TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-III)

Total Questions: 50

1. 'औरंगजेब की आखिरी रात' एकांकी के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (d) रामकुमार वर्मा
Solution:'औरंगजेब की आखिरी रात' एकांकी हिन्दी एकांकी के जनक रामकुमार वर्मा की है। इनके एकांकी संग्रह हैं-

पृथ्वीराज की आँखे
रेशमी टाई
चारुमित्रा
विभूति
सप्तकिरण
रूपरंग
रजतरश्मि
ऋतुराज
दीपदान
इन्द्रधनुष आदि।

2. हिंदी की पहली आत्मकथा कौन-सी है?

Correct Answer: (c) अर्धकथानक
Solution:हिन्दी की पहली आत्मकथा बनारसीदास जैन कृत 'अर्धकथानक' (1641 ई.)है जो 'ब्रजभाषा' में है जबकि 'क्या भूलूँ क्या याद करू' हरिवंश राय बच्चन की आत्मकथा है। अन्य आत्मकथाएँ हैं-
सूची-Iसूची-II
मेरी आत्म कहानीश्यामसुन्दर दास
मेरी जीवन यात्राराहुल सांकृत्यायन
मेरा जीवन प्रवाहवियोगी हरि

3. आचार्य रामचंद्र शुक्ल और हिंदी आलोचना किसने लिखा है?

Correct Answer: (a) रामविलास शर्मा
Solution:'आचार्य रामचंद्र शुक्ल और हिन्दी आलोचना रामविलास शर्मा की आलोचनात्मक कृति है। इनके कुछ अन्य आलोचनात्मक ग्रंथ हैं-

प्रेमचन्द (1941 ई.) प्रगतिशील साहित्य की समस्याएँ (1954 ई.) निराला की साहित्य साधना-1 (जीवनी) 1969 ई. निराला की साहित्य साधना-2 (आलोचना) 1972 ई. निराला की साहित्य साधना-3 (पत्राचार संग्रह एवं वृहद भूमिका) 1976 ई. महावीर प्रसाद द्विवेदी और हिन्दी नवजागरण 1977 ई.

4. उषा प्रियंवदा के उपन्यास 'पचपन खम्भे लाल दीवारें'की नायिका कौन है?

Correct Answer: (c) सुषमा
Solution:'पचपन खम्भ लाल दीवारें' (1961 ई.) उपन्यास एकनायिका प्रधान उपन्यास है, जिसकी नायिका 'सुषमा' है।

यह प्रसिद्ध एवं बहुचर्चित उपन्यास उषा प्रियंवदा का है, जिसमें एक भारतीय नारी की सामाजिक एवं आर्थिक विवशताओं से उत्पन्न कुंठा एवं यन्त्रणा का सजीव अंकन किया गया है। इनके अन्य उपन्यास हैं-

रुकोगी नहीं राधिका (1967 ई.)
शेषयात्रा (1984 ई.)
अंतर्वशी (2000 ई.)
भए कबीर उदास (2007 ई.)
नदी (2013 ई.)

5. निम्न में से कौन-सा विष्णु प्रभाकर द्वारा रचित नाटक नहीं है?

Correct Answer: (b) अंधी गली
Solution:'अंधी गली' विष्णु प्रभाकर द्वारा रचित नाटक नहीं है। बल्कि यह उपेन्द्रनाथ अश्क की एकांकी है। विष्णु प्रभाकर के नाटक हैं-

हत्या के बाद
डॉक्टर
अब और नहीं
श्वेत कमल
युगे-युगे क्रान्ति
सत्ता के आर-पार
टूटते परिवेश

6. मुक्तिबोध की प्रतिबंधित पुस्तक का क्या नाम था ?

