NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून-2023 (हिन्दी) Shift-II

Total Questions: 100

11. प्रथम प्रकाशन वर्ष के अनुसार रचनाओं को पहले से बाद के क्रम में लगाइए:

A.उर्वशी
B. सामधेनी
C. रश्मिरथी
D. रसवंती
E. कुरुक्षेत्र
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) D,E,B,С,А
Solution:रामधारी सिंह 'दिनकर' द्वारा रचित काव्यों का पहले से बाद के क्रम में इस प्रकार है-
रचनाप्रकाशन वर्ष
रसवंती1940 ई.
कुरुक्षेत्र1946 ई.
सामधेनी1947 ई.
रश्मिरथी1952 ई.
उर्वशी1961 ई.

12. 'थियोसॉफिकल सोसायटी की पहली शाखा भारत में कहाँ खुली ?

Correct Answer: (a) मद्रास
Solution:'थियोसॉफिकल सोसायटी की पहली शाखा भारत में 'मद्रास' में खुली।
• थियोसाफिकल सोसायटी की स्थापना 1875 ई. में हुआ। इसके संस्थापक 'ब्लावात्स्की एवं कर्नल अल्काट' हैं।

13. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण के रूप में :

अभिकथन A : आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के अनुसार नाखूनों का बढ़ना मनुष्य की उस अंध सहजात वृत्ति का परिणाम है, जो उसके जीवन में सफलता ले आना चाहती है, उसको काट देना उस स्व-निर्धारित आत्मबंधन का फल है, जो उसे चरितार्थता की ओर ले जाती है।'
कारण R : आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी को संदेह है कि शायद ही ऐसा दिन आयेगा जब मनुष्य अपनी आसुरी वृत्तियों का परित्याग कर देगा और समस्त संसार हिंसा, घृणा और छीना झपटी के विषाक्त वातावरण से मुक्त हो जाएगा।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) A सही है तथा R सही नहीं है।
Solution:उपर्युक्त कथन के आलोक में अभिकथन (A) सत्य है, जबकि कारण (R) असत्य है। चूँकि आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी कहते हैं "ऐसा कोई दिन आ सकता है जबकि मनुष्य के नाखूनों का बढ़ना बंद हो जाएगा। प्राणिशास्त्रियों का ऐसा अनुमान है कि मनुष्य का अनावश्यक अंग उसी प्रकार झड़ जाएगा, जिस प्रकार उसकी पूँछ झड़ गई है। उस दिन मनुष्य की पशुता भी लुप्त हो जाएगी। हजारी प्रसाद द्विवेदी के निबंध- अशोक के फूल, कुटज, देवदारू नाखून क्यों बढ़ते है, शिरीष के फूल आदि हैं।

14. सूची I का सूची II से मिलान कीजिए

सूची Iसूची II
A. एक और द्रोणाचार्यI. युयुत्सु
B. स्कन्द गुप्तII. लीला
C. चन्द्रगुप्तIII. कमला
D. अंधायुगIV. अलका

निम्नलिखत विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) A-II, B-III, C-IV, D-I
Solution:सूची I का सूची II से सही मिलान इस प्रकार है-
सूची Iसूची II
एक और द्रोणाचार्यलीला
स्कन्द गुप्तकमला
चन्द्रगुप्तअलका
अंधायुगयुयुत्सु

15. 'पिता' के बारे में उपयुक्त कथन कौन से हैं?

A. उन्हें आधुनिक सुख सुविधाओं की चाहत नहीं थी।
B. वे पैसे जमा कर रखने में यकीन नहीं रखते थे।
C. वे दूसरें के द्वारा लाई हुई चीजों की श्रेष्ठता से प्रभावित नहीं होते थे।
D. वे पैंतीस वर्षों तक अखंड- केवल रामायण और गीता पढ़ते रहे हैं।
E. बाजार से स्वंय खरीद कर लाए गए बिस्किट और फल ही उन्हे पसंद थे।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A, C और D
Solution:ज्ञानरंजन द्वारा रचित 'पिता' (1965 ई.) कहानी में 'पिता' के बारे में उपयुक्त कथन निम्नलिखित हैं-
1. उन्हें आधुनिक सुख सुविधाओं की चाहत नहीं थी।
2.वे दूसरों के द्वारा लाई हुई चीजों की श्रेष्ठता से प्रभावित नहीं होते थे।
3. वे पैंतीय वर्षों तक अखण्ड केवल रामायण और गीता पढ़ते रहे हैं।
इनके प्रमुख कहानी संग्रह - फेंस के इधर-उधर (1968 ई.), यात्रा (1971 ई.) क्षणजीवी (1977 ई.), सपना नहीं (1977 ई.) आदि हैं।

16. अंधायुग' नाटक के अंकों के शीर्षक का क्रम है-

A.विजय : एक क्रमिक आत्महत्या
B. कौरव नगरी
C. आश्वत्थामा का अर्धसत्य
D. पशु का उदय
E. गांधारी का शाप
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) B, D, C, E, A
Solution:धर्मवीर भारती कृत 'अंधायुग' (1955 ई.) नाटक के अंको के शीर्षक का क्रम इस प्रकार है-
सूची - Iसूची -II
प्रथम अंक-कौरव नगरी
द्वितीय अंक-पशु का उदय
तृतीय अंक-अश्वत्थामा का अर्धसत्य
चतुर्थ अंक-गांधारी का शाप
पंचम अंक-विजय एक क्रमिक आत्महत्या
समापन-प्रभु की मृत्यु

17. 'चंद्रदेव से मेरी बातें' कहानी में निम्नलिखित पर व्यंग किया गया है:

A. अंग्रेजी की पक्षपाती नीति पर
B. प्लेग पर विजय प्राप्त न कर पाने वाली चिकित्सा व्यवस्था
C. कृष्ण पक्ष के चंद्रमा पर D. लॉर्ड कर्जन की नीतियों पर
E. यातायात के साधनों की उपलब्धता पर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल A, B और D
Solution:राजेन्द्र बाला घोष द्वारा रचित 'चंद्रदेव से मेरी बातें' (1904 ई.) कहानी में निम्नलिखित पर व्यंग किया गया है-
1. अंग्रेजी की पक्षपाती नीति पर
2. प्लेग पर विजय प्राप्त न कर पाने वाली चिकित्सा व्यवस्था
3. लॉर्ड कर्जन की नीतियों पर इनकी अन्य कहानियाँ कुंभ में छोटी बहू (1906 ई.) दुलाई वाली (1907 ई.), भाई-बहन, (1908 ई.), दालिया (1909 ई.) आदि हैं।

18. 'सिंदूर की होली' नाटक के संबंध में निम्नलिखित तथ्यों पर विचार कीजिए:

A. नाटक में वैधव्य की समस्या को केन्द्र में रखा गया है।
B. इस नाटक में कुल नौ पात्र है, जिसमें सात पुरुष और दों स्त्री पात्र हैं।
C. नाटक के पात्रों के नाम हैं शशिकला, चंद्रकला, रमाकांत, अकबर अली।
D. लक्ष्मीनारायण लाल का यह नाटक नौटंकी शैली पर आधारित है।
E. इस नाटक की भूमिका राम प्रसाद त्रिपाठी ने लिखी थी।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (a) केवल A, B, E
Solution:पं. लक्ष्मी नारायण मिश्र द्वारा रचित 'सिंदूर की होली' (1934 ई.) नाटक के संबंध में निम्नलिखित तथ्य सत्य हैं-
1. नाटक में वैधव्य की समस्या को केन्द्र में रखा गया है।
2. इस नाटक में कुल नौ पात्र है, जिसमें सात पुरुष और दों स्त्री पात्र हैं।
3. इस नाटक की भूमिका राम प्रसाद त्रिपाठी ने लिखी थी।
• इस नाटक की भूमिका राम प्रसाद त्रिपाठी ने लिखी थी।
इनके अन्य सामाजिक नाटक  - अशोक (1927 ई.), सन्यासी (1930 ई.), राक्षस का मन्दिर (1931 ई.), मुक्ति का रहस्य (1932 ई.), राजयोग (1933 ई.), सिंदूर की होली (1934 ई.) आधी रात (1934 ई.) आदि है।

19. कुन्तक सम्मत वक्रोति के भेदों में से निम्नलिखित में से कौन एक नहीं हैं?

Correct Answer: (c) अर्थ वक्रता
Solution:आचार्य कुन्तक ने वक्रोक्ति के छः भेद स्वीकार किये हैं, जो निम्नलिखित हैं-
1. वर्ण - विन्यास वक्रता
2. वर्ण - पूर्वार्द्ध वक्रता
3. वर्ण - परार्द्ध वक्रता
4. वाक्य वक्रता
5. प्रकरण वक्रता
6. प्रबंध - वक्रता
• आचार्य कुंतक (19वीं सदी) वक्रोक्ति सिंद्धान्त के प्रतिपादक  आचार्य हैं। इन्होने अपने ग्रंथ 'वक्रोक्ति जीवितम्' में इस सिद्धान्त का प्रतिपादन किया है। उन्होंने वक्रोक्ति को काव्य की आत्मा कहा है।

20. "संसार की कोई लिपि यदि सर्वाधिक पूर्ण है, तो वह एकमात्र देवनागरी है" यह कथन किसका है?

Correct Answer: (c) आइजक पिटमैन
Solution:"संसार की कोई लिपि यदि सर्वाधिक पूर्ण है, तो वह एकमात्र देवनागरी है।" यह कथन 'आइजक पिटमैन' का है