A. अकहानी का मूल स्तर विरोध और निषेध का है।
B. गंगाप्रसाद विमल और रवीन्द्र कालिया इस आंदोलन के प्रमुख प्रवक्ताओं में से रहे हैं।
C. एक और जिंदगी, नौ साल छोटी पत्नी, जहाँ लक्ष्मी कैद है आदि कहानियाँ अकहानी के उदाहरण हैं।
D. एब्सर्ड थियेटर, एंटी स्टोरी, अस्तित्ववाद और बीट जेनरेशन आदि के तत्व अकहानी की प्रकृति का निर्धारण करते हैं।
E. मोहन राकेश, कमलेश्वर, राजेंद्र यादव आदि अकहानी अंदोलन के अन्य प्रमुख हस्ताक्षर है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
Correct Answer: (b) केवल A, B, D
Solution:अकहानी आन्दोलन के संबंध में सत्य कथन निम्नलिखित हैं-
1. अकहानी का मूल स्तर विरोध और निषेध का है।
2. गंगाप्रसाद विमल और रवीन्द्र कालिया इस आंदोलन के प्रमुख प्रवक्ताओं में से रहे हैं।
3. एब्सर्ड थियेटर, एंटी स्टोरी, अस्तित्ववाद और बीट जेनरेशन आदि के तत्व अकहानी की प्रकृति का निर्धारण करते हैं।
• मोहन राकेश, कमलेश्वर, राजेंद्र यादव 'नयी कहानी' अंदोलन के प्रमुख प्रवर्तक हैं।
• 'एक और जिंदगी' मोहन राकेश का, 'नौ साल छोटी पत्नी' रवीन्द्र कालिया की तथा 'जहाँ लक्ष्मी कैद है' राजेन्द्र यादव की कहानी है।