Correct Answer: (a) केवल A, D, E
Solution:महादेवी वर्मा द्वारा रचित 'सांध्यगीत' काव्यकृति में जो कविताये संकलित नहीं है, वो निम्नलिखित हैं-
(A) बीन भी हूँ मैं तुम्हारी रागिनी भी हूँ ('नीरजा' में संकलित है)
(D) मधुर-मधुर मेरे दीपक जल (नीरजा में संकलित है)
(E) निश्वासों का नीड़ ('नीहार' काव्य संग्रह में 'संसार' शीर्षक में उक्त पंक्तियों संगृहित है।)
* 'सांध्यगीत' में संकलित कविताएँ मैं नीरभरी दुख की बदली, फिर विकल हैं प्राण मेरे, प्रिय मेरे गीले नयन बनेंगे आरती, रागभीनी तू सजनि निश्वास, क्यों वह प्रिय आता पर नहीं, जाने किस जीवन की सुधि ले, शून्य मंदिर में बनूँगी, रे पपीहा पी कहाँ, विरह की घड़िया हुई अलि आदि हैं।
* महादेवी वर्मा की प्रमुख काव्यकृतियाँ निम्नलिखित है- नीहार (1930 ई.), रश्मि (1932 ई.), नीरजा (1935 ई.), सांध्यगीत (1936 ई.), यामा (1940 ई.), दीपशिखा (1942 ई.), सप्तपर्णा (1960 ई.)
* महादेवी वर्मा कृत 'यामा' में उनके निहार, रश्मि, नीरजा और सांध्यगीत के महत्वपूर्ण गीतों का संकलन किया गया है। 'यामा' पर महादेवी वर्मा को 'भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' प्राप्त हुआ।