनमोहन, चुन्नीलाल, शंभूदयाल, बैजनाथ, पुरूषोत्तमदास आदि।
• यह उपन्यास 41 छोटे-छोटे प्रकरणों में विभक्त है।
• देवरानी जेठानी की कहानी (1870 ई.) उपन्यास के लेखक पंडित गौरीदत्त हैं।
इस उपन्यास के प्रमुख पात्र- सर्वसुख, पार्वती, सुखदेई, दौलतराम, छोटेलाल, ज्ञानों, आनन्दी, मुंशी टिकत नारायण, हरसहाय काबली।
• अमृतलाल नागर द्वारा रचित जीवनीपरक उपन्यास 'मानस का हंस' (1972 ई.) गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर लिखा गया है।
• 'धरतीधन न अपना' (1972 ई.) जगदीश चन्द्र द्वारा प्रकाशित उपन्यास है। यह उपन्यास पंजाब के घोड़ेवाहा गाँव के दलित समाज पर केन्द्रित है।
इस उपन्यास के मुख्य पात्र- काली, ज्ञानो, प्रतापी, जस्सो, मंगू, चौधरी, बिशनदास आदि हैं।