Correct Answer: (d) भारतीय इतिहास और संस्कृति
Solution:मुक्तिबोध की प्रतिबन्धित पुस्तक 'भारत : इतिहास और संस्कृति' है। इस पुस्तक पर 'नैतिकता तथा भद्रता' के विरुद्ध होने का आरोप लगाया गया था।

मुक्तिबोध की प्रमुख कृतियाँ-
नये साहित्य का सौंदर्यशास्त्र
कामायनी : एक पुनर्विचार
नयी कविता का आत्मसंघर्ष

7. 'वस्तुओं में आध्यात्मिक छाया का भान ही छायावाद है-' किस आलोचक का कथन है?

Correct Answer: (d) नंद दुलारे वाजपेयी
Solution:वस्तुओं में आध्यात्मिक छाया का भान ही छायावाद है यह मान्यता सौष्ठववादी आलोचक नन्ददुलारे वाजपेयी की है।

8. हितोपदेश का भाषानुवाद किसने किया?

Correct Answer: (a) पद्माकर
Solution:'हितोपदेश' का भाषा अनुवाद 'पद्माकर' ने किया। पद्माकर ने दौलत राव सिंधिया के सरदार 'ऊदाजी के अनुरोध पर हितोपदेश का अनुवाद किया। पद्माकर की प्रमुख कृतियाँ हैं- हिम्मत बहादुर विरुदावली, पद्माभरण, जगत् विनोद, प्रबोध पचासा, गंगा लहरी, प्रताप सिंह विरुदावली, कलिपच्चीसी आदि।

9. जिस विधा के द्वारा लेखक अपने बीते हुए जीवन का विवरण प्रस्तुत करता है उसे क्या कहते हैं?

Correct Answer: (a) आत्मकथा
Solution:जिस विधा के द्वारा लेखक अपने बीते हुए जीवन का विवरण प्रस्तुत करता है उसे 'आत्मकथा' कहते हैं, जबकि संस्मरण- स्मृति के आधार पर किसी विषय पर अथवा किसी पर लिखित आलेख संस्मरण कहलाता है।

साक्षात्कार- साक्षात्कार एक निश्चित उद्देश्य की पूर्ति के लिए आयोजित विचारों का आदान-प्रदान है। उपत्त्यास - उपन्यास वह विधा है जिसमें मानव जीवन के किसी तल को उक्ति के रूपमें समन्वित कर समीप रखा जाए

10. 'प्रगतिशील साहित्य की समस्याएँ' निबंध संग्रह के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (b) रामविलास शर्मा
Solution:'प्रगतिशील साहित्य की समस्याएँ (1954 ई.) निबन्ध संग्रह के लेखक रामविलास शर्मा हैं। अन्य साहित्यिक कृतियाँ-

आस्था और सौन्दर्य (1961 ई.)
परम्परा का मूल्यांकन (1981 ई.)
मार्क्सवाद और प्रगतिशील साहित्य (1984 ई.)
भारतीय साहित्य की भूमिका (1996 ई.)

11. किस रचनाकार की भाषा परिमार्जित खड़ी बोली है जिसमें भाषा के दो रूप प्रांजल व्यावहारिक भाषा तथा संस्कृतनिष्ठ शास्त्रीय भाषा का प्रयोग दिखाई देता है?

Correct Answer: (d) हजारीप्रसाद द्विवेदी
Solution:हजारीप्रसाद द्विवेदी की भाषा परिमार्जित खड़ी बोली है जिसमें भाषा के दो रूप-प्रांजल व्यावहारिक भाषा तथा संस्कृतनिष्ठ शास्त्रीय भाषा का प्रयोग दिखाई देता है।

12. अमीर खुसरो की पहेलियाँ और मुकरियाँ किस भाषा में हैं?

Correct Answer: (a) खड़ी बोली
Solution:अमीर खुसरो की पहेलियाँ और मुकरियाँखड़ी बोली में है। अमीर खुसरो का वास्तविक नाम 'अबुल हसन' था। ये निजामुद्दीन औलिया के शिष्य थे। अमीर खुसरो खड़ी बोली के आदि कवि कहे जाते हैं। ईश्वरी प्रसाद ने अमीर खुसरो को 'महाकवि' या 'कवियोंमें राजकुमार' की संज्ञा दी है।

13. किस रचनाकार की कहानियाँ 'बादलों के घेरे ' नामक संग्रह में संकलित हैं?

Correct Answer: (c) कृष्णा सोबती
Solution:कृष्णा सोबती की कहानियाँ 'बादलों के घर (1980 ई.) नामक संग्रह में संकलित हैं, जबकि ममता कालिया की छुटकारा, सीट नं. 6, एक अदद औरत, बोलने वाली औरत, मुखौटा आदि कहानी संग्रह हैं।

14. महादेवी वर्मा को ज्ञानपीठ पुरस्कार उनकी किस कृति के लिए मिला?

Correct Answer: (a) यामा
Solution:महादेवी वर्मा को 'यामा' (1940 ई.) कृति पर 1982 ई.में ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला। इनकी अन्य महत्वपूर्ण काव्य कृत्तियाँ हैं-

नीहार (1930 ई.)
रश्मि (1932 ई.)
नीरजा (1935 ई.)
सान्ध्यगीत (1936 ई.)
दीपशिखा (1942 ई.)
सप्तपर्णा (1960 ई.)

15. निम्न में से किस रीतिकालीन कवि ने लक्षण ग्रन्थ की रचना नहीं की ?

Correct Answer: (d) बिहारी लाल
Solution:बिहारी लाल ने लक्षण ग्रन्थ की रचना नहीं की। बिहारी की पहचान मुक्तक काव्य के कारण है। बिहारी की एकमात्र रचना 'बिहारी सतसई' है जिसमें कुल 719 (रत्नाकर के अनुसार 713)दोहे हैं।

शुक्ल जीने लिखा है कि "इनके दोहे क्या हैं? रस के छोटे-
छोटे छींटे है।"

16. 'चकमक की चिंगारियाँ'किस रचनाकार की कविता ?

Correct Answer: (a) गजानन माधव मुक्तिबोध
Solution:'चकमक की चिंगारियां' गजानन माधव मुक्तिबोध की कविता है। यह 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' काव्य संग्रह में संगृहीत है। मुक्तिबोध की प्रमुख कृतियाँहैं- काव्य कृत्तियाँ-

(1) चाँद का मुँह टेढ़ा है (1964 ई.)
(2) भूरि-भूरि खाक धूल (1980 ई.)
चर्चित कविताएँ-
(1) अंधर में
(2) ब्रह्म राक्षस
(3) अन्तः करण का आयतन
(4) भूल गलती

रामस्वरुप चतुर्वेदी ने लिखा- "मुक्तिबोध का काव्य
संकलन 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' एक बड़े कलाकार की 'स्कैच
बुक'लगता है।"

17. निम्नलिखित महाकाव्यों में से कौन-सा महाकाव्य मलिक मुहम्मद जायसी द्वारा लिखा गया है?

Correct Answer: (b) पद्मावत
Solution:'पद्मावत' महाकाव्य मलिक मोहम्मद जायसी द्वारा लिखा गया है। जायसी के महत्वपूर्ण ग्रन्थ हैं-

पद्मावत
अखरावट
आखिरी कलाम
चित्ररेखा
कहरानामा
मसलानामा
कन्हावत

18. 'भ्रमरगीत' नामसे सूर के काव्य को किसने सम्पादित किया?

Correct Answer: (a) आचार्य रामचंद्र शुक्ल
Solution:'भ्रमरगीत' नाम से सूर के काव्य को आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने सम्पादित किया। शुक्ल जी की आलोचनात्मक कृतियाँ हैं-

गोस्वामी तुलसीदास (1923)
जायसी ग्रन्थावली (1924)
भ्रमर-गीत सार (1925 ई.)
रस मीमांसा (1949 ई.)

19. 'चित्राधार'किस कवि की ब्रजभाषा की प्रथम कृति है?

Correct Answer: (d) जयशंकर प्रसाद
Solution:'चित्राधार' जयशंकर प्रसाद की ब्रजभाषा की प्रथम कृति है। ब्रजभाषा की कविताएँ प्रसाद 'कलाधर नाम से लिखते थे। इनका खड़ी बोली में पहला काव्य संग्रह 'कानन कुसुम' है तथा प्रसाद की अन्तिम रचना 'कामायनी' है।

प्रसाद की कृत्तियाँ
वभ्रुवाहन (1911ई.)
कानन कुसुम (1913 ई.)
महाराणा का महत्व (1914 ई.)
हारना (1918 ई.)
लहर (1933 ई.)
कामायनी (1935 ई.)
आँसू (1925 ई.)
अशोक की चिन्ता (1928 ई.)

20. 'रस सिद्धांत' के लेखक कौन थे?

Correct Answer: (a) डॉ. नगेन्द्र
Solution:'रस सिद्धान्त' के लेखक डॉ. नगेन्द्र हैं। रस सम्प्रदाय से सम्बन्धित अन्य रचना व रचनाकार हैं-
सूची-Iसूची-II
रचनारचनाकार
नाट्यशास्त्रआचार्य भरत
काव्य मीमांसाआचार्य राजशेखर
हृदयदर्पणभट्टनायक
साहित्य दर्पणआचार्य विश्वनाथ
रीतिक्रियाकेशवदास
रस रहस्यकुलपति मिश्र
भाव विलासदेव
अभिनव भारतीअभिनव गुप्त
काव्य प्रकाशमम्मट
रस मीमांसाआचार्य रामचन्द्र शुक्ल
रस विमर्शराममूर्ति त्रिपाठी
काव्य दर्पणराम दहिन मिश्र

21. गौतम बुद्ध की पत्नी के उज्ज्वल चरित्र के अंकन के लिए मैथिलीशरण गुप्त ने किस ग्रन्थ की रचना की?

Correct Answer: (c) यशोधरा
Solution:'यशोधरा' (1932 ई.) की रचना मैथिलीशरण गुप्त ने गीति नाट्य शैली पर की है। इसमें महात्मा बुद्ध के संन्यास के उपरान्त यशोधरा की उदात्त स्थिति का चित्रण है इसकी एक पंक्ति द्रष्टव्य है-

सिद्धि हेतु स्वामी गये, यह गौरव की बात। पर चोरी-चोरी गये, यही बड़ा व्याघात ॥ गुप्त जी ने 'साकेत' (1931 ई.) महाकाव्य लिखा। इस पर इन्हें मंगला प्रसाद पारितोषिक सम्मान मिला। गुप्त जी ने आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी को अपना साहित्यिक गुरु माना।

इनकी अन्य रचनाएँ हैं-
भारत भारती
हांकार
द्वापर
जयद्रथ वध
रंग में भंग आदि।

22. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने 'साक्षात् रसमूर्ति किस कवि को कहा है?

Correct Answer: (a) घनानंद
Solution:आचार्य शुक्ल ने घनानन्द के विषय में लिखा है- "ये साक्षात् रसमूर्ति और ब्रजभाषा काव्य के प्रधान स्तम्भों में हैं।" इनकी प्रमुख काव्य कृत्तियाँ हैं-

सुजान सार
विरहलीला
कोकसार
यमुनायस
इश्कलता
वियागबलि
रस कलि वल्ली

23. 'राम की शक्ति पूजा'किसकी कविता है?

Correct Answer: (d) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
Solution:'राम की शक्ति पूजा' (1936 ई.) सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' की कविता है। इसका आधार बंग्ला का कृतिवास रामायण है। आचार्य शुक्ल के अनुसार 'बहुवस्तुस्पर्शिनी प्रतिभा निराला जी में है।' निराला कृत 'सरोज स्मृति' को हिन्दी का सर्वश्रेष्ठ तथा प्रथम शोकगीत माना जाता है।

इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं-
अनामिका (1923 ई.)
तुलसीदास (1938 ई.)
बला (1946 ई.)
कुकुरमुत्ता (1942 ई.)
परिमल (1930 ई.)

24. निम्न में से जयशंकर प्रसाद जी का कौन-सा काव्य स्मृति काव्य की श्रेणी में आता है?

Correct Answer: (d) आँसू
Solution:प्रसाद कृत 'आँसू'(1925 ई.) स्मृति काव्य की श्रेणी में आता है। 'आँसू' 133 छन्दों का विरह प्रधान स्मृति काव्य है। इसे 'हिन्दी का मेघदूत' कहा जाता है।

25. 'पउमचरिउ' में किसका वर्णन है?

Correct Answer: (d) राम
Solution:'पउमचरिउ' में राम का वर्णन है। 'पउमचरिउ स्वयंभूकी रचनाहै।

इसे 'पद्मचरित' या 'जनरामायण' कहा जाता है। इसकी भाषा अपभ्रंश हैं। इसमें पाँच काण्ड (विद्याधर काण्ड, अयोध्या काण्ड, सुन्दर काण्ड, युद्ध काण्ड और उत्तर काण्ड) है। इसमें रामकथा को जैन धर्म के अनुसार परिवर्तित करके प्रस्तुत किया गया है।

26. श्रीधर पाठक ने कौन-सा अनुवाद ब्रज भाषा में किया है?

Correct Answer: (a) ऊजड़ ग्राम
Solution:श्रीधर पाठक ने ऊजड़ ग्राम का अनुवाद ब्रजभाषा में किया है।श्रीधर पाठक द्वारा किये गये अनुवाद-

(1) 'एकान्तवासी योगी' (1886 ई.) गोल्डस्मिथ की रचना 'हरमिट' का खड़ी बाली हिन्दी में अनुवाद।
(2) 'उजड़ ग्राम' (1889 ई.) गोल्डस्मिथ के 'डेजर्टेड विलेज' का ब्रजभाषा में अनुवाद है।
(3) 'श्रांत पथिक' (1902 ई.)गोल्डस्मिथ के 'ट्रवेलर'का खड़ी बाली हिन्दी में अनुवाद।

27. नीचे दिए गए शब्द का सही संधि विच्छेद वाला विकल्प पहचानिए ?

जगदीश

Correct Answer: (d) जगत् + ईश
Solution:'जगदीश' शब्द का सही सन्धि विच्छेद वाला विकल्प - 'जगत् + ईश' है। यदि क. च.द. त् प के पश्चात् वर्गों का तृतीय अथवा चतुर्थ वर्ण अथवा य,र,ल, व अथवा स्वर हो तो क.च.ट. त्. प केस्थान पर उसी वर्ग का तीसरा अक्षर (ग.ज.इ..व) हो जायेगा।

जैसे-

वाक् + ईश = वागीश
सुप् + अन्त = सुबन्त
अच्+ अन्त = अजन्त
सत् + उपयोगी = सदुपयोगी
तत् + इच्छा = तदिच्छा

28. अयोध्या सिंह उपाध्याय का ग्रन्थ 'प्रिय प्रवास' किस भाषा में लिखा गया है?

Correct Answer: (a) खड़ी बोली
Solution:अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' कृत 'प्रियप्रवास' खड़ी बोली में लिखा गया है।

हरिऔध कृत प्रवन्ध काव्य- 'प्रिय प्रवास' (1914ई.) 17 सर्ग कृष्ण के बचपन से मथुरा प्रस्थान तक का वर्णना 'पारिजात' (1937 ई.) 15 सर्ग आध्यात्मिक एवं धार्मिक विषयों का वर्णन 'वैदेही वनवास' (1941ई.) 18 सर्गराम के द्वारा सीता के निर्वासन की कथा।

29. नीचे दिए गए शब्दों का सही संधि वाला विकल्प पहचानिए ?

तत् + ठीका 

Correct Answer: (b) तट्टीका
Solution:'तत् + टीका' का सन्धि 'तट्टीका' है। यदि त्या द्के बाद ट या ठ हो तो त्या दके स्थान पर 'ट' हो जाता है, जैसे- सत्+टीका = सट्टीका, वृहत् + टीका = वृहट्टीका

30. 'पथिक' किसका काव्य संग्रह है?

Correct Answer: (a) रामनरेश त्रिपाठी
Solution:'पथिक' (1920 ई.) काव्य संग्रह रामनरेश त्रिपाठी का है।

इनकी रचनाएँ हैं-

मिलन (1918ई.)
पथिक (1920ई.)
मानसी (1927 ई.)
स्वप्न (1929 ई.)

'स्वप्न' हेतु इन्हें हिन्दुस्तानी अकादमी पुरस्कार मिला।

31. निम्नलिखित विकल्पों में संकेतवाचक वाक्य का सही विकल्प चुनिए।

Correct Answer: (d) दीपक का घर उधर है।
Solution:'दीपक का घर उधर हैं' संकतवाचक वाक्य है। 'जहाँ एक वाक्य दूसरे वाक्य की सम्भावना पर निर्भर हो, संकेतवाचक वाक्य कहलाता है।'

32. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए वाक्य के अनुसार विशेषण के भेद का सही विकल्प हो।

हमारे विद्यालय में दो सौ विद्यार्थी पढ़ते हैं। 

Correct Answer: (c) संख्यावाचक विशेषण
Solution:दिए गए वाक्य हमारे विद्यालय में दो सौ विद्यार्थी पढ़ते हैं। संख्यावाचक विशेषण है। 'जिन शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम की संख्या लक्षित होती हो, संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।' इसके तीन मुख्य भेद हैं - (1) निश्चित संख्यावाचक (2) अनिश्चित संख्यावाचक और (3) परिमाणवाचका

33. 'कजरौटा' शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

Correct Answer: (a) ओटा
Solution:'कजरौटा' शब्द में 'ऑटा' प्रत्यय हैं। 'शब्द के बाद (अंत) जो अक्षर या अक्षर समूह लगाया जाता है,उसे 'प्रत्यय' कहते हैं।' प्रत्यय केदो प्रकार हैं (1) कृत् (2) तद्धित।

'क्रिया या धातु के अन्त में प्रयुक्त होने वाले प्रत्ययों को 'कृत' प्रत्यय कहते हैं।' हिन्दी के कृत प्रत्यय इस प्रकार हैं- अ, अन्त, आक.आका, ऐसा, एत, आड़ा, आड़, ओता,ओना, ओनी, वैया, सार, हार, आप, आना इत्यादि।

34. 'वह तोड़ती पत्थर । देखा उसे मैंने इलाहाबाद के पथ पर।' में कौन सी शब्द शक्ति है?

Correct Answer: (a) लक्षणा
Solution:'वह तोड़ती पत्थर । देखा उसे मेन इलाहाबाद के पथ पर' पंक्ति में अभिधा शब्द-शक्ति है। साक्षात् सांकेतित अर्थ (मुख्यार्थ या वाच्यार्थ) को प्रकट करने वाली शब्द शक्ति, अभिधा शब्द-शक्ति कहलाती है। इसे 'प्रथमा' या 'अग्रिमा' शक्ति भी कहते हैं।

35. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो उपसर्ग से बने शब्द का सही विकल्प नहीं है।

Correct Answer: (b) दिखावा
Solution:'दिखावा' शब्द उपसर्ग से बने शब्द का सही विकल्प नहीं है, जबकि 'निरंजन' में निर् 'प्रतिकूल' में प्रति और 'अतिरेक' में अति उपसर्ग है। 'उपसर्ग' उस शब्दांश या अव्यय को कहते हैं, जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ प्रकट करता है।

36. निम्न विकल्पों में से संयुक्त वाक्य को पहचानिए।

Correct Answer: (b) दिन ढल गया और अँधेरा बढ़ने लगा।
Solution:'दिन ढल गया और अँधेरा बढ़ने लगा।' संयुक्त वाक्य है। 'जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अवयवों द्वारा होता है, उसे 'संयुक्त वाक्य' कहते हैं।'

37. 'पायें महावर देन को नाइन बैठी आया फिरि-फिरि जानि महावरी, एड़ी मीड़ति जाय ।।' इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?

Correct Answer: (d) भ्रांतिमान
Solution:'पायं महावर देन को नाइन बेठी आय। फिरि-फिरि जानि महावरी, एड़ी मीड़ति जाय।।' पंक्ति में भ्रान्तिमान अलंकार है। 'जहाँ सदृश्य के आधार पर किसी वस्तु को कुछ और ही समहाकर उसका चमत्कार पूर्ण वर्णन किया जाए वहाँ भ्रान्तिमान अलंकार होता है।'

38. 'उजड़ना' शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?

Correct Answer: (a) उ
Solution:'उजड़ना' शब्द में 'उ' उपसर्ग है। 'उपसर्ग उस शब्दांश को कहते हैं जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ प्रकट करता है।' उपसर्ग दो शब्दों (उप + सर्ग) से मिलकर बना है जिसमें 'उप'का अर्थ 'समीप'और 'सर्ग' का अर्थ- 'सृष्टि करना' होता है।

उपसर्गोंकी संख्या इस प्रकार निश्चित की गई है- संस्कृत-22, हिन्दी-10, उर्दू-12, अंग्रेजी-6, अव्यय-10

39. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो जातिवाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है।

Correct Answer: (b) क्रोधी
Solution:'क्रोधी' जातिवाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है। 'क्रोध' संज्ञा शब्द है जबकि क्रोधी, क्रोधित एवं क्रुद्ध शब्द विशेषण है। जिन संज्ञाओं से एक ही प्रकार की वस्तुओं अथवा व्यक्तियों का बोध हो, उन्हें 'जातिवाचक संज्ञा'कहते हैं। जैसे- मनुष्य, घर,पहाड़, नदी इत्यादि

40. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो भाववाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है

Correct Answer: (c) पराया
Solution:'पराया' भाववाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है। 'जिस संज्ञा शब्द से व्यक्तिया वस्तु के गुण या धर्म, दशा अथवा व्यापार का बोध होता है, उसे 'भाववाचक संज्ञा' कहते हैं। जैसे- लम्बाई, बुढ़ापा, नम्रता, मिठास, समझ, चाल इत्यादि

41. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है।

चातक

Correct Answer: (a) वनप्रिय
Solution:'वनप्रिय' चातक का पर्यायवाची नहीं है। चातक का पर्यायवाची शब्द- सारन, मेघजीवन, पपीहा, स्वातिभक्त आदि है। वनप्रिय, कोयल का पर्यायवाची शब्द है। कोयल के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं कोकिला, सारिका, काकपाली, बसन्तदूत आदि।

42. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्द का एकार्थी शब्द है।

जिसे कभी बुढ़ापा न आए 

Correct Answer: (d) अजर
Solution:'जिले कभी बुढ़ापा न आए का एकार्थी शब्द 'अजर' है। विकल्प में दिएगये शब्दों के एकार्थी शब्द निम्न है-
सूची-Iसूची-II
‘अगम्य’जहाँ पहुँचना बहुत कठिन हो।
‘अमर’जो कभी न मरे।
‘अक्षम्य’जो क्षमा योग्य न हो।

43. 'अम्बर-पनघट में डुबो रही,तारा-घट ऊषा-नागरी' में कौन-सा अलंकार है?

Correct Answer: (c) रूपक
Solution:'अम्बर-पनघट में डूबो रही, तारा-घट ऊषा- नागरी' पंक्ति में रूपक अलंकार है। 'उपमेय पर उपमान का आरोप या उपमान और उपमेय का अभेद ही 'रूपक' है।' उपर्युक्त पंक्ति में अम्बर,तारा और ऊषा (जो उपमेय है) पर क्रमशः पनघट, घट और नागरी (जो उपमान है) का आरोप हुआ है।

44. निम्न विकल्पों में से मिश्र वाक्य को पहचानिए।

Correct Answer: (a) तुम अगर अपना काम जल्दी पूरा कर लो तो हम घूमने जा सकते हैं।
Solution:तुम अगर अपना काम जल्दी पूरा कर लो तो हम घूमने जा सकते हैं। यह मिश्र वाक्य है। मिश्र वाक्य- 'जिस वाक्य में एक साधारण वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई दूसरा अंगवाक्य हो, उसे 'मिश्र वाक्य' कहते हैं।'

45. नीचे दिए गए वाक्य के सहीवाक्य भेद को पहचानिए। सुरेश विद्यालय जाता है और मन लगाकर पढ़ता है।

Correct Answer: (d) संयुक्त वाक्य
Solution:सुरेश विद्यालय जाता है और मन लगाकर पढ़ता है। यह संयुक्त वाक्य है। संयुक्त वाक्य - 'जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों कामेल संयोजक अव्यवों द्वारा होता है, उसे 'संयुक्त वाक्य' कहते हैं।'

46. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्द युग्म के सही अर्थ वाला विकल्प है। अग-अघ

Correct Answer: (d) पर्वत-पाप
Solution:'अग-अघ' शब्द युग्म के सही अर्थ वाला विकल्प- 'पर्वत-पाप' है। शब्द युग्म का अर्थ होता है कि सुनने में समान परन्तु भिन्न अर्थ वाले शब्द।

47. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए समस्तपद के सही कर्मधारय समास का विकल्पहै।

चरणकमल

Correct Answer: (c) कमल के समान चरण
Solution:चरणकमल' समस्त पद के कर्मधारय समास का सही विकल्प 'कमल के समान चरण' है। कर्मधारय समास – 'जिस समास के सामासिक पदों में 'उपमान- उपमेय' सम्बन्ध अथवा 'विशेषण विशेष्य' का सम्बन्ध हो वहाँ कर्मधारय समास होता है।' जैसे लालमणि, अधपका, चन्द्रबदन, विद्युतवेगा

48. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जोउत्तम पुरुष वाचक सर्वनाम का सही विकल्प है।

Correct Answer: (b) हमारे
Solution:'हमार' शब्द उत्तमपुरुषवाचक सर्वनाम है। वक्ता अपने नाम के स्थान पर जिन शब्दों का प्रयोग करता है, उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं,

जैसे-मैं, मेरा, मैने, हम, हमारा, हमने, मुझे, मुझको। वक्ता जिससे बात करता है, वहाँ मध्यमपुरुषवाचक सर्वनाम होते हैं, जैसे-तू, तुम, तुम्हें, तुमने, तुमको, आप, आपने, आपको ।

49. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो प्रत्यय से बने शब्द का सही विकल्प नहीं है।

Correct Answer: (c) कमसिन
Solution:'कमसिन' शब्द प्रत्यय से बने शब्द का सही विकल्प नहींहै, जबकि 'चढ़ान' में 'आन', 'बैठा' में 'आ' और 'ठकुराई'में 'आई' प्रत्यय है। 'शब्दों के बादजो अक्षर या अक्षरसमूह लगाया जाता है, उसे प्रत्यय कहते हैं। मूलतः प्रत्यय के दो प्रकार हैं (क) कृतु, (ख) तद्धित

50. निम्त विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्द का विलोम शब्द है।

उद्यमी

Correct Answer: (b) आलसी
Solution:दिए गए शब्द 'उद्यमी' का विलोम शब्द आलसी निरुद्यमी है। जबकि 'मेहनती' का विलोम शब्द कामचोर होगा